VIDEO: सर्जरी के बाद बेन स्टोक्स का चेहरा पूरी तरह से बदला, पहली नजर में देखने पर लगेगा झटका
इंग्लैंड क्रिकेट के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गजब के पतले दुबले नजर आ रहे हैं. ऑलराउंडर को इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं देखा गया था. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में इंग्लैंड की टीम के सभी स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इसमें स्टोक्स भी दिखे.
Shilpa-Raj: शिल्पा शेट्टी क्यों बोलीं 'मेरा पति लाइन पर आ गया'? राज कुंद्रा ने किया खुलासा; Video Viral
Shilpa Shetty-Raj Kundra: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई विवाद नहीं बल्कि एक भावुक इंस्पिरेशन है। हाल ही में राज कुंद्रा ने अपने आध्यात्मिक बदलाव को लेकर खुलकर बात की, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए। इसपर उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी का जो रिएक्शन आया, उसे जानकर राज और भी चौंक गए।
राज कुंद्रा ने अपनाया सिख धर्म
इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए राज कुंद्रा ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह खुद को लगभग नास्तिक मानते थे। उन्होंने कहा कि इंसान की जिंदगी सिर्फ उसके कर्मों से चलती है और इसमें किसी ईश्वरीय शक्ति की भूमिका नहीं होती। लेकिन अब उनका नजरिया पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने सिख धर्म को अपनाया है, जिसने उन्हें एक नई पहचान और आंतरिक शांति का अनुभव कराया। इस दौरान वह सफेद पगड़ी पहने नजर आए।
ऐसा था शिल्पा का रिएक्शन
इस दौरान राज कुंद्रा ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी की प्रतिक्रिया का भी जिक्र किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि शिल्पा ने कहा, “चलो, मेरा पति लाइन पर तो आया।” इस बयान से साफ है कि शिल्पा उनके इस बदलाव से काफी खुश और गर्व महसूस कर रही हैं।
राज ने यह भी बताया कि शिल्पा शेट्टी हमेशा से बेहद धार्मिक रही हैं और पूरे श्रद्धा भाव से सभी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करती हैं। उन्होंने माना कि शिल्पा की आस्था उनसे कहीं ज्यादा गहरी रही है और शायद वही प्रेरणा उनके इस बदलाव की एक वजह भी बनी।
शिल्पा-राज की शादी
अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें, तो यह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2007 में मुलाकात के बाद दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और करीब दो साल तक डेट करने के बाद 22 नवंबर 2009 को उन्होंने शादी कर ली। उस समय उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी। उनके दो बच्चे- एक लड़का - एक लड़की हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi




















