आईआईएम अहमदाबाद का नेतृत्व निर्माण पर फोकस उसे नई लीडरशिप अकादमी के लिए स्वाभाविक साझेदार बनाता है: परिधि अदाणी
अहमदाबाद, 10 अगस्त (आईएएनएस)। देशभर में लीडर्स को विकसित करने के आईआईएम अहमदाबाद के रिकॉर्ड ने उसे सायरिल अमरचंद मंगलदास के लिए सायरिल श्रोफ-आईआईएमए जीसी लीडरशिप अकादमी की स्थापना में स्वाभाविक साझेदार बना दिया है। यह बयान प्रतिष्ठित लॉ फर्म में पार्टनर और गुजरात प्रमुख परिधि अदाणी ने सोमवार को दिया।
परिधि अदाणी ने कहा कि यह सहयोग विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि आईआईएम अहमदाबाद ने पारंपरिक कानूनी शिक्षा से आगे बढ़कर अर्थव्यवस्था और उद्यमों में कानून तथा वकीलों की व्यापक भूमिका का अध्ययन किया है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि आईआईएम अहमदाबाद का चुनाव स्वाभाविक था। यह ऐसा संस्थान है जो संस्थान निर्माण और देश के इतने सारे लीडर्स को विकसित करने के लिए जाना जाता है और हम इस बात से हैरान थे कि उन्होंने इस विचार को कितनी खुले दिल से स्वीकार किया।”
परिधि अदाणी ने कहा, “जिन निदेशक और प्रोफेसरों के साथ हम पिछले कुछ महीनों से सहयोग कर रहे हैं, उन्होंने इस पहल के लिए अपना समय, ऊर्जा, प्रयास और दृष्टिकोण पूरी प्रतिबद्धता के साथ दिया है।”
उनके अनुसार, अकादमी उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी जिनसे कानूनी पेशेवरों का लॉ स्कूल या पारंपरिक कानूनी प्रैक्टिस में नियमित रूप से सामना नहीं होता। इनमें नीति और प्रौद्योगिकी का मेल, मानव व्यवहार तथा व्यवसायों और व्यापक अर्थव्यवस्था से जुड़े अन्य सिद्धांत शामिल हैं।
लॉ फर्म सायरिल अमरचंद मंगलदास के मैनेजिंग पार्टनर सायरिल श्रोफ और भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद ने संयुक्त रूप से सायरिल श्रोफ-आईआईएमए जीसी लीडरशिप अकादमी की स्थापना की है। इसका उद्देश्य आधुनिक दौर के जनरल काउंसल के लिए तैयारी करना है, जिन्हें पारंपरिक कानूनी सलाह देने की भूमिका से आगे बढ़कर आधुनिक उद्यमों के विभिन्न प्रबंधकीय पहलुओं की जिम्मेदारी संभालनी होती है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, इस अकादमी की स्थापना सायरिल श्रोफ और श्रोफ परिवार की व्यक्तिगत परोपकारी प्रतिबद्धता के माध्यम से की गई है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'जब मैंने उसके साथ समय बिताया...' सामने आया दिग्गज का ऐसा बयान, जो तुरंत हुआ वायरल, जानिए गुरनूर पर क्या कहा?
IND vs SL : भारत श्रीलंका के साथ 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाला है. इस सीरीज में भारत की ओर से पहली बार टेस्ट क्रिकेट टीम में मौका पाने वाले गुरनूर बराड़ पर सभी की नजर रहने वाली हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. अब वो टेस्ट क्रिकेट के लिए भी तैयार हैं. क्योंकि उन्होंने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में अपना बेस्ट प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू की दावेदारी ठोकी हैं.
गुरनूर बराड़ ने वॉर्म-अप मैच में न सिर्फ गेंद के साथ बल्कि बल्ले के साथ भी धमाल मचाया है. उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच 15-19 अगस्त तक होने वाले पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में अपनी दावेदारी ठोक दी है. अब गुरनूर बराड़ पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गुरनूर को लेकर क्या कहा है. आइए जानते हैं.
That will be Lunch on the final day of the warm-up match!
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
SLC XI 106/3 in the 2nd innings, lead by 112 runs
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/PQuobW5H25
जहीर खान पर गुरनूर बराड़ का बड़ा बयान
जहीर खान ने कहा कि, 'यह देखना अच्छा है कि तेज गेंदबाजों की एक युवा टीम तेज रफ्तार से गेंदबाजी कर रही है. गुरनूर बरार में अच्छा और लंबा करियर बनाने की काबिलियत है. यह अच्छी बात है कि उसे तेजी से आगे बढ़ाया गया है. जब मैंने उसके साथ कुछ समय बिताया, तब भी मुझे उसमें जबरदस्त पोटेंशियल दिख रहा था. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि उसका करियर आखिर में कैसा बनता है, लेकिन पोटेंशियल के मामले में उसने मुझे सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है'.
Zaheer Khan on Mohammed Shami future ????????
— Mufaddal Atif (@MufaddalAtif) August 10, 2026
If you are playing matches and performing well, you remain available. If you want to contribute, it is your decision.
The team may have different plans, but Shami can still control what’s in his hands - keep playing, keep performing.… pic.twitter.com/Bjp1OAfn7T
वॉर्म-अप मैच में गुरनूर बराड़ में मचाया धमाल
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले गए वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में 12 ओवर में 49 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया. उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ पर बॉलिंग की और श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाजों को थोड़ी-बहुत लगाम लगाई. उनकी गेंदाबाजी में काफी धार नजर आई, जो श्रीलंका की परिस्थितियों में भारत के लिए मददगार साबित हो सकती है.
उन्होंने पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से बैटिंग करते हुए धमाल मचाया और बल्ले से लगातार 4 छक्के ठोक दिए और 18 बॉल में 2 चौके और 4 छक्कों के साथ 36 रनों की पारी खेली. इसके बा उन्होंने दूसरी पारी में बॉल के साथ 8 ओवर में 37 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद दूसरी पारी में बल्ले से वो कमाल नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
#Breaking - GURNOOR BRAR HITTING 6,6,0,6,6, IN FINAL OVER AGAINST DILUM SUDEERA pic.twitter.com/2z48RxABXR
— NEWS WALA (@NEWSWALApy) August 8, 2026
भारत का श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान.
Mohammed Siraj with the winning runs ????????
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
A successful chase in Colombo for #TeamIndia against SLC XI ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/4rAFzHXWXN
कब और कहां खेले जाएंगे दोनों टेस्ट मैच
इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. वहीं भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. भारतीय समय के अनुसार इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. ऐसे में इन दोनों मैचों का मजा फैंस सुबह-सुबह उठा पाएंगे.
ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,6,6... कौन है छह बॉल में 6 छक्के ठोक गदर मचाने वाला 24 साल का बल्लेबाज? 86 रन कूट मैदान पर ला दी तबाही
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation











