Responsive Scrollable Menu

ईरान की चेतावनी: क्षेत्र में अमेरिकी नाकेबंदी जारी रही, तो देंगे करारा जवाब

तेहरान, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान की मुख्य सैन्य कमान ‘खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर’ ने कहा है कि अगर अमेरिका पश्चिम एशिया क्षेत्र में अपनी “नाकेबंदी, लूट और समुद्री दखल” जारी रखता है, तो वह इसका जवाब देगा।

ईरानी मीडिया में जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नौसैनिक नाकेबंदी कर रखी है। इससे ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। साथ ही, पिछले कुछ दिनों में ईरान जा रहे जहाजों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि उसकी सेना पहले से ज्यादा मजबूत और तैयार है। वह देश की संप्रभुता, हितों और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। बयान में यह भी कहा गया कि हालिया युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना ईरान की ताकत और हमले की क्षमता का कुछ हिस्सा देख चुकी है।

ईरानी सेना ने कहा कि वह क्षेत्र में दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है। अगर अमेरिका और इजरायल फिर से कोई हमला करते हैं, तो ईरान उन्हें और ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार है।

वहीं, सऊदी अरब से जुड़े समाचार चैनल ‘अल अरबिया’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि ईरान अमेरिका द्वारा तय की गई शर्तों पर बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है।

इसी बीच, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शनिवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने युद्ध खत्म करने से जुड़े अपने विचार साझा किए।

अराघची शुक्रवार रात एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे थे। वहां उन्होंने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्धविराम, युद्ध खत्म करने और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। यह जानकारी अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने दी।

ईरान ने 28 फरवरी से होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण और सख्त कर दिया था। उसने अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों के गुजरने पर रोक लगा दी थी। यह कदम इन दोनों देशों द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद उठाया गया था।

करीब 40 दिनों तक चले संघर्ष के बाद 8 अप्रैल को ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्धविराम हुआ। इसके बाद 11-12 अप्रैल को इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच लंबी बातचीत भी हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। इसके बाद अमेरिका ने इस जलमार्ग पर अपनी नाकेबंदी लागू कर दी।

बताया जा रहा था कि इस हफ्ते पाकिस्तान में एक और शांति वार्ता हो सकती है, लेकिन ईरान ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। ईरान का कहना है कि अमेरिका की लगातार नौसैनिक नाकेबंदी और उसकी “ज्यादा सख्त” शर्तें इसकी मुख्य वजह हैं।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Aaj ka Mausam: देश के इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी; 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत देश के तमाम राज्यों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. दिन के समय आलम ये है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो. उत्तर प्रदेश के बांदा में अप्रैल के महीने में ही पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर पू्र्वोत्तर भारत में आंधी-बारिश जमकर कहर बरपा रही है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के 13 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है.

IMD के अनुसार, पू्र्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे भी हालात बन सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. झारखंड और कर्नाटक में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

उत्तर भारत में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना जताई है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. हालांकि 27 अप्रैल के बाद उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.

 

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल

IPL 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका की टॉप टीम पंजाब किंग्स को उसके घर में घुसकर हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 222 रन बनाए लेकिन राजस्थान को ये लक्ष्य हासिल करने में दिक्कत नहीं हुई. Tue, 28 Apr 2026 22:54:54 +0530

  Videos
See all

Neighbours of correspondents' dinner shooting suspect react. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:15:01+00:00

Vardaat: Odisha में कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, तीन किलोमीटर पैदल चला Jitu Munda | Keonjhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:10:36+00:00

Viral Video | आधी रात कार में आग लगाकर युवक फरार | #viralvideo #bhopal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:09:41+00:00

Odisha Viral Video : डेथ सर्टिफिकेट नहीं था तो कंकाल ले गया ! | Anjana Om Kashyap | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:10:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers