Responsive Scrollable Menu

मार्शल आर्ट सिखाने वाला सलीम वास्तिक कैसे बना कातिल? 31 साल पुराने अपराध की कहानी

दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर 'एक्स-मुस्लिम' सलीम वास्तिक को 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. 1995 में उसने एक 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर फिरौती मांगी और फिर उसकी हत्या कर दी थी. आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद वह अंतरिम जमानत पर फरार हो गया था. खुद को मृत घोषित कर उसने पहचान बदली और एक लोकप्रिय यूट्यूबर बन गया। पुलिस ने उसे गाजियाबाद से पकड़ा.

Continue reading on the app

Viral Video: कैच लेने की कोशिश और सिर के बल धम्म से गिरे लुंगी एनगिडी, मैदान में लानी पड़ गई एंबुलेंस

Lungi Ngidi Injured: आईपीएल 2026 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले के दौरान बड़ा हादसा हो गया।दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने की कोशिश में बुरी तरह चोटिल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि मैच को 15 मिनट से ज्यादा समय तक रोकना पड़ा और मैदान पर एंबुलेंस बुलानी पड़ी।

यह घटना पंजाब किंग्स की 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय तीसरे ओवर में हुई। यह ओवर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल डाल रहे थे। बल्लेबाज प्रियंश आर्य ने गेंद को हवा में खेला, जिसे पकड़ने के लिए एनगिडी पीछे की ओर दौड़े। उन्होंने कैच लेने के लिए छलांग लगाई, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़े।

एनगिडी का सिर जोर से जमीन से टकराया। जैसे ही वह गिरे, मैदान पर मौजूद खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और दर्शक सब सन्न रह गए। स्टेडियम में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। खिलाड़ी तुरंत उनकी ओर दौड़े और मेडिकल टीम को बुलाया गया।

दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो और टीम डॉक्टर तुरंत मैदान पर पहुंचे। एनगिडी काफी देर तक दर्द में जमीन पर पड़े रहे। उनकी हालत देखकर स्ट्रेचर मंगाया गया। टीम के साथी खिलाड़ी डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स काफी परेशान नजर आए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमंग बदानी ने गर्दन के लिए नेक ब्रेस लगाने का इशारा किया।

मेडिकल स्टाफ ने बहुत सावधानी से एनगिडी के सिर के नीचे नेक ब्रेस लगाया और फिर उन्हें स्ट्रेचर पर बांधा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनगिडी हाथ के इशारों से डॉक्टरों से बात कर रहे थे, लेकिन वह सिर और गर्दन हिला नहीं पा रहे थे।

इस दौरान पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भी मैदान के बीच पहुंचे और एनगिडी का हाल जाना। कुछ देर बाद एंबुलेंस मैदान पर लाई गई और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों के अनुसार, एनगिडी को आगे की जांच और इलाज के लिए करोल बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति पर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है। यह घटना क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर फिर चर्चा में ले आई है। फैंस और क्रिकेट जगत एनगिडी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली ने किया इग्नोर, तो नन्हे फैन का टूटा दिल, गुस्से में फेंका बल्ला, Video

Virat Kohli ignores little fan autograph request: आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनका एक छोटा फैन ऑटोग्राफ ना मिलने के चलते रोता हुआ नजर आ रहा है. Tue, 28 Apr 2026 10:21:47 +0530

  Videos
See all

UP Encounter specialist | Ajay Pal Sharma | Bengal Polls: Akhilesh Yadav ने CM Yogi पर साधा निशाना ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:17:31+00:00

Biryani के बाद तरबूज खाने से कैसे हो गई 4 लोगों की मौत ? | Hindi News | Latest News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:16:18+00:00

News Ki Pathshala | Kolkata और South Bengal में BJP का 'मास्टरप्लान' बनाम दीदी की साख! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:20:56+00:00

West Bengal Election 2026 Live : बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले बड़ा खेला ? Mamata | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:24:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers