स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न:ओपनएआई का सबसे स्मार्ट GPT-5.5 लॉन्च, गेट्स-बफे दान न करते, तो दूसरे-तीसरे सबसे अमीर होते
कल की बड़ी खबर एआई से जुड़ी रही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की रेस में ओपनएआई ने अपना सबसे स्मार्ट और समझदार एआई मॉडल GPT-5.5 पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह एआई की दुनिया में अगला बड़ा कदम है। वहीं, बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की सूची एक नए नजरिए से जारी की है। अरबपतियों की संपत्ति की दोबारा कैलकुलेशन करते हुए, उसमें उनके द्वारा किए गए दान को भी जोड़ा गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सीनियर सिटीजन के लिए अब FD हुई और भी फायदेमंद:स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न; निवेश करने से पहले जानें इससे जुड़ी खास बातें शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सुरक्षित निवेश चाहने वाले सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बार फिर सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरा है। साल 2026 में रिटायरमेंट के बाद अपनी पूंजी की सुरक्षा और रेगुलर इनकम को प्राथमिकता देने वाले बुजुर्गों के लिए एफडी पर शानदार रिटर्न मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ओपनएआई का सबसे स्मार्ट GPT-5.5 लॉन्च:अब एआई खुद प्रोजेक्ट प्लान बनाएगा और पूरा करेगा; इसे 100 नंबर के टेस्ट में 93 अंक मिले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की रेस में ओपनएआई ने अपना सबसे स्मार्ट और समझदार एआई मॉडल GPT-5.5 पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह एआई की दुनिया में अगला बड़ा कदम है, जहां एआई अब केवल बातचीत नहीं करेगा, बल्कि असल में आपके काम को अंजाम भी देगा। पुराने एआई मॉडल्स को हर कदम पर निर्देश देने पड़ते थे, लेकिन GPT-5.5 उलझे हुए और कई हिस्सों वाले कामों को खुद-ब-खुद शुरू से आखिरी तक पूरा कर सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. गेट्स-बफे दान न करते, तो दूसरे-तीसरे सबसे अमीर होते:फोर्ब्स लिस्ट में इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लेकिन दान में बहुत पीछे बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की सूची एक नए नजरिए से जारी की है। अरबपतियों की संपत्ति की दोबारा कैलकुलेशन करते हुए, उसमें उनके द्वारा किए गए दान को भी जोड़ा गया है। इसमें जानने की कोशिश की गई है कि दुनिया के सबसे उदार अरबपतियों ने कभी दान न किया होता, तो आज उनकी संपत्ति और रैंकिंग कैसी होती? इसका जवाब पाने के लिए फोर्ब्स ने ‘ट्रू नेट वर्थ’ रैंकिंग तैयार की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अब AI और प्रीमियम कैमरा पर फोकस:ओप्पो इंडिया कम्युनिकेशन हेड बोले- महंगे फोन खरीद रहे लोग, प्रीमियम सेगमेंट में 37% की ग्रोथ ओप्पो के भारत में 11 साल के सफर और 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के भरोसे के साथ कंपनी अब अपनी रणनीति बदल रही है। आखिर क्यों अब लोग सस्ते फोन के बजाय प्रीमियम और महंगे फोन पसंद कर रहे हैं? और क्या आने वाले समय में मोबाइल की कीमतें कम होंगी? इन सभी सवालों पर ओप्पो इंडिया कम्युनिकेशन हेड गोल्डी पटनायक ने खुलकर बात की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
डोनल्ड ट्रंप पर हमला: वॉशिंगटन के होटल में हुई अंधाधुंध फायरिंग, मेज के नीचे छिपकर बचाई जान! देखें Video
शनिवार की रात वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित वार्षिक 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' उस समय दहशत में बदल गया जब होटल की लॉबी और सिक्योरिटी चेकिंग एरिया के पास अचानक फायरिंग शुरू हो गई।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी, सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत मोर्चा संभाला।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुरक्षा बलों ने राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षा देने के लिए मेज के नीचे छिपाया और फिर उन्हें तेजी से 'सेफ लोकेशन' पर ले गए।
President Trump was safely evacuated from the White House Correspondents' Dinner Saturday night following a shooting outside the ballroom of the Washington Hilton Hotel. The suspect is in custody, "neutralized" but alive, officials said. Trump says there will be a press… pic.twitter.com/kl3HYg7F0x
— CBS News (@CBSNews) April 26, 2026
????WATCH: Police in Washington, D.C. hold a driver at gunpoint near the Washington Hilton following the shooting at the White House Correspondents’ Dinner.
— The Patriot Oasis™ (@ThePatriotOasis) April 26, 2026
The dramatic scene unfolded shortly after gunfire erupted inside the venue where President Trump and VP Vance were present.… pic.twitter.com/bGT7mnFn4B
अफरातफरी और चश्मदीदों का बयान
जिस समय फायरिंग हुई, हॉल में करीब 2,600 मेहमान, पत्रकार और मशहूर हस्तियां डिनर कर रहे थे। फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे बॉलरूम में भगदड़ मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, लोग जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिप गए और कुछ ने कमरों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए।
मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस ने "Shots Fired" चिल्लाते हुए हथियारों के साथ पोजीशन ले ली। इस दौरान मेलानिया ट्रंप काफी घबराई हुई नजर आईं, जिनके फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Police are seen running through l Washington Hilton, where White House Correspondents Dinner is being held.
— News Arena India (@NewsArenaIndia) April 26, 2026
Shooter is dead as per CNN.
pic.twitter.com/CB0hZhpMhV
सुरक्षा बलों की कार्रवाई: संदिग्ध हिरासत मे
सीक्रेट सर्विस और एफबीआई ने पुष्टि की है कि एक संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने एक शॉटगन का इस्तेमाल किया था और उसने एक सुरक्षा एजेंट को निशाना बनाया, हालांकि एजेंट की बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसकी जान बचा ली।
हमले में किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षित स्थान पर पहुँचने के बाद सोशल मीडिया पर सीक्रेट सर्विस की बहादुरी की तारीफ की और कहा— "सीक्रेट सर्विस ने शानदार काम किया, शूटर पकड़ा गया है।"
BREAKING: Trump comments on shooting at WHCA Dinner in Washington Hilton; shooter apprehended pic.twitter.com/ql8ulAzzwx
— Rapid Report (@RapidReport2025) April 26, 2026
इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा चूक
WHCD के 100 साल से ज्यादा पुराने इतिहास में यह पहली बार है जब किसी सक्रिय हमलावर ने उस होटल के अंदर फायरिंग की है जहाँ अमेरिकी राष्ट्रपति मौजूद थे।
Video: Panic Inside Washington Hilton After WHCA Dinner Shooting https://t.co/DdnEBuMnU5 pic.twitter.com/NSNUY1rVmv
— Cedar News (@cedar_news) April 26, 2026
सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है क्योंकि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा जांच की जाती है। फिलहाल वॉशिंगटन हिल्टन होटल को 'क्राइम सीन' घोषित कर दिया गया है और नेशनल गार्ड के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)









