गाजा में 20 साल बाद पहली बार नगर निकाय चुनाव, हजारों लोगों ने डाले वोट
गाजा, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में शनिवार को करीब 20 वर्षों बाद पहली बार नगर निकाय चुनाव आयोजित किए गए, जिसमें हजारों फिलिस्तीनियों ने मतदान किया। हालांकि चुनाव प्रक्रिया फिलहाल गाजा के मध्य क्षेत्र स्थित दीर अल-बलाह शहर तक सीमित रही, जबकि वेस्ट बैंक में भी स्थानीय निकाय चुनाव कराए गए।
फिलिस्तीनी केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान केंद्र स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे खुले। दीर अल-बलाह में मतदान शाम 5 बजे तक चला, जबकि वेस्ट बैंक में मतदान शाम 7 बजे तक जारी रहा।
आयोग ने बताया कि फिलिस्तीनी क्षेत्रों में कुल 13 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें से लगभग 70 हजार मतदाता दीर अल-बलाह में हैं।
इन चुनावों में फिलिस्तीनी क्षेत्रों की 183 स्थानीय निकाय संस्थाओं के लिए मतदान कराया जा रहा है। कुल 321 चुनावी सूचियां मैदान में हैं, जिनमें 3,773 उम्मीदवार नगर निकाय सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा गांव परिषदों के लिए 1,358 उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
दीर अल-बलाह में चार चुनावी सूचियां मुकाबले में हैं। प्रत्येक सूची में 15 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें कम से कम चार महिलाएं हैं।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, दीर अल-बलाह को गाजा के उन क्षेत्रों में चुना गया, जहां बुनियादी ढांचे को अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचा है।
मतदान से पहले शहर की सड़कों, दुकानों, बिजली के खंभों, विस्थापन शिविरों, सामुदायिक केंद्रों और शरणार्थी परिवारों वाले इलाकों में चुनाव प्रचार जोर-शोर से देखने को मिला।
42 वर्षीय मतदाता सलमान अल-ऐदी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों बाद स्थानीय चुनाव में हिस्सा लेना लोगों के लिए बेहद खास अवसर है।
हमास के प्रवक्ता हाजेम कासिम ने इस मतदान को “महत्वपूर्ण कदम” बताते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियां बनाई जानी चाहिएं ताकि पूरे गाजा में चुनाव कराए जा सकें।
गाजा के राजनीतिक विश्लेषक इयाद अब्देल जवाद ने कहा कि इन चुनावों का उद्देश्य लंबे समय से ठप पड़े स्थानीय लोकतांत्रिक ढांचे को फिर से सक्रिय करना है।
गौरतलब है कि गाजा में आखिरी बार स्थानीय चुनाव 2006 में हुए थे। इसके बाद 2007 में हमास के नियंत्रण और लगातार संघर्षों तथा राजनीतिक विभाजन के कारण चुनाव नहीं हो सके थे।
--आईएएनएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
अभिषेक शर्मा-ईशान किशन पड़े वैभव सूर्यवंशी पर भारी, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल
RR vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 36वें मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है. जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पैट कमिंस ने टॉस जीता और रियान पराग को पहले बैंटिंग करने का आमंत्रण दिया. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के आतिशी अर्धशतकों की बदौलत 18.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली.
अभिषेक-ईशान ने माचाई जयपुर में तबाही
राजस्थान रॉयल्स से जीत के लिए मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे. हेड को जोफ्रा आर्चर ने 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद ईशान किशन क्रीज पर आए और ईशान के साथ मिलकर पारी को 140 तक पहुंचाया.
Effortless Striking ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
7⃣4⃣(31) of pure entertainment from the bat of Ishan Kishan ????????
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @SunRisers | @ishankishan51 pic.twitter.com/yh3uDyJqf4
अभिषेक शर्मा ने 29 बॉल पर 11 चौके और 1 छक्के के साथ 196.55 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 57 रनों की पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने 37 बॉल में 11 चौके और 3 छक्कों के साथ 74 रनों की पारी खेली. इन दोनों खिलाड़ियों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत हैदराबाद ने राजस्थान को आसानी से हरा दिया.
Riding the wave of pure form! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
A smashing 2️⃣4️⃣ ball FIFTY for Abhishek Sharma ????
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @SunRisers | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/ucW8LgHNZn
क्लासेन और रेड्डी ने दिलाई टीम को जीत
इन दोनों के बाद हेनरिक क्लासेन ने 24 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 29 रनों की पारी खेली तो वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी ने 18 बॉल में 2 चौके और 3 छक्के के साथ 36 रनों का योगदान दिया. सलिल अरोड़ा 8 और अनिकेत वर्मा 1 ने टीम को जीत दिला दी. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर और ब्रिजेश शर्मा ने 2 विकेट लिए जबकि फरेरा को 1 विकेट मिला.
1⃣0⃣3⃣(37) of absolute FORCE ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
We are short of words, Vaibhav Sooryavanshi ????
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/HRjVHZyRa3
वैभव सूर्यवंशी की सेंचुरी गई बेकार
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाया. उन्होंने 37 बॉल में 5 चौके और 12 छक्कों के साथ 278.37 की आतिशी स्ट्राइक रेट के साथ 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने 35 बॉल में 8 चौके और 1 छक्के के साथ 51 रन बनाए. डोनोवन फरेरा के बल्ले से 16 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 33 रन निकले. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2, पैट कमिंस, प्रपुल हिंगे, साकिब हुसेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक ठोककर रचा इतिहास, IPL में बना डाला ये अनोखा रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















