Responsive Scrollable Menu

'अति संवेदनशील बूथों की सुरक्षा की जिम्मेदारी चुनाव आयोग के तहत', कलकत्ता हाई कोर्ट ने TMC की याचिका को किया खारिज,

कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य की अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय बल की तैनाती के मामले में अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने कहा ​कि अति संवेदनशील बूथों की सुरक्षा की जिम्मेदारी चुनाव आयोग के तहत आती है. हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से दायर इस याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. इसमें चुनाव आयोग की ओर  से सीआरपीएफ की तैनाती के निर्देश को चुनौती दी गई. 

आपको बता दें कि 18 अप्रैल को आयोग ने एक निर्देश को जारी करते हुए कई खुफिया रिपोर्ट और सूचनाओं के तहत अति संवेदनशील बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान तय करने को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया था. इस फैसले के तहत तृणमूल कांग्रेस अदालत पहुंच गई. 

TMC का क्या है तर्क? 

अदालत में सुनवाई के दौरान तृणमूल के वकील अनिर्वाण राय ने यह तर्क दिया कि बल की तैनाती को लेकर मैनुअल आन फोर्स डिप्लायमेंट का सही से पालन नहीं हो रहा. उनका कहना था कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान वोट से कम से कम छह माह पहले से शुरू होना चाहिए. वहीं इस मामले में चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने के बाद निर्देश दिए गए जो उद्देश्यपूर्ण है.

वहीं, चुनाव आयोग के वकील दामा शेषाद्रि नायडू ने कोर्ट को चेतावनी दी कि संविधान के अनुच्छेद 329(बी) के तहत चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने के बाद न्यायालय हस्तक्षेप नहीं हो सकता. इसके साथ 2023 के मैनुअल की धारा 1.3 के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कदम उठाए गए हैं. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आयोग का फैस्ला खुफिया रिपोर्ट और तथ्यों के तहत तय किया गया. इसमें किसी तरह की अवैधता नहीं है. न्यायाधीश ने इस बात को स्पष्ट किया कि संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग पहले से हो गई थी. जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी हालात से पूरी तरह से वाकिफ थे. 

Continue reading on the app

केएल राहुल ने लगाया IPL का 6वां शतक, 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

KL Rahul Century: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआत से ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और फिर ताबड़तोड़ अंदाज में सेंचुरी पूरी कर ली है. ये इस विकेटकीपर-बल्लेबाज का आईपीएल का 6वां शतक है और वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

केएल राहुल ने लगाया IPL का 6वां शतक

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने उतरे केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के हर एक गेंदबाज को आड़े हाथ लिया. घरेलू मैदान पर उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 47 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर ली है. अपनी इस शतकीय पारी में केएल राहुल ने 12 चौके और 5 छक्के जड़े, उनका स्ट्राइक रेट 200 के पार रहा. ये केएल राहुल का आईपीएल में 6वां शतक है.

शतक के बाद केएल रुके नहीं और छक्के-चौकों की बारिश करते हुए उन्होंने 126* रन बना लिए हैं और इसी के साथ उन्होंने ऑरेन्ज कैप भी अपने नाम कर ली है. आपको बता दें, केएल राहुल को पंजाब किंग्स के सामने 2 बार मिला जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया. पहले तो शून्य पर उनका कैच शशांक सिंह ने ड्रॉप किया और फिर जब वह 51 रन पर थे, तब विजयकुमार व्यशक के हाथ से कैच छटक गया और उन्होंने 2 बार जीवनदान मिल गया.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बनाई फास्टेस्ट सेंचुरी

पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 47 गेंदों में शतक लगाया और इसी के साथ इतिहास रच दिया. केएल राहुल दिल्ली के लिए फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोई भी बल्लेबाज 47 गेंदों में शतक नहीं लगा सका. इसके अलावा, ये पहला मौका रहा, जब केएल ने आईपीएल में 50 से कम गेंदों में अपना शतक पूरा किया है.

IPL में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

8 - विराट कोहली

7 - जोस बटलर

6 - क्रिस गेल

6 - केएल राहुल

5 - संजू सैमसन

ये भी पढ़ें: इन 3 टीमों का IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय, जानिए बाकी 1 स्थान के लिए कितनी फ्रेंचाइजियों में होगी टक्कर

Continue reading on the app

  Sports

पहले डॉक्टर, फिर स्ट्रेचर और एम्बुलेंस... अरुण जेटली स्टेडियम में 15 मिनट रुका रहा खेल, एनगीडी को चोट से मची अफरा-तफरी

lungi ngidi head injury: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में मैदान पर तब अफरा-तरफी जैसे स्थिति पैदा हो गई, जब दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को गंभीर चोट लगने के बाद एंबुलेंस की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया. फील्डिंग के दौरान एनगिडी बेहद गंभीर रूप से चोटिल हो गए और कुछ देर के लिए अचेत अवस्था में मैदान पर ही लेटे रहे. इन दृश्यों को देखकर अरुण जेटली स्टेडियम में एक अजीब सा सन्नाटा पसर गया. फैंस से लेकर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ तक चिंतिति नजर आए. एनगिडी को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए रवाना किया गया. Sat, 25 Apr 2026 19:19:49 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Speech in West Bengal | 'बंगाल पुलिस वापस जाओ भाई' | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T14:06:09+00:00

Bansuri Swaraj on AAP Crisis: सांसदों के इस्तीफे पर बांसुरी स्वराज बोलीं-'बिखर रहा है 'आप' का कुनबा' #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T14:08:21+00:00

Aligarh Shocking Video: 20 फीट गहरे गड्ढे में जिंदा दफ्न हुआ मजदूर | UP Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T14:09:16+00:00

धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके जी ने कैसे ‘डायबिटीज़’ को हराया ? Hindu Lifestyle | Bindas Bol #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T14:15:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers