Responsive Scrollable Menu

शांति दूत की भूमिका में चीन

बीजिंग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी एशिया की जंग के बीच युद्ध विराम भले ही लागू हो, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है। दुनिया की आपूर्ति की लाइफ लाइन माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर विशेष रूप से तनातनी जारी है। विशेष रूप से दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं। इस युद्ध के बीच भी चीन खुद को शांतिदूत और मध्यस्थ के तौर पर स्थापित करने की कोशिश में है।

चीन की पूरी कोशिश इस मसले का आधिकारिक रूप से कूटनीतिक समाधान निकालने की ओर है। इसके लिए इस महीने में चीन चार सूत्री शांति प्रस्ताव पेश कर चुका है। जिसमें देशों की राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान और बल प्रयोग न करने की अपील की थी। इसके साथ ही चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर एक 5-सूत्रीय शांति पहल की शुरूआत की थी। बेशक अमेरिका स्वीकार न करे,लेकिन इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई पहली दौर की बातचीत के पीछे कहीं न कहीं इस प्रस्ताव का भी योगदान जरूर रहा है।

चीन ने अप्रैल 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। चीन का लगातार इस बात पर जोर है कि हॉर्मुज का रास्ता खुला रहे, ताकि वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा की चेन बनी रहे। पूरी दुनिया में बढ़ रही महंगाई और तेल संकट के लिए होर्मुज पर अनिश्चितता ही सबसे बड़ी वजह है। चीन ने अमेरिका द्वारा ईरानी जहाजों को जब्त करने और बंदरगाहों की नाकेबंदी की आलोचना करते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया है।

चीन का खुला रूख पश्चिम एशिया में शांति की स्थापना है। दरअसल चीन का प्राथमिक उद्देश्य अपनी ऊर्जा आपूर्ति यानी तेल को सुरक्षित रखना और खुद को अमेरिका के मुकाबले एक जिम्मेदार वैश्विक शक्ति के रूप में दिखाना है। ताजा हालात के मुताबिक, ईरान-इजरायल और अमेरिका संघर्ष में चीन मुख्य रूप से कूटनीतिक शांतिदूत और प्रायोजक के रूप में सामने आ रहा है।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में चीन ने सीधे हिस्सा लिए बिना शांति को लेकर ना ना सिर्फ कूटनीति और बातचीत पर जोर दे रहा है। चीन के लिए जरूरी भी है कि एशिया में लंबी अवधि तक के लिए युद्ध ना चले। सप्लाई चेन बाधित होने की वजह से वैश्विक स्तर पर बढ़ रही महंगाई में और इजाफा ही होगा। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ना अवश्यंभावी है।

अब तो दुनिया के तमाम देश चाहते हैं कि युद्ध खत्म हो। दुनिया को उम्मीद है कि ईरान-अमेरिका संघर्ष विराम बढ़ता रहेगा और दुनिया का जीवन पटरी पर आ सकेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

KL Rahul: 16 चौके और 9 छक्के…केएल राहुल ने खेली 152 रन की तूफानी पारी, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Delhi Capitals vs Punjab Kings : दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में पंजाब किंग्स को 265 रन का बड़ा टारगेट दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना दिए। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है

Continue reading on the app

  Sports

LSG की कप्तानी से पंत की हो सकती है छुट्टी, पूर्व ओपनर ने सुझाया नए कप्तान का नाम, कुछ दिनों का ब्रेक चाहते है ऋषभ

IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बैठी LSG ने अपने 8 में से 6 मैच गंवा दिए हैं और लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. जाहिर तौर पर कप्तान को ही आलोचना झेलनी पड़ती है और यहां भी वही हो रहा है.  पूर्व IPL कोच वसीम जाफर ने खुले तौर पर कप्तानी में बदलाव की बात कही है. उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को कप्तान बनाया जाना चाहिए ताकि पंत कप्तानी के दबाव से मुक्त होकर अपने खेल पर ध्यान दे सकें Mon, 27 Apr 2026 14:52:29 +0530

  Videos
See all

Maharashtra में टैक्सी ड्राइवरों को बड़ी राहत, मराठी सीखने के लिए 6 महीने का समय मिला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:33:57+00:00

West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल के हुगली में अमित शाह का बड़ा रोड शो, समर्थकों में भारी उत्साह #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:31:59+00:00

Major Gaurav Arya | लेबानन में आर पार की लड़ाई! | #viralnews #viralvideo #shortsfeed #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:32:48+00:00

Breaking News: ममता के बंगाल में... योगी की बड़ी हुंकार | CM Yogi vs Mamata Banerjee | BJP vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:36:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers