Responsive Scrollable Menu

250 करोड़ के ड्रग्स केस में Shraddha Kapoor समेत इन सेलेब्स को बड़ी राहत, नहीं मिले सबूत, जानिए पूरा मामला?

Shraddha Kapoor get big Relief in 250 Crore Drugs Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को 250 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस में बड़ी राहत मिली है. ताजा जानकारी के अनुसार, अब इस केस से श्रद्धा कपूर समेत कई सेलेब्स के नामों को हटा दिया है क्योंकि उनके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं. बता दें कि श्रद्धा के अलावा उनके भाई सिद्धांत कपूर, नोरा फतेही (Nora Fatehi), सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ऑरी और पूर्व नेता जीशान सिद्दीकी के नाम सामने आए थे. आइए जानते हैं कि क्या था ये पूरा केस?

Shraddha Kapoor समेत इन सेलेब्स को मिली बड़ी राहत

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल इस मामले में अगले हफ्ते चार्जशीट दाखिल करेगी. इसमें मुख्य रूप से फरार ड्रग किंगपिन सलीम डोला के करीबी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लेविश का नाम शामिल है. जानकारी के अनुसार, चार्जाशीट में इंटरनेशनल नारकोटिक्स नेटवर्क, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, सप्लाई चेन और फाइनेंशियल रूट की डिटेल्स शामिल होंगी. जब 2022 यह केस सामने आया था. उस दौरान एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके भाई,  नोरा फतेही और इंफ्लुएंसर ओरहान अवतरमानी उर्फ ओर्री का नाम सामने आया था. हालांकि, ताजा जांच में सामने आया है कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिसके बाद श्रद्धा कपूर समेत इन सेलेब्स के नाम हटा दिए हैं. 

जानिए पूरा मामला?

गौरतलब है कि करीब चार साल पहले 2022 में मुंबई की एक एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया था. इस जांच में दुबई से चल रहे हैंडलर्स और हवाला कारोबारियों का पर्दाफाश हुआ था. वहीं, 2024 की शुरुआत में सांगली जिले में मेफेड्रोन बनाने वाली एक बड़ी यूनिट पर भी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा था. उस दौरान टीम ने करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स जब्त किए गए. इस दौरान कई सेलेब्स के नाम सामने आए थे और उनसे कई घंटो तक पूछताछ की गई थी.  

ये भी पढ़ें: कौन है ये लड़का? जिसे Salman Khan का बेटा बता रहे लोग, बोले- 'यंग सलमान जैसा लग रहा'

श्रद्धा कपूर का पुराना वीडियो वायरल

इसी बीच सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने आशिकी 2 की री-रिलीज को लेकर इच्छाई जताई थी. वहीं, अब फैंस भी मेकर्स से इसे री-रिलीज करने की मांग कर रहे हैं. उस दौरान श्रद्धा कपूर ने कहा था कि उन्हें लगता है ये बहुत ही ब्रिलियंट आइडिया है. वह प्रोड्यूसर्स को ये जरूर सजेस्ट करेंगी, क्योंकि वह खुद भी इसे दोबारा बड़े पर्दे पर देखना चाहती हैं. दिलचस्प बात यह है कि आइकॉनिक आशिकी 2 फिल्म अभी किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है और फैंस इस मूवी को बड़े पर्दे पर दोबारा देखना चाहते हैं. हालांकि मेकर्स ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान दिया है. बहरहाल अब देखना होगा कि इस फिल्म को थिएटर में री-रिलीज किया जाएगा या ये ओटीटी पर आएगी. 

श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट जानिए

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाई पाई थी. श्रद्धा को असली पहचान 2013 में आशिकी 2 फिल्म से मिली थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया. जिसमें एक विलेन (2014), स्त्री (2018),  छिछोरे (2019),  तू झूठी मैं मक्कार (2023) और स्त्री 2 समेत कई फिल्में शामिल हैं. वहीं, श्रद्धा की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो स्त्री 3 (Stree 3 ) को लेकर चर्चा में हैं जो इसी साल 13 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ें: जेल में आया था संजय दत्त को खलनायक रिटर्न्स का आइडिया, जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी?

Continue reading on the app

वर्ल्ड अपडेट्स:रूसी राष्ट्रपति पुतिन अमेरिका में होने वाली G20 समिट में शामिल हो सकते है, ट्रम्प ने न्योता दिया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका के मियामी में इस साल दिसंबर में होने वाली G20 समिट में शामिल हो सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पुतिन को इस समिट के लिए न्योता दिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि पुतिन का इस समिट में हिस्सा लेना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही उन्होंने माना कि G8 से रूस को निकालना उनकी गलती थी रूस का कहना है कि वह G20 को मौजूदा वैश्विक संकट के बीच अहम मंच मानता है, इसलिए उसकी भागीदारी तय है। हालांकि पुतिन ही शामिल होंगे, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उनकी जगह कोई प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं। पुतिन आखिरी बार 2019 में G20 बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद कोविड महामारी और यूक्रेन युद्ध के कारण उनकी पश्चिमी देशों के साथ दूरी बढ़ती गई।

Continue reading on the app

  Sports

Sahil Parakh: 2 मैच खेले, दोनों में फेल, फिर भी दिया दिल्ली कैपिटल्स ने कराया डेब्यू, जानिए कौन हैं साहिल परख?

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: साहिल परख की उम्र सिर्फ 18 साल है और उनका जन्म महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था. इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने डेब्यू का मौका दिया है. Mon, 27 Apr 2026 19:18:15 +0530

  Videos
See all

Mumbai में Huma Qureshi की outing viral | #entertainment #bollywood #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:32:02+00:00

West Bengal Elections 2026 | पहले चरण ने बदला बंगाल का राजनीतिक माहौल | Mamata Banerjee | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:31:41+00:00

UP News: Hardoi में School Principal ने Parents से की बदसलूकी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:30:43+00:00

Hardoi School Principal Viral Video: प्रिंसिपल ने अभिभावक को सरेआम धमकाया | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:41:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers