Responsive Scrollable Menu

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर कवायद तेज, विदेश मंत्री अराघची ने असीम मुनीर से की मुलाकात

इस्लामाबाद, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची अपने छोटे से डेलिगेशन के साथ पाकिस्तान पहुंचे, जहां अराघची ने शनिवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर से मुलाकात की। पाकिस्तान के बाद अराघची ओमान और रूस के दौरे पर भी जाएंगे।

ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि अराघची और ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने फील्ड मार्शल मुनीर के साथ बैठक की। मुनीर ने खुद को ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थ के तौर पर पेश किया है।

ईरान के विदेश मंत्री शुक्रवार की देर रात को इस्लामाबाद पहुंचने के बाद से कम से कम दो बार पाकिस्तान के नेतृत्व मिल चुके हैं। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि ईरानी डेलिगेशन इस्लामाबाद से किस समय रवाना होगा। इसके अलावा, अमेरिका की तरफ से डेलिगेशन भी इस्लामाबाद पहुंच रहा है। ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत करने से मना कर दिया है।

यही कारण है कि ईरान ने अपना पक्ष पाकिस्तान के सामने रखा है। वहीं, अमेरिकी डेलिगेशन के इस्लामाबाद पहुंचने के बाद वह अपना पक्ष पाकिस्तानी नेतृत्व के सामने रखेगा।

एक तरफ ईरान और अमेरिका बातचीत के लिए पाकिस्तान में सीजफायर के मुद्दे का हल निकालने के लिए कूटनीतिक कोशिशें कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ दोनों देश जहाजों को सीज करने का काम कर रहे हैं।

अमेरिका ने कहा कि होर्मुज में ब्लॉकेड जारी रहेगा। ईरान भी जिद पर अड़ा हुआ है कि जब तक अमेरिकी सेना का ब्लॉकेड रहेगा, तब तक होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा। इसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

होर्मुज बंद होने की वजह से तेल से भरे टैंकर का ट्रांजिट नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से दुनिया के अन्य देशों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई देशों में आर्थिक परेशानी उभरकर सामने आ रही है।

अंतरराष्ट्रीय संगठन का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट ज्यादा दिनों तक बंद रहा तो इसका सीधा असर कुछ ही समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलेगा। यही कारण है कि दुनिया के अन्य देश भी अमेरिका और ईरान के बीच जल्द सुलह कराने और स्थायी सीजफायर का समर्थन कर रहे हैं।

ईरानी विदेश मंत्री पाकिस्तान के बाद ओमान और रूस के दौरे पर 28 फरवरी से शुरू हुए हमलों को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। वह ओमान और रूस को बताएंगे कि इस हमले की वजह से ईरान को कितना भारी नुकसान हुआ है और किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

हरभजन सिंह के घर पर काली पट्टी बांधकर AAP कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, दीवार पर लिखा-'पंजाब का गद्दार'

पंजाब की सियासत में घमासान मचा हुआ है. आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों के खिलाफ गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर काले रंग से 'पंजाब का गद्दार' लिख गया. वहीं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर तीखा हमला बोला. उन्हें 'गद्दार' करार दिया. चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा ​कि इन नेताओं ने न केवल आम आदमी पार्टी बल्कि पंजाब की जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है.

Continue reading on the app

  Sports

BAN vs NZ: 10 छक्के, 11 चौके…बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में रौंदा

Bangladesh vs New Zealand, 1st T20I: न्यूजीलैंड को चटोग्राम में खेले गए टी20 मैच में करारी हार मिली. 182 रन बनाने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश से 6 विकेट से हार गई. Mon, 27 Apr 2026 17:47:43 +0530

  Videos
See all

Pune में गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज...सैकड़ों गोभक्तों का विशाल आंदोलन | MH #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:46:48+00:00

Amit Shah vs Mamata Banerjee | BJP vs TMC: 4 मई से पहले मोदी विरोधियों में मची खलबली? Bengal Chunav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:36:24+00:00

Mathura में गौ सम्मान अभियान तेज...SDM को ज्ञापन सौंपा | Uttar Pradesh | Gau Mata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:42:18+00:00

Ravi Kishan On Bengal: बंगाल में क्यों आ गए 2 लाख भारतीय सेना के जवान ? #shorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:35:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers