अपना घर बचाने के लिए राघव चड्ढा ने तोड़ा केजरीवाल का कुनबा! आखिर कैसे बागी सांसदों ने AAP प्रमुख को किया गुमराह?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च: Shoulder ट्रिगर्स, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगा 144FPS गेमिंग सपोर्ट; जानें कीमत
Infinix GT 50 Pro लॉन्च हो गया है। कपंनी ने इसे एक गेमिंग-फर्स्ट स्मार्टफोन के रूप में उतारा है, जो GT 30 Pro के बाद अगला बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। यह फोन कंपनी के GT Ecosystem का भी हिस्सा है, जिसमें मोबाइल गेमिंग के लिए खास एक्सेसरीज शामिल हैं।
नए फोन में Shoulder ट्रिगर्स के साथ 144FPS का गेमिंग सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही पावर के लिए इसमें 6500mAh बैटरी लगी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Android 16 पर XOS 16 पर रन करता है और इसमें 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलते हैं। आइए अब इसकी कीमत औऱ फीचर्स पर भी नजर डालें।
Infinix GT 50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
नए Infinix GT 50 Pro फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है और 3.25GHz तक की स्पीड पर काम करता है। इसके साथ Mali-G720 MC6 GPU, 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा Infinix ने इसमें अपना N1 नेटवर्क चिप भी दिया है, जो ऑनलाइन गेमिंग के दौरान कनेक्शन को स्टेबल रखने और लैग कम करने में मदद करता है। यह फोन Android 16 पर XOS 16 के साथ आता है और इसमें 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं।
ये भी पढ़े-ः OnePlus Ace 6 Ultra जल्द होगा लॉन्च: मिलेगी 8,600mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग, सभी फीचर्स कंफर्म
इस फोन की खासियत इसके Shoulder Triggers हैं। ये प्रेशर-सेंसिटिव बटन हैं, जो हल्के और भारी दोनों तरह के प्रेस और स्लाइड जेस्चर को सपोर्ट करते हैं। हर ट्रिगर को 4 अलग-अलग कंट्रोल्स के लिए मैप किया जा सकता है और इसकी सेंसिटिविटी 10 लेवल तक एडजस्ट की जा सकती है। गेमिंग के अलावा इन्हें स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसे शॉर्टकट के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन (1208 x 2644 पिक्सल) और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह 330Hz टच सैंपलिंग और 2800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग सपोर्ट करता है। इसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है और स्क्रीन को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।
कूलिंग के लिए इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें माइक्रो-पंप और सिरेमिक हीट पंप शामिल हैं। यह सिस्टम 6.5ml प्रति मिनट की स्पीड से कूलेंट सर्कुलेट करता है। इसके अलावा एक एक्सटर्नल कूलर GT Magcharge Cooler 2.0 भी उपलब्ध है, जो 12W थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग और वायरलेस बायपास चार्जिंग सपोर्ट करता है।
कैमरा और बैटरी फीचर्स
बात करें कैमरा सेटअप की तो डिवाइस में 50MP का मेन कैमरा (OIS और EIS के साथ), 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सभी कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर्स (Dolby Atmos के साथ), इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, IP64 रेटिंग और 6500mAh बैटरी शामिल है, जो 45W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कितनी है कीमत?
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो यह फोन Black Abyss, Red Blaze और Silver Glacier कलर में आता है। इसकी कीमत 256GB मॉडल के लिए Rp 6,999,000 (लगभग $406) से शुरू होती है और 512GB मॉडल के लिए Rp 7,999,000 (लगभग $464) तक जाती है। यह 25 अप्रैल से इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















