Responsive Scrollable Menu

मुकेश अंबानी के रिलायंस को ऐतिहासिक सफलता, इस मामले में बनी देश की पहली कंपनी

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुनाफा 12.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,971 करोड़ रुपये रहा। रिलायंस के मार्केट कैपिटल की बात करें तो 18 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर है।

Continue reading on the app

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:कार में इंस्पेक्टर की लाश मिली; 7 MP की मेंबरशिप रद्द कराएगी AAP; डॉक्यूमेंट्री रोकने पर लॉरेंस गैंग ने धमकाया

नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर AAP के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने से जुड़ी रही। वर्करों ने विरोध कर भज्जी, राजिंदर के घर पर गद्दार लिख दिया। वहीं सीएम ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… AAP का दावा- मालीवाल-गुप्ता के साइन फर्जी, उपराष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने कल (24 अप्रैल) पार्टी छोड़ दी। इनमें से 6 पंजाब से हैं। पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने शुक्रवार शाम को ही सांसद अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ BJP जॉइन कर ली। राघव चड्‌ढा के मुताबिक हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं। इन 7 में से 3 राज्यसभा सांसदों हरभजन सिंह भज्जी, राजिंदर गुप्ता और LPU के संस्थापक अशोक मित्तल के खिलाफ AAP के वर्करों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जालंधर में भज्जी और लुधियाना में राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर गद्दार लिख दिया। फगवाड़ा में अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी LPU के गेट पर भी ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया गया। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि AAP जल्द राज्यसभा के सभापति को पत्र देगी और दलबदल कानून के तहत राघव चड्‌ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल की सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी। इसके लिए सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे। चीमा ने कहा कि सिर्फ 3 ही सांसद भाजपा में गए हैं। 2 सांसदों स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के फर्जी साइन किए गए हैं। इससे पहले राघव चड्‌ढा ने कल दावा किया था कि उनकी पार्टी के राज्यसभा में 10 सांसद हैं। इनमें से दो तिहाई यानी 7 सांसद हमारे साथ हैं। ऐसे में हमारे ऊपर दलबदल कानून लागू नहीं होता। (पढ़ें पूरी खबर) 2. पंजाब में फीडर ट्रिप, सप्लाई सिस्टम फेल, रात भर कट लग रहे पंजाब में अप्रैल में गर्मी बढ़ते ही आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का बिजली सप्लाई सिस्टम चरमरा गया है। शुक्रवार रात को पूरे पंजाब में बिजली के 2 से 4 घंटे तक के कट लगे। टेंपरेचर 40 डिग्री पार होने के चलते लोग पहले ही गर्मी से परेशान थे, बिजली बंद होने से पूरी रात वह पसीने से तरबतर रहे और सो तक नहीं सके। पावरकॉम के हेल्पलाइन सिस्टम से भी कोई मदद नहीं मिली। इसी बीच पंजाब में बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को यह डिमांड 12,130 मेगावाट तक पहुंच गई। जिसके बाद पंजाब ने सेंट्रल पूल से 7 हजार मेगावाट बिजली खरीदी। वहीं पंजाब में 5100 मेगावाट बिजली पैदा की गई। इसके बावजूद पावरकॉम डिमांड पूरी नहीं कर पा रहा है। सबसे बड़ी टेंशन पावरकॉम के टेक्निकल स्टाफ को लेकर हो गई है। टेक्निकल स्टाफ सिर्फ वही काम कर रहा है, जो उनके प्रोफाइल में है। वह अतिरिक्त कोई काम नहीं कर रहे, जिससे फीडर ट्रिप होने के बाद ठीक होने में काफी टाइम लग रहा है। वह सिर्फ 8 घंटे की ही ड्यूटी कर रहे हैं। उनकी हड़ताल 25 मई तक की है (पढ़ें पूरी खबर) 3. पंजाब के इंस्पेक्टर की लाश कार में मिली पंजाब के एक्साइज इंस्पेक्टर की लाश हरियाणा के सिरसा में कार में पड़ी मिली। कार डबवाली के पास अमृतसर-जामनगर भारतमाला रोड पर हाईवे किनारे खड़ी थी। जब काफी देर से कार में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोग नजदीक गए। उन्होंने देखा कि इंस्पेक्टर की लाश फ्रंट की दोनों सीटों के बीच फंसे हुए थे। सीट बेल्ट पेट पर कसी हुई थी। पास में ही सरकारी पिस्टल भी पड़ी थी। इसकी सूचना मिलते ही डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिवार को सूचना दी। उधर, परिवार ने घटना पर शक जताते हुए कहा कि तैनाती स्थल से 200 किलोमीटर दूर इंस्पेक्टर यहां कैसे पहुंचे, ये उन्हें नहीं पता। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इंस्पेक्टर की पिस्टल को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक इंस्पेक्टर की पहचान 45 वर्षीय करमजीत सिंह चीमा के रूप में हुई है, जो पंजाब से लुधियाना के रहने वाले थे। वर्तमान में मोगा में एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। शहर थाना पुलिस से एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. चंडीगढ़ में ‘स्टैच्यू’ बन बैठा युवक बोला- दोस्तों ने जॉम्बी ड्रग की लत लगाई चंडीगढ़ में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक ‘स्टैच्यू’ बन बैठे युवक का वीडियो सामने आने के बाद दैनिक भास्कर ने उसे ढूंढ निकाला और उसकी आपबीती जानी। युवक ने बताया कि वह करीब दो महीने से कथित “जॉम्बी ड्रग” की चपेट में है, जहां दोस्तों ने ही उसे इस नशे में धकेला। उसने कहा कि पहले हेरोइन लेते थे, लेकिन अब इंजेक्शन के जरिए लिए जाने वाले इस खतरनाक नशे का आदी हो चुका है, जिसके असर से शरीर सुन्न पड़ जाता है और इंसान घंटों तक एक ही पोजीशन में जकड़ा रह जाता है। वह PGI में नौकरी करता था। वहां से नौकरी छूटने के बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ी। इलाज और काउंसलिंग के बावजूद वह दोबारा नशे में लौट गया। अजय ने यह भी दावा किया कि यह नशा इंजेक्शन के जरिए नस में लगाया जाता है। अजय ने कहा कि अगर कोई खड़ा है, तो खड़ा ही रह जाता है और अगर बैठा है, तो उसी तरह बैठा रहता है, शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं होती। अजय ने कहा कि यह ड्रग सेक्टर 38-ए, डड्डूमाजरा कॉलोनी की चार मंजिला इमारतों में और मलोया में मिलता है, जहां से उसके दोस्त इसे लेकर आते थे। (पढ़ें पूरी खबर) 5. कारोबारी ने VIDEO बनाकर सुसाइड किया, बोला- DSP, जज की रीडर जिम्मेदार बठिंडा में एक रेत-बजरी कारोबारी ने कोर्ट रीडर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने रात में फेसबुक पर एक वीडियो भी डाली। इसमें उसने कहा कि सिटी डीएसपी-वन अमृतपाल भाटी, जज की रीडर, उसके टाइपिस्ट पति और एक वकील मिलकर मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। मेरा जीना मुश्किल कर दिया है। वीडियो में आगे कहता है कि डीएसपी और कोर्ट कर्मचारी हर रोज घर के बाहर आकर हंगामा करते हैं। दिन में 100 बार कॉल करते हैं। सभी ने सांस लेने लायक नहीं छोड़ा है, जिसके चलते मैं अब जहर खाने को मजबूर हूं। कल सुबह मैं खत्म मिलूंगा। पोस्ट के बाद जब तक पुलिस उसके घर पहुंची, वह सुसाइड कर चुका था। SP सिटी बठिंडा नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक संदीप कुमार के भाई मनीष कुमार के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।(पढ़ें पूरी खबर) 6. लॉरेंस गैंग की धमकी, कफन की तैयारी कर लो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस पर बनाई डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगने से लॉरेंस गैंग भड़क गया है। गैंग ने पंजाब के DGP गौरव यादव, कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राजा वड़िंग, सांसद सुखजिंदर रंधावा, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और पंजाब के एडवोकेट जनरल को धमकी दी है। विदेशी वॉट्सऐप नंबर से भेजी गई धमकी में कहा गया है कि लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री जरूर चलेगी। लॉरेंस गैंग ने आगे धमकी देते हुए कहा- अपने कफन की तैयारी कर लो। किसी से पैसा नहीं लेंगे, गोली संताली या बम से उड़ने की तैयारी समझो, लॉरेंस ग्रुप। डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने का पता चलते ही कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने इसका विरोध करते हुए इसे 'पंजाबियत का अपमान' बताया। वड़िंग ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर सीरीज पर रोक लगाने की मांग की। सिगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सीरीज पर कहा था कि गैंगस्टरों का महिमामंडन युवाओं के लिए "जहर" के समान है। उन्होंने सवाल उठाया कि शहीदों या वैज्ञानिकों के बजाय उनके बेटे के हत्यारे पर सीरीज क्यों बनाई जा रही है। विरोध के बाद केंद्र सरकार ने रिलीज पर रोक लगा दी। (पढ़ें पूरी खबर) 7. हाई सैलरी वालों को 1 हफ्ते में कनाडा की PR, डॉक्टर-नर्स और इंजीनियर पर ज्यादा फोकस कनाडा सरकार ने 2026 में अपनी इमीग्रेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकार का फोकस ज्यादा लोगों को बुलाने के बजाय ऐसे लोगों पर है, जो देश की अर्थव्यवस्था में तुरंत योगदान दे सकें। नई नीति के मुताबिक, पहले से रहकर करीब 70 लाख रुपए सालाना कमाने वाले लोग अगर PR (परमानेंट रेजिडेंसी) के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें सिर्फ 1 हफ्ते के भीतर PR मिल सकती है। जबकि अवैध तरीके से आए लोगों तुरंत डिपोर्ट कर दिया जाएगा। सरकार ने 2025 से 2027 के बीच दिए जाने वाले PR के कुल कोटे में भी कटौती की है। अब प्राथमिकता उन लोगों को दी जा रही है, जो पहले से कनाडा में वर्क परमिट या स्टडी परमिट पर रह रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि ऐसे करीब 40% लोगों को वहीं से PR देकर स्थायी किया जाए। यह नियम 26 मार्च से लागू हैं। अब प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल किया जा रहा है। अगर आप पहले से कनाडा में काम या पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपके लिए PR पाना अब पहले से आसान हो सकता है। वहीं, बाहर से नए लोगों को बुलाने की रफ्तार कम की गई है। इसके अलावा अब विदेश में पैदा हुए कनाडाई माता-पिता अपने बच्चों को नागरिकता दे सकेंगे, बशर्ते उन्होंने खुद कनाडा में कम से कम 3 साल बिताए हों। (पढ़ें पूरी खबर) 8. खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल को जेल भेजा पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को आज अजनाला कोर्ट में 2 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके वकील ऋतुराज सिंह ने बताया कि पुलिस अब तक किसी भी तरह की रिकवरी नहीं कर पाई है। अजनाला पुलिस ने आगे किसी अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग नहीं की। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम 21 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद थे। उनकी NSA के तहत नजरबंदी 22 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने पुराने मामले में कार्रवाई तेज कर दी। अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट ऋतुराज सिंह ने बताया तब बताया था कि NSA समाप्त हो चुका है, लेकिन FIR नंबर 39 के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। इस मामले में धारा 307 समेत कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। उनके अनुसार, इस केस में शामिल अन्य सहयोगियों की पहले ही अदालत में पेशी हो चुकी है।(पढ़ें पूरी खबर) विदेश से… 9. कनाडा में युवती के बाल खींचे-थप्पड़ मारे; युवक गालियां देता दिखा कनाडा के ओंटारियो में सिख हेरिटेज मंथ के एक कार्यक्रम के अचानक हंगामा हो गया। कार्यक्रम में एक युवती के बाल खींचने और थप्पड़ मारने के आरोप लगे। यह कार्यक्रम सिख समुदाय के इतिहास और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कई ओंटारियो इमिग्रेंट नॉमिनी प्रोग्राम (OINP) वर्कर्स प्रदर्शन करने लगे और कनाडा सरकार से सवाल पूछने शुरू कर दिए। उनका कहना था कि उनके OINP अर्जियों के रिजेक्शन से वे काफी नाराज हैं और वे इस मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहते थे। तभी सवाल पूछ रही युवती से मारपीट हो गई। इसके बाद कुछ समय बाद जब कनाडाई अधिकारी वहां से जाने लगे, तो कुछ लोगों ने दोबारा सवाल उठाने शुरू कर दिए और वीडियो बनाने लगे। एक वीडियो में युवती घबराई हुई नजर आती है और पुलिस को फोन करने की बात कहती है। वह आरोप लगाती है कि किसी ने उसके बाल खींचे हैं और उसके साथ मारपीट की है। गुरुद्वारा प्रबंधन ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनके अनुसार ऐसी कोई बात नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने यह स्वीकार किया है कि फोन जरूर छीन लिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके… 10. चलती बस की छत पर चले लात-घूंसे, पुलिस के सामने भी नहीं रूके अमृतसर में गोल्डन गेट के पास एक चलती बस की छत पर बैठे कुछ युवकों के बीच अचानक झगड़ा हो गया। ये युवक प्रवासी थे और गांव-गांव जाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बस के अंदर बैठे यात्रियों को जब ऊपर हो रही इस घटना का अंदेशा हुआ, तो तुरंत कंडक्टर को इसकी सूचना दी गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कंडक्टर ने बिना देर किए बस रुकवाई और खुद छत पर चढ़ गया। उसने युवकों को शांत कराने और नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान भी उनके बीच धक्का-मुक्की व बहस जारी रही, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। वहीं, पुलिस नाके पर मौजूद थी, लेकिन युवकों ने बिना डरे झगड़ा जारी रखा। कुछ देर बाद यह मामला पुलिस की निगरानी में आया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। संबंधित युवकों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

  Sports

265 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी टीम...कप्तान के चेहरे पर नहीं थी शिकन, 6 ओवर बाद ही जीत को लेकर हो गया था आश्वत

yuzuvedra chahal praises Shreyas iyer captaincy: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर आईपीएल में नया कीर्तिमान रचा. प्रभसिमरन सिंह की 26 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पंजाब ने यह जीत 18.5 ओवर में दर्ज की. मैच के बाद युजवेंद्र चहल ने टीम की सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि पावरप्ले में बने 116 रनों ने ही जीत की राह आसान कर दी थी. Sat, 25 Apr 2026 23:32:43 +0530

  Videos
See all

Viral Video: घर में घुसकर युवक पर हमला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T23:00:54+00:00

LPG Gas Cylinder Booking: LPG धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! | Breaking | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T23:30:18+00:00

Kishore Ajwani |घर में बेसुध मिली थीं दिव्यांका | #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T23:30:06+00:00

AAP छोड़ते ही राघव चड्ढा का बड़ा बयान | #raghavchadha #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T23:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers