Aaj ka Mausam: देश के इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी; 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत देश के तमाम राज्यों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. दिन के समय आलम ये है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो. उत्तर प्रदेश के बांदा में अप्रैल के महीने में ही पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर पू्र्वोत्तर भारत में आंधी-बारिश जमकर कहर बरपा रही है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के 13 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है.
IMD के अनुसार, पू्र्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे भी हालात बन सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. झारखंड और कर्नाटक में ओलावृष्टि की भी संभावना है.
उत्तर भारत में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना जताई है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. हालांकि 27 अप्रैल के बाद उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.
Weekly Numerology Horoscope 27 April To 3 May 2026: इस हफ्ते मूलांक 2 को धन लाभ, अंक 3 विवादों से रहें दूर, नंबर 8 आंखों का रखें ध्यान! जानें साप्ताहिक अंक ज्योतिष
Weekly Numerology Horoscope 27 April To 3 May 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, 27 अप्रैल से 03 मई 2026 का नया सप्ताह मूलांक 1 वालों को सावधान करता है. आपका कोई करीबी व्यक्ति आपके करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. मूलांक 2 वालों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है. आप विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति से मिलेंगे. मूलांक 3 वाले इस सप्ताह विवादों से दूर रहें. मूलांक 5 वालों के निवेश आपकी उम्मीदों से कहीं ज़्यादा फ़ायदेमंद साबित होंगे. नंबर 8 वालों को अपनी आँखों का खास खयाल रखने की ज़रूरत है; तुरंत किसी आंखों के डॉक्टर से सलाह लें. कैसे रहेगा नया सप्ताह? जानने के लिए देखें अपना साप्ताहिक अंक ज्योतिष.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18















