Responsive Scrollable Menu

DC vs PBKS: 27 चौके और 13 छक्के.. सबसे बड़ी पारी और साझेदारी, राहुल-राणा जी ने काटा गदर

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने तो पूरा खेल ही पलट दिया। शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। पंजाब का कोई भी गेंदबाज नहीं बचा। केएल राहुल और नीतीश राणा की जोड़ी ने चुन-चुनकर गेंदबाजों की धुनाई की। दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन का स्कोर टांग दिया।

ये इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। मैच की अगर बात करें तो दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले 3 ओवर में 28 रन जुड़े थे और एक विकेट भी गिर चुका था। लेकिन, इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने ऐसी बल्लेबाजी की, जो सालों-साल याद रखी जाएगी। 

दिल्ली की पारी खत्म हुई तो राहुल 67 गेंद में 152 रन पर नाबाद लौटे। इसके साथ ही वो आईपीएल में 150 प्लस रन की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बन गए। ये आईपीएल में तीसरा बेस्ट स्कोर है। आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैकुम (175*) के नाम है और दूसरे स्थान पर क्रिस गेल (158*) हैं। राहुल इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब थे लेकिन ऐसा नहीं कर पाए।

इस दौरान राहुल ने महज 47 गेंद में शतक ठोका। ये राहुल का आईपीएल का सबसे तेज शतक है। इतना ही नहीं, उनके करियर का ओवरऑल छठा शतक है। 

राहुल तो राहुल, नीतीश राणा ने भी पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को सांस लेने का मौका नहीं दिया। नीतीश भले ही शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने 44 गेंद में 91 रन की पारी खेली। इस पारी में नीतीश ने 4 छक्के और 11 चौके मारे। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 27 चौके और 13 छक्के उड़ाए। नीतीश ने तो 12वें ओवर में कहर ही बरपा दिया।

ये ओवर जेवियर बार्टलेट ने फेंका था। उनके इस ओवर की सभी 6 गेंद पर नीतीश ने बाउंड्री लगाई। कुल  4 चौके और 2 छक्के। नीतीश और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी हुई, जोकि आईपीएल में रिकॉर्ड है। 

आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और विराट कोहली के नाम है। दोनों ने 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 229 रन जो़ड़े थे। राहुल और नीतीश की जोड़ी इस रिकॉर्ड को बिल्कुल तोड़ने के करीब पहुंच गई थी। 

राहुल और नीतीश राणा के पावर हिटिंग के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रन का पहाड़ खड़ा किया। ये ओवरऑल आईपीएल का सातवां सबसे बड़ा स्कोर है। 

Continue reading on the app

Lungi Ngidi Injury: लुंगी एनगिडी की चोट देख सहम गए खिलाड़ी, याद आए क्रिकेट के 6 भयानक हादसे

Lungi Ngidi Injury Update: IPL 2026 में आज खौफनाक मंजर देखने को मिला। दिल्ली vs पंजाब मैच के दौरान लुंगी एनगिडी को गंभीर चोट लग गई, जिसे देख मैदान पर मौजूद खिलाड़ी सहम गए। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। एनगिडी की चोट ने क्रिकेट इतिहास के उन 6 डरावने हादसों की याद दिला दी, जब खिलाड़ियों की मौत हो गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

क्लार्क-क्लीवर की फिफ्टी पर भारी तौहीद-शमीम की पारी, बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड से जीता पहला टी20

Bangladesh vs new Zealand 1st t20i highlights: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. चट्टोग्राम में खेले गए इस मुकाबले में तौहीद हृदोय की नाबाद अर्धशतकीय पारी कैटेन क्लार्क और डेन क्लीवर की फिफ्टी पर भारी पड़ती नजर आई. बांग्लादेश ने यह मुकाबला दो ओवर रहते अपने नाम कर लिया. शमीम होसैन ने 13 गेंदों में 31 रन की तूफानी नॉटआउट पारी से मैच जल्दी खत्म कर दिया. Mon, 27 Apr 2026 17:40:26 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan on TMC : 'भारत में भारत के PM आकर झालमुड़ी' #ravikishan #tmcnews #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:13:24+00:00

West Bengal: बंगाल के दूसरे चरण का चुनावी संग्राम...UCC लागू करने की दोहराई प्रतिबद्धता | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:16:14+00:00

West Bengal News : तेजस्वी सूर्या सीएम योगी से क्या पूछने लगे ? #cmyogiadityanath #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:07:40+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Iran ने तो Donald Trump के होश ठिकाने लगा दिए! | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers