Responsive Scrollable Menu

नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: बालेन शाह को तगड़ा झटका, कार्यकाल के महज 26वें दिन ही गृह मंत्री सूदन गुरुंग का इस्तीफा

Nepal Home Minister Resigns: पड़ोसी देश नेपाल में चल रहे राजनीतिक बवाल के बीच प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार को एक बहुत बड़ा झटका लगा है, कार्यकाल शुरू होने के महज 26 दिनों के भीतर ही देश के गृह मंत्री सूदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस अचानक आए इस्तीफे ने काठमांडू की सत्ता के गलियारों में हड़कंप मचा दिया है, गृह मंत्री के इस कदम को प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के लिए एक बड़ी कमजोरी के रूप में देखा जा रहा है, गुरुंग का इस्तीफा उस समय आया है जब देश पहले से ही कई आंतरिक विवादों और विरोध प्रदर्शनों की आग में झुलस रहा है।

नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग के इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं, दरअसल उन पर विवादास्पद कारोबारी दीपक भट्टा के साथ व्यापारिक हिस्सेदारी और माइक्रो इंश्योरेंस कंपनियों में संदिग्ध निवेश करने के आरोप लगे थे, जैसे ही यह जानकारी सार्वजनिक हुई कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने वाले गुरुंग खुद ही संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में शामिल हैं, उन्हें चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

नेपाली मीडिया में जारी दस्तावेजों ने यह साबित कर दिया कि गृह मंत्री के संबंध कुछ विवादित व्यापारिक घरानों से रहे हैं, जिससे उनकी नैतिक छवि को गहरा धक्का लगा।

​गृह मंत्री सुदान गुरूंग पर केवल संदिग्ध निवेश ही नहीं बल्कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप लगे हैं, विपक्ष और प्रदर्शनकारियों का दावा है कि गुरुंग ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कुछ विशेष कारोबारियों को फायदा पहुँचाया और बदले में मोटी रकम हासिल की है।

राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर काठमांडू की सड़कों पर उग्र प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी, नेपाली मीडिया में लगातार उन दस्तावेजों का जिक्र हुआ जिनसे गुरुंग की वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे थे, बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार सरकार को बचाव करना मुश्किल हो गया और गुरुंग को कुर्सी छोड़नी पड़ी।

Continue reading on the app

गृह मंत्री अमित शाह ने नीति आयोग के सदस्य बनने पर प्रोफेसर गोबर्धन दास को दी बधाई

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईआईएसईआर भोपाल के निदेशक प्रोफेसर गोबर्धन दास को नीति आयोग के सदस्य बनने पर बधाई दी। अमित शाह ने कहा कि दास राष्ट्र निर्माण में अपना अपार योगदान देंगे।

Continue reading on the app

  Sports

अर्शदीप की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का हेलीकॉप्टर शॉट, धोनी वाला अंदाज दिखाकर लूटी महफिल

vaibhav suryavanshi helicopter shot video: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने हेलीकॉप्टर शॉट से महफिल लूट ली. अर्शदीप सिंह की गेंद पर उन्होंने अपना बल्ला कुछ इस अंदाज में घुमाया, जो एमएस धोनी का ट्रेडमार्क शॉट है और बॉल सीधा बाउंड्री के पार पहुंची. उनके इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. Tue, 28 Apr 2026 22:27:12 +0530

  Videos
See all

West Bengal में अंतिम चरण के मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा: NIA तैनात, चुनाव आयोग की मतदाताओं से अपील #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T16:59:03+00:00

Sonam Raghuvanshi Bail Video Viral: जेल से बाहर आई सोनम, Indore रवाना | Raja Raghuvanshi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T16:57:28+00:00

Heat Wave News |4 दिन में कैसा रहेगा मौसम? News Ki Pathshala | Sushant Sinha #heatwave #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:01:36+00:00

IPS Ajay Pal Sharma Viral Video: योगी के आईपीएस का बंगाल में 'सिंघम' अवतार, भिड़ गया 'जहांगीर' |TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:00:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers