'जब मैंने उसके साथ समय बिताया...' सामने आया दिग्गज का ऐसा बयान, जो तुरंत हुआ वायरल, जानिए गुरनूर पर क्या कहा?
IND vs SL : भारत श्रीलंका के साथ 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाला है. इस सीरीज में भारत की ओर से पहली बार टेस्ट क्रिकेट टीम में मौका पाने वाले गुरनूर बराड़ पर सभी की नजर रहने वाली हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. अब वो टेस्ट क्रिकेट के लिए भी तैयार हैं. क्योंकि उन्होंने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में अपना बेस्ट प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू की दावेदारी ठोकी हैं.
गुरनूर बराड़ ने वॉर्म-अप मैच में न सिर्फ गेंद के साथ बल्कि बल्ले के साथ भी धमाल मचाया है. उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच 15-19 अगस्त तक होने वाले पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में अपनी दावेदारी ठोक दी है. अब गुरनूर बराड़ पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गुरनूर को लेकर क्या कहा है. आइए जानते हैं.
That will be Lunch on the final day of the warm-up match!
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
SLC XI 106/3 in the 2nd innings, lead by 112 runs
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/PQuobW5H25
जहीर खान पर गुरनूर बराड़ का बड़ा बयान
जहीर खान ने कहा कि, 'यह देखना अच्छा है कि तेज गेंदबाजों की एक युवा टीम तेज रफ्तार से गेंदबाजी कर रही है. गुरनूर बरार में अच्छा और लंबा करियर बनाने की काबिलियत है. यह अच्छी बात है कि उसे तेजी से आगे बढ़ाया गया है. जब मैंने उसके साथ कुछ समय बिताया, तब भी मुझे उसमें जबरदस्त पोटेंशियल दिख रहा था. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि उसका करियर आखिर में कैसा बनता है, लेकिन पोटेंशियल के मामले में उसने मुझे सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है'.
Zaheer Khan on Mohammed Shami future ????????
— Mufaddal Atif (@MufaddalAtif) August 10, 2026
If you are playing matches and performing well, you remain available. If you want to contribute, it is your decision.
The team may have different plans, but Shami can still control what’s in his hands - keep playing, keep performing.… pic.twitter.com/Bjp1OAfn7T
वॉर्म-अप मैच में गुरनूर बराड़ में मचाया धमाल
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले गए वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में 12 ओवर में 49 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया. उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ पर बॉलिंग की और श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाजों को थोड़ी-बहुत लगाम लगाई. उनकी गेंदाबाजी में काफी धार नजर आई, जो श्रीलंका की परिस्थितियों में भारत के लिए मददगार साबित हो सकती है.
उन्होंने पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से बैटिंग करते हुए धमाल मचाया और बल्ले से लगातार 4 छक्के ठोक दिए और 18 बॉल में 2 चौके और 4 छक्कों के साथ 36 रनों की पारी खेली. इसके बा उन्होंने दूसरी पारी में बॉल के साथ 8 ओवर में 37 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद दूसरी पारी में बल्ले से वो कमाल नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
#Breaking - GURNOOR BRAR HITTING 6,6,0,6,6, IN FINAL OVER AGAINST DILUM SUDEERA pic.twitter.com/2z48RxABXR
— NEWS WALA (@NEWSWALApy) August 8, 2026
भारत का श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान.
Mohammed Siraj with the winning runs ????????
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
A successful chase in Colombo for #TeamIndia against SLC XI ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/4rAFzHXWXN
कब और कहां खेले जाएंगे दोनों टेस्ट मैच
इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. वहीं भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. भारतीय समय के अनुसार इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. ऐसे में इन दोनों मैचों का मजा फैंस सुबह-सुबह उठा पाएंगे.
ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,6,6... कौन है छह बॉल में 6 छक्के ठोक गदर मचाने वाला 24 साल का बल्लेबाज? 86 रन कूट मैदान पर ला दी तबाही
Kal Ka Mausam: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में होगी जबरदस्त बारिश, आंधी और भूस्खलन का भी अलर्ट
कल का मौसम, 11 अगस्त: उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में मानसून पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश के दौर के बीच मौसम विभाग ने 11 अगस्त को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा जैसे प्रमुख राज्यों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुककर बारिश देखने को मिलेगी. मानसून द्रोणी की सक्रियता और अलग-अलग इलाकों में बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से हवाओं में नमी काफी बढ़ गई है. इसके चलते कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर लगातार जारी है. बीते कुछ दिनों में हुई जोरदार बारिश ने तापमान को काफी नीचे ला दिया है और लोगों को उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है. दिनभर में रुक-रुककर बूंदाबांदी और बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. सुबह से लेकर दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि शाम और रात के समय बारिश की तीव्रता थोड़ी कम होकर बहुत हल्की रह सकती है. 11 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हवा में नमी का स्तर भी काफी अधिक रहेगा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में यानी 15 अगस्त तक दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होती रहेगी.
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून इस समय पूरे शबाब पर है. मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी और मध्य इलाकों के लिए विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है. आगर-मालवा, भोपाल, देवास, इंदौर, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और किसानों को सतर्क रहने के लिए कहा है. मध्य प्रदेश के साथ सटे गुजरात के छोटा उदेपुर, दाहोद, नर्मदा और पंचमहल जैसे जिलों में भी ऐसी ही मानसूनी हलचल और तेज बारिश देखने को मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश
उत्तर प्रदेश में भी मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरजने के साथ-साथ बौछारें गिर सकती हैं. बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के इलाकों जैसे झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, जालौन, आगरा, इटावा और औरैया में भारी बारिश की संभावना अधिक जताई गई है. इन क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की समस्या भी खड़ी हो सकती है. मौसम केंद्र का कहना है कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में मानसूनी हवाएं काफी मजबूत हुई हैं. हालांकि पूरे प्रदेश में इस सीजन की कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य से थोड़ा कम है, लेकिन हालिया दौर से किसानों को धान की फसल के लिए काफी मदद मिल रही है.
बिहार में और अधिक मजबूत होगा मानसून
बिहार में भी मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे जोर पकड़ रही हैं. मौसम विभाग ने 11 अगस्त को बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है. राज्य में 13 से 15 अगस्त के दौरान मानसून और अधिक मजबूत होगा, जिससे कई जिलों में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है.
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा
दूसरी तरफ पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है. उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
अन्य राज्यों में भी जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश होने के पूरे आसार हैं. वहीं केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप जैसे तटीय इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, आंधी-तूफान के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें और समय-समय पर जारी होने वाले आधिकारिक अपडेट पर ध्यान दें.
यह भी पढ़ें: Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, शुरू हुई झमाझम बारिश; IMD ने कल के लिए जारी किया येलो अलर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











