Galaxy S26 Ultra खरीद लाएं आधे पैसे में, ऑफर में मिल रहे गैजेट
Samsung ने भारत में अपने महंगे स्मार्टफोन खरीदने का तरीका बदलने की कोशिश की है. कंपनी ने Galaxy Forever नाम से नया प्रोग्राम लॉन्च किया है. इ्सके तहत कस्टमर अब पूरा पैसा दिए बिना फ्लैगशिप फोन खरीद पाएंगे. ये सिर्फ EMI प्लान से अलग है. इस प्लान के जरिए कंपनी का मकसद साफ है. ज्यादा ...
The post Galaxy S26 Ultra खरीद लाएं आधे पैसे में, ऑफर में मिल रहे गैजेट appeared first on Taza Hindi Samachar.
DC vs PBKS: राहुल के 152 रनों पर भारी पड़े श्रेयस-प्रभसिमरन, 264 रन बनाकर भी हारी दिल्ली, पंजाब की ऐतिहासिक जीत
DC vs PBKS: आज यानि 25 अप्रैल को आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का 35वां मुकाबला खेला गया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. मेजबान कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. केएल राहुल ने धमाकेदार अंदाज में 152 रन की पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को 264 के स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की धमाकेदार फिफ्टी के दम पर 6 विकेट और 7 गेंद शेष रहते जीत अपने नाम करे ली.
केएल राहुल ने बनाए 152 रन
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 28 रन के संयुक्त स्कोर पर पाथुम निसंका को गंवा दिया था. उन्होंने 7 गेंदों के भीतर 11 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने मोर्चा संभाला, दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी हुई जो आईपीएल के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. राहुल ने 67 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्कों की मदड से 152 रन जड़ डाले. यह किसी भी भारतीय की से आईपीएल का सबसे बड़ा निजी स्कोर है. उनका साथ निभाते हुए नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए. इन दोनों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रन बनाए.
प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य का जलवा
265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत दिलाई. महज 5.2 ओवर में टीम ने संयुक्त रूप से 100 रन बना डाले थे. 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह साझेदारी टूटी, प्रियांश आर्य 17 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए थे. पहले विकेट के लिए उन्होंने 126 रन की साझेदारी की. प्रभसिमरन सिंह ने दूसरे छोर पर
यह भी पढ़ें - KL Rahul ने शतक ठोक बना डाले 3 बड़े रिकॉर्ड, 152* रन जड़कर DC vs PBKS में मचाही तबाही, पंजाब के मिला 265 का लक्ष्य
यह भी पढ़ें - IPL 2026 में 5 बल्लेबाज लगा चुके हैं 6 शतक, लिस्ट में शामिल एक खिलाड़ी ने लगाई 2 सेंचुरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Taza Hindi Samachar
News Nation

















