‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ रिलीज, आयुष्मान-सारा की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
आयुष्मान खुराना की अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' के साथ एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ रिलीज कर दिया गया है, जो आते ही लोगों को पसंद आने लगा है. टी-सीरीज ने इस गाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा कि इश्क और दिल की चोरी एक साथ देखने को मिलेगी. गाना सुनने में काफी सुकून भरा है और इसकी धुन काफी कैची है, जो जल्दी ही लोगों की जुबान पर चढ़ रही है. इसमें मॉडर्न और क्लासिक म्यूजिक का अच्छा मिक्स देखने को मिलता है. इस गाने को श्रेया घोषाल और आदित्य रिखारी ने गाया है. इसके बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक रोचक कोहली ने दिया है. गाने में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की केमिस्ट्री खास तौर पर ध्यान खींच रही है. दोनों के बीच रोमांस और मस्ती भरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
केजरीवाल के चुनावी रणनीतिकार संदीप पाठक के बीजेपी में जाने पर क्यों हैरान हैं विश्लेषक
संदीप पाठक को पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का हीरो माना गया और उन्हें इसका इनाम भी मिला. पार्टी का अहम चेहरा रहे संदीप का बीजेपी में जाना एक अचंभा माना जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
BBC News
















