Responsive Scrollable Menu

Jackfruit खरीदते वक्त न करें ये गलती, जानें कच्चा है या पका? फॉलो करें ये Expert Buying Guide

कटहल की सब्जी हर किसी के घर में जरुर बनाई जाती है। कई लोगों को कटहल की सब्जी काफी पसंद होती है। इसका अचार भी काफी स्वादिष्ट होता है। कुछ लोगों को कटहल की सब्जी मसालेदार पसंद होती है या कुछ को लजीज कोफ्ता की सब्जी काफी पसंद होती है। इसको बनाने में तभी फायदा होता है जब यह पूरी तरह से कच्चा हो। पका कटहल आपकी सब्जी का स्वाद विगाड़ सकता है। अक्सर होता है कि मार्केट से हम सभी बड़े और सुंदर दिखने वाला कटहल खरीद ले आते हैं, लेकिन जब इसको घर पर कटाते हैं, तो ये अंदर थोड़े पके या मीठे निकलते हैं। 

खासतौर पर कटहल का मीठापन उसकी ग्रेवी का स्वाद बिगाड़ सकता है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कटहल को बिना काटे भी इसके स्वाद का अंदाजा हो। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि बाहरी छिलके के रंग और बनावट से कैसे जानें कि कटहल ताजा है या बासी है-

छिलके का रंग देखें

जब आप बाजार से कटहल खरीदें तो सबसे पहले उसका रंग जरुर चेक करें। यदि कटहल का बाहरी छिलका गहरा हरा है, तो इसका मतलब है कि वह पूरी तरह कच्चा है और सब्जी के लिए एकदम बढ़िया है। लेकिन छिलका पर हल्का पीलापन या भूरे धब्बे दिखने लगें, तो समझ जाए कि कटहल पकना शुरु हो गया है। ऐसा कटहल के पकने के बाद मीठा स्वाद देता है, जो मसालेदार ग्रेवी के लिए ठीक नहीं है। इसलिए आप हमेशा चटख हरे रंग का कटहल ही खरीदें।

कांटों की बनावट देखें

यदि कांटे एकदम पास-पास और नुकीले हैं, तो वह कटहल कच्चा है। इसकी सब्जी बहुत ही रेशेदार और स्वादिष्ट बनती है। अगर कांटे थोड़े फ्लैट और एक-दूसरे से दूर नजर आ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि कटहल के अंदर के बीज और फांकें बड़े हो चुके हैं और वह जल्द ही फल बनने वाला है। इस तरह का कटहल खरीदने से बचना चाहिए।

रंग के अलावा दो और तरीके हैं, जिससे आप कटहल को पहचान सकते हैं कि कच्चा है या पका। सबसे पहले आप हल्का से दबाकर देखें। कच्चा कटहल पत्थर जैसा सख्त होता है। अगर यह थोड़ा से नरम है तो वह अंदर से मीठा निकल सकता है। दूसरी बात इसकी महक, कच्चे कटहल में कोई खास बदबू या खुशबू नहीं होती है। अगर आपको कटहल में से फल जैसी मीठी खुशबू आ रही है, तो वह सिर्फ फल के रुप में खाने लायक है, सब्जी बनाने के लिए नहीं। 

Continue reading on the app

Bhopal News : बदलेंगे ऐतिहासिक नाम, परमानेन्ट होंगे 1000 से ज्यादा कर्मचारी, इस दिन मांस की दुकाने बंद देखे प्रमुख प्रस्ताव

Bhopal News : भोपाल नगर निगम की हालिया बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं जो शहर के नागरिकों और कर्मचारियों को सीधे प्रभावित करेंगे। इन निर्णयों में 1000 कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति, राजधानी की ऐतिहासिक जगहों के नाम परिवर्तन से लेकर तालाबों में प्रतिमा विसर्जन पर रोक तक जैसे संवेदनशील मुद्दे शामिल हैं। […]

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli के 267 पारी में 9 हजार रन पूरे, आईपीएल में हैं बेहतरीन आकंड़े, दूर-दूर तक कोई दूसरा नहीं

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली ने एकतरफा मुकाबले में नाबाद 23 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। विराट ने अपनी 267वीं आईपीएल पारी में लीग के इतिहास के 9000 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल में इस मुकाम तक पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके आसपास भी कोई इस लिस्ट में नहीं है। वहीं हिटमैन रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। 

कोहली का ये 257वां आईपीएल मुकाबला था। उन्होंने अपने 9000 रन छक्के के साथ पूरे किए। इतना ही नहीं इस पारी में विराट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी 1172 न पूरे कर लिए। आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दूसरे नंबर पर भी पहुंच गए। इस मामले में पहले नंबर पर भी उनका कब्जा है और चेन्नई के खिलाफ उन्होंने सबसे ज्यादा 1174 रन बनाए हैं। 

आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
1174 रन- विराट कोहली vs CSK
1172 रन- विराट कोहली vs DC*
1161 रन- रोहित शर्मा vs KKR
1159 रन- विराट कोहली vs PBKS
1134 रन- डेविड वॉर्नर vs PBKS
Tue, 28 Apr 2026 15:00:41 +0530

  Videos
See all

IPS Ajay Pal Sharma News: Bengal Election में किस IPS की एंट्री से मचा बवाल |UP Singham |TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:33:58+00:00

Breaking News: नाम और धर्म पूछा, फिर कहा- कलमा पढ़ो... Mumbai में पहलगाम जैसा हमला | Pahalgam #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:37:43+00:00

Maharashtra: मीरा भायंदर में जिहादी हमलावर का ISIS कनेक्शन! Terror Attack | Mira Bhayandar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:38:29+00:00

Pramod Krishnam। “Congress नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, क्योंकि उन्होंने Rahul Gandhi को...” #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:41:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers