Responsive Scrollable Menu

इन 3 टीमों का IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय, जानिए बाकी 1 स्थान के लिए कितनी फ्रेंचाइजियों में होगी टक्कर

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का सफर लगभग आधा पूरा हो चुका है. अब तक टूर्नामेंट के 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. आज इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इससे पहले ही फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि, आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में कौन सी 3 टीमें जगह बनाएंगी. वहीं कौन-कौन सी टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगी. आइए आज हम आपको उन 3 टीमों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका पहुंचना IPL 2026 के प्लेऑफ में लगभग तय है.

इन 3 टीमों का आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचना तय

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स का पहुंचना लगभग तय है. इन टीमों ने अब तक 7-7 मुकाबले खेले लिए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स के 11 अंक है. वहीं आरसीबी और राजस्थान के 10-10 प्वाइंट हैं.

इस सीजन सभी के 7-7 मुकाबले बाकी है. पंबाज किंग्स इसमें से एक भी मैच अगर जीत जाती है तो उसके 13 प्वाइंट हो जाएंगे, जिससे वो आसानी से प्लेऑफ में जगह बना सकती है. पर जैसे फॉर्म में आरसीबी चल रही है, वो आसानी से जीत दर्ज कर अधिक से अधिक अंकों के साथ लिस्ट में अपना सफर खत्म कर सकती है. 

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम 2 मुकाबले जीतने होगें. वो 14 अंकों के साथ आसानी से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना सकती है. अभी उसके पास 7 मुकाबले बचे हैं. ऐसे में उसके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए ये काफी आसान लग रहा है. 

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 7 मुकाबले खेल लिए हैं. उनके भी 10 अंक है. अब उसे अगर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे सिर्फ बाकी बचे अपने 7 मैचों में से 2 मुकाबले जीतने होगें. वो भी 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में आसानी से जगह बना सकती है. 

1 स्थान के लिए इन टीमों के बीच होगी टक्कर 

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए चौथे स्थान के लिए कई टीमों के बीच टक्कर होने वाली है, जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर होगी. इन टीमों के भी अभी 7-7 मुकाबले हैं. हैदराबाद 8 अंकों पर जबकि, चेन्नई, दिल्ली और गुजरात सभी 6-6 अंकों पर हैं. यहां से अपने सभी मुकाबले जीतकर इन सभी टीमों के पास वो चौथी टीम बनने का मौका होगा.

इन टीमों का आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से लगभग पत्ता साफ

कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के चांस आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लगभग खत्म हो चुके हैं. ये टीमें लगभग आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. केकेआर के 7 मैचों में 3 अंक है, वहीं लखनऊ के 7 मैच में 4 अंक है. यही हाल मुंबई का है, वो भी 7 मैचों में 4 अंक लेकर अंक तालिका में मौजूद है. अगर बाकी टीमें इनको 2 से 3 मैच और हरा देती हैं, तो इनका आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर होना लगभग पक्का है.

आईपीएल 2026 की अंक तालिका

क्रम टीम मैच  जीत  हार  टाई  बिना परिणाम (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 पंजाब किंग्स 6 5 0 0 1 11 1.420
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 5 2 0 0 10 1.101
3 राजस्थान रॉयल्स 7 5 2 0 0 10 0.790
4 सनराइजर्स हैदराबाद 7 4 3 0 0 8 0.820
5 चेन्नई सुपर किंग्स 7 3 4 0 0 6 0.118
6 दिल्ली कैपिटल्स 6 3 3 0 0 6 -0.130
7 गुजरात टाइटन्स 7 3 4 0 0 6 -0.790
8 मुंबई इंडियंस 7 2 5 0 0 4 -0.736
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 2 5 0 0 4 -1.277
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 0 1 3 -0.879

ये भी पढ़ें : IPL 2026 में 5 बल्लेबाज लगा चुके हैं 6 शतक, लिस्ट में शामिल एक खिलाड़ी ने लगाई 2 सेंचुरी

ये भी पढ़ें : ऑरेंज कैप पर विराट कोहली का कब्जा, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट

Continue reading on the app

कैंसर से बचे लोग सच्चे योद्धा, आयुष्मान भारत से ग्रामीणों को बड़ा लाभ: उपराष्ट्रपति

जयपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को जयपुर में भगवान महावीर कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित 23वें कैंसर उत्तरजीवी दिवस के अवसर पर संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि कैंसर से बचे लोगों का दिवस अटूट आशा और मानवीय साहस का उत्सव है। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र और केजी कोठारी मेमोरियल ट्रस्ट की सराहना की और 1997 में अपनी स्थापना के बाद से कैंसर के क्षेत्र में अस्पताल की अनुकरणीय सेवा को स्वीकार किया, जिसने अपने समर्पित और करुणामय उपचार के माध्यम से अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ है।

भारत में कैंसर के बढ़ते बोझ पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आईसीएमआर के राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अनुसार, देश में प्रतिवर्ष 15 लाख से अधिक कैंसर के मामले सामने आते हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने रोकथाम, शीघ्र निदान, उपचार और रोगी देखभाल के उद्देश्य से कई पहलें शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 68 लाख से अधिक कैंसर उपचार उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें से लगभग 75 प्रतिशत लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। यह योजना स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद कमियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि केंद्र सरकार देश भर के जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित कर रही है, जिनमें से 450 से अधिक सेंटर पहले से ही कार्यरत हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शुरू की गई पहलों पर भी प्रकाश डाला, जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से प्रारंभिक जांच और जिला एवं उप-मंडल अस्पतालों में कैंसर रोधी दवाओं को आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल करना शामिल है।

निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर जोर देते हुए, उपराष्ट्रपति ने गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से निपटने के लिए इस वर्ष की शुरुआत में शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में बात की, जिसका लक्ष्य एक करोड़ से अधिक लड़कियों को कवर करना है। उन्होंने इस पहल को आगे बढ़ाने में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राजस्थान सरकार के प्रयासों की सराहना की।

उपराष्ट्रपति ने देशभर के कैंसर उपचार संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय और साझा ज्ञान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कैंसर देखभाल में नवीनतम तकनीकी प्रगति को सभी सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में प्रभावी ढंग से साझा किया जाना चाहिए, ताकि बेहतर परिणाम सुनिश्चित हो सकें और गुणवत्तापूर्ण उपचार तक व्यापक पहुंच हो सके। उन्होंने रेखांकित किया कि संस्थानों के बीच अधिक सहयोग और समझ से कैंसर के खिलाफ राष्ट्र की लड़ाई को काफी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने धूम्रपान, तंबाकू सेवन, नशीली दवाओं के उपयोग और अस्वास्थ्यकर फास्ट फूड की आदतों के हानिकारक प्रभावों के बारे में निरंतर जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि जीवनशैली में बदलाव कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कैंसर से बचे लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने उन्हें योद्धा बताया, जिन्होंने असाधारण दृढ़ता और साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी कहानियां दूसरों के लिए आशा की किरण हैं और उन्होंने डॉक्टरों और देखभाल करने वालों की अथक सेवा और करुणा के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल के व्यापक प्रयासों की सराहना की, जिनमें स्क्रीनिंग अभियान, मोबाइल मेडिकल यूनिट और नुक्कड़ नाटक, शैक्षिक व्याख्यान और सामुदायिक शिविर जैसे जागरूकता अभियान शामिल हैं, जिन्होंने शीघ्र निदान और जीवन बचाने में योगदान दिया है।

उपराष्ट्रपति ने जागरूकता बढ़ाने, शीघ्र निदान को प्रोत्साहित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया कि कोई भी कैंसर से अकेले न लड़े। उन्होंने लोगों से कैंसर से बचे लोगों की कहानियों से प्रेरणा लेने का आग्रह किया और एक ऐसे समाज के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया जहां आशा, भय पर विजय प्राप्त करे। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर कैंसर से बचे लोगों को सम्मानित भी किया और इस बीमारी पर विजय पाने में उनके साहस और दृढ़ता को सराहा।

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसानराव बागडे, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर, भगवान महावीर कैंसर अस्पताल के अध्यक्ष नवरतन कोठारी और अन्य विशिष्ट अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

--आईएएनएस

पीएसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

चोट के कारण एशियाई चैंपियनशिप से बाहर हो सकती हैं मीराबाई चानू, ओलंपिक में भारत को दिलाया था सिल्वर

Mirabai Chanu: कंधे की चोट के कारण मीराबाई चानू गांधीनगर एशियाई चैंपियनशिप से बाहर हो सकती है, उनकी जगह कोमल कोहर के चुने जाने की संभावना है. यह 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक क्वालीफायर भी है. तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई को फरवरी में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान यह चोट लगी थी. Mon, 27 Apr 2026 17:17:31 +0530

  Videos
See all

YOU TUBE की जनता ने पूछा सवाल का Major Gaurav Arya ने दिया जवाब ! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:47:13+00:00

Major Gaurav Arya | IDF का ग्राउंड ऑपरेशन सोलर पैनल ताबह | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:45:19+00:00

Breaking News : BLA का पाकिस्तान के 42 सैनिकों को मारने का दावा | Pakistan | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:46:35+00:00

Bihar News: लौंडा डांस, डीजे और 700 गाड़ियों का काफिला, पोते ने दी दादी को यादगार अंतिम विदाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers