Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, CM धामी ने सभी जिलों को दिया टारगेट

उत्तराखंड सरकार मानसून के दौरान बारिश और आपदा से खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेशभर में अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को मानसून खत्म होते ही काम शुरू करने और 15 अक्टूबर तक हर हाल में प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए हर जिले में अलग से कार्ययोजना और समिति बनाई जाएगी, जो काम की नियमित निगरानी करेगी।

सीएम धामी ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें मानसून और आपदा प्रबंधन से लेकर सड़क, सरकारी योजनाओं, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सत्यापन अभियान तक कई मुद्दों की समीक्षा की गई।

बारिश से कहां-कितनी सड़कें खराब, तैयार होगी पूरी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को बारिश और आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी जुटाने को कहा है। जिन स्थानों पर सड़क टूटी है, रास्ता बंद हुआ है या ड्रेनेज सिस्टम में समस्या आई है, उन्हें चिन्हित कर जिलेवार रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मानसून खत्म होते ही ऐसे स्थानों पर सड़क और ड्रेनेज की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ सभी जिलों को गड्ढामुक्त सड़क अभियान की कार्ययोजना पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पांच साल पुरानी खराब PMGSY सड़कों की भी होगी पहचान

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पांच साल की अवधि पूरी कर चुकी खराब सड़कों को भी चिन्हित किया जाएगा। उनकी स्थिति का आकलन कर डामरीकरण और सुधार की योजना बनाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसी सड़कों को लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति बेहतर की जा सके।

मानसून को लेकर अधिकारी रहें अलर्ट

मुख्यमंत्री ने मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखने को कहा है। अधिकारियों को फोन चालू रखने और किसी भी परिस्थिति में संपर्क से बाहर नहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी आपदा या भारी बारिश की स्थिति से निपटने के लिए जिलों में जरूरी संसाधन और व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने को कहा गया है।

राशन-आयुष्मान योजनाओं में अपात्र लोगों की होगी पहचान

सीएम ने प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान को भी तेज करने के निर्देश दिए। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे अपात्र लोगों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 1905 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मानसून के बाद ज्यादा शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

नशे के खिलाफ कार्रवाई, ग्रामीण योजनाओं पर भी फोकस

मुख्यमंत्री ने अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को कहा है। कांवड़ यात्रा के बाद स्वच्छता अभियान में भी तेजी लाई जाएगी। वहीं कृषि, बागवानी और पशुपालन की योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार बढ़े और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

Continue reading on the app

"गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, पश्चिमी यूपी और पड़ोसी राज्यों के लिए खुलेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का नया द्वार"

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लगभग 74.5 किलोमीटर लंबे 6-लेन ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिलने से जेवर की कनेक्टिविटी को नई ताकत मिलने जा रही है। लगभग 8,586 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए हालिया अनुपूरक बजट में ₹250 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान भी किया गया है।

लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से पश्चिमी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के बड़े भूभाग को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक तेज और सुगम सड़क संपर्क मिलेगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले यात्रियों एवं व्यावसायिक यातायात के लिए भी जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच के बेहतर विकल्प विकसित होंगे। इससे एयरपोर्ट का कैचमेंट एरिया बढ़ने के साथ यात्री संख्या, एयर कार्गो, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, पर्यटन, होटल, निर्यात और औद्योगिक निवेश को भी गति मिलने की संभावना है।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह केवल एक एक्सप्रेसवे नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देश और दुनिया से जोड़ने वाला आर्थिक कॉरिडोर साबित होगा। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की दूरदर्शिता से जेवर आज उत्तर प्रदेश के एविएशन, औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स गेटवे के रूप में उभर रहा है।”

विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा, “जेवर के विकास की इस नई इबारत की नींव में हमारे किसानों का त्याग और सहयोग है। एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और औद्योगिक विकास के लिए भूमि देने वाले किसान परिवारों का योगदान आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। किसानों के हितों और सम्मान की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार तथा भूमि देने वाले किसानों, ग्रामवासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और इससे जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

“यह एक्सप्रेसवे केवल दूरियां कम नहीं करेगा, बल्कि जेवर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों को रोजगार, निवेश और वैश्विक अवसरों के और करीब लेकर आएगा।”

Continue reading on the app

  Sports

'रोहित-द्रविड़ के दौर में नहीं मिला सपोर्ट', कार्तिक बोले- जडेजा के बाद कुलदीप यादव ही हैं असली मैच विनर

Murali Kartik backs Kuldeep yadav: श्रीलंका दौरे से पहले पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने कहा है कि रविंद्र जडेजा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, ऐसे में भारतीय टेस्ट टीम को कुलदीप यादव को निरंतरता और स्पष्ट भूमिका देने की सख्त जरूरत है. कार्तिक का मानना है कि रोहित-द्रविड़ के दौर में कुलदीप को उचित समर्थन नहीं मिला, जबकि वह बड़े मैच विनर हैं. उन्होंने स्पिन विभाग के इस बदलाव के दौर में कुलदीप को टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौके देने की वकालत की. Wed, 12 Aug 2026 20:45:03 +0530

  Videos
See all

FCRA Bill Row: अजय आलोक का सोमनाथ भारती पर तीखा पलटवार | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:15:04+00:00

Bollywood: जिब्रान खान का स्टाइलिश लुक कैमरे में कैद #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:12:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers