Responsive Scrollable Menu

DC vs PBKS: राहुल के 152 रनों पर भारी पड़े श्रेयस-प्रभसिमरन, 264 रन बनाकर भी हारी दिल्ली, पंजाब की ऐतिहासिक जीत

DC vs PBKS: आज यानि 25 अप्रैल को आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का 35वां मुकाबला खेला गया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. मेजबान कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. केएल राहुल ने धमाकेदार अंदाज में  152 रन की पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को 264 के स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की धमाकेदार फिफ्टी के दम पर 6 विकेट और 7 गेंद शेष रहते जीत अपने नाम करे ली. 

केएल राहुल ने बनाए 152 रन  

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 28 रन के संयुक्त स्कोर पर पाथुम निसंका को गंवा दिया था. उन्होंने 7 गेंदों के भीतर 11 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने मोर्चा संभाला, दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी हुई जो आईपीएल के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. राहुल ने 67 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्कों की मदड से 152 रन जड़ डाले. यह किसी भी भारतीय की से आईपीएल का सबसे बड़ा निजी स्कोर है. उनका साथ निभाते हुए नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए. इन दोनों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रन बनाए. 

प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य का जलवा 

265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत दिलाई. महज 5.2 ओवर में टीम ने संयुक्त रूप से 100 रन बना डाले थे. 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह साझेदारी टूटी, प्रियांश आर्य 17 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए थे. पहले विकेट के लिए उन्होंने 126 रन की साझेदारी की. प्रभसिमरन सिंह ने दूसरे छोर पर 

 

यह भी पढ़ें - KL Rahul ने शतक ठोक बना डाले 3 बड़े रिकॉर्ड, 152* रन जड़कर DC vs PBKS में मचाही तबाही, पंजाब के मिला 265 का लक्ष्य

यह भी पढ़ें - IPL 2026 में 5 बल्लेबाज लगा चुके हैं 6 शतक, लिस्ट में शामिल एक खिलाड़ी ने लगाई 2 सेंचुरी

Continue reading on the app

AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के घरों की दीवारों पर लिखा 'गद्दार'

राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी गुस्सा है. उनके घरों और यहां तक कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी उन्हें "गद्दार" कहने वाले नारे लिखे गए हैं, जो लोगों के गुस्से का स्तर को दिखाते हैं.

कोई राजनीतिक जमीन नहीं बचेगी

कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने “पंजाब के गद्दार” के नारे लगाए. लोगों में गहरे गुस्से और विश्वासघात की भावना का संकेत देते है. लोगों ने पंजाब के जनादेश के साथ इस धोखे पर निराशा जताई है और कुछ ने तो विरोध में अपने बच्चों को एलपीयू में एडमिशन न करवाने की भी घोषणा कर दी है. जालंधर में आप के सीनियर नेता पवन कुमार टीनू ने कहा कि आप सरकार 2027 में पंजाब में सत्ता में वापस आएगी और भाजपा के पास खड़े होने के लिए कोई राजनीतिक जमीन नहीं बचेगी. हताशा में, भाजपा ने आप के राज्यसभा सदस्यों को अपनी तरफ करने  का सहारा लिया है. कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने आप के खिलाफ एक नापाक गठबंधन बनाया है, जिसके कारण उनके नेता आप विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बारे में एक जैसे बयान दे रहे हैं.

साजिशों के जरिए आप को अस्थिर करने की कोशिश

इस बीच आप पंजाब यूथ विंग के कार्यकारी प्रधान परमिंदर गोल्डी ने राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने “पंजाब दे गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए. उन्होंने कहा कि  पंजाब के लोग इस धोखे को कभी माफ नहीं करेंगे. भाजपा अरविंद केजरीवाल की विकास और शासन की राजनीति से बुरी तरह घबराई हुई है और साजिशों के जरिए आप को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. लेकिन, ये कोशिशें नाकाम होंगी क्योंकि आप का हर कार्यकर्ता पार्टी लीडरशिप और उसके विजन के साथ मजबूती से खड़ा  है. आप नेताओं ने दोहराया कि पार्टी एकजुट है और पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने दावा किया कि पंजाब के भरोसे तो तोड़ने वालों को अंत में राज्य के लोगों के सामने जवाबदेह होना पड़ेगा.

 

Continue reading on the app

  Sports

264 रन बनाने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स कैसे हार गई? कहां हो गई अक्षर पटेल एंड कंपनी से चूक, वेणुगोपाल ने बताया

Venugopal Rao Statement: दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने हराकर इतिहास कायम किया. दिल्ली के क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने हार का ठीकरा खराब फील्डिंग पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि हमने लगभग छह कैच टपकाए और हमारा मेन बॉलर चोटिल हो गया. Sat, 25 Apr 2026 23:48:30 +0530

  Videos
See all

Chandigarh में BJP महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:15:04+00:00

Cyber Fraud Mastermind: कौन है साइबर क्राइम का नया 'दाऊद'? घर बैठे लोगों के खाते किए साफ! | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T22:00:04+00:00

Weird Accident: खेल-खेल में सिर में फंसा लिया डिब्बा, फिर जो हुआ... | Viral Video | Strange News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:30:02+00:00

Arvind Kejirwal News : शीला दीक्षित के बेटे केजरीवाल पर क्या बोले ? #arvindkejriwal #raghavchadha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:16:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers