Video: न धुआं, न शोर! डीजल के मुकाबले 6 गुना सस्ता, 3000 का काम मात्र 300 में करेगा ये ट्रैक्टर
Electric Tractor India: बिहार के खेतों में अब डीजल के धुएं और इंजन के शोर की जगह शांति और बचत सुनाई देगी. पटना के बाजार में ऑटोनेक्स्ट ऑटोमेशन ने भारत का पहला मेक इन इंडिया इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर उतारा है. जो किसानों की लागत को 6 गुना तक कम करने का दावा कर रहा है. इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खूबी इसका किफायती होना है. जहां डीजल ट्रैक्टर 3000 रुपये का तेल पी जाता है. वहीं यह इलेक्ट्रिक बाहुबली महज 250-300 रुपये की बिजली में उतना ही काम निपटा देता है. 45 HP की ताकत वाला यह ट्रैक्टर 20 टन तक का वजन आसानी से खींच सकता है. इंजन की जगह इसमें 32KW की मोटर और भारी-भरकम लीथियम बैटरी लगी है. जो इसे कीचड़ और सूखे दोनों खेतों में संतुलन प्रदान करती है. ₹17 लाख की ऑन-रोड कीमत वाले इस ट्रैक्टर पर जल्द ही 5 लाख रुपये की सब्सिडी मिलने की उम्मीद है. 10 साल की बैटरी लाइफ के साथ यह ट्रैक्टर अपने पूरे जीवनकाल में करीब 20-22 लाख रुपये के डीजल की बचत करा सकता है. यह तकनीक न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि किसानों के मुनाफे का नया जरिया भी है.
250 करोड़ के ड्रग्स केस में Shraddha Kapoor समेत इन सेलेब्स को बड़ी राहत, नहीं मिले सबूत, जानिए पूरा मामला?
Shraddha Kapoor get big Relief in 250 Crore Drugs Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को 250 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस में बड़ी राहत मिली है. ताजा जानकारी के अनुसार, अब इस केस से श्रद्धा कपूर समेत कई सेलेब्स के नामों को हटा दिया है क्योंकि उनके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं. बता दें कि श्रद्धा के अलावा उनके भाई सिद्धांत कपूर, नोरा फतेही (Nora Fatehi), सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ऑरी और पूर्व नेता जीशान सिद्दीकी के नाम सामने आए थे. आइए जानते हैं कि क्या था ये पूरा केस?
Shraddha Kapoor समेत इन सेलेब्स को मिली बड़ी राहत
मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल इस मामले में अगले हफ्ते चार्जशीट दाखिल करेगी. इसमें मुख्य रूप से फरार ड्रग किंगपिन सलीम डोला के करीबी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लेविश का नाम शामिल है. जानकारी के अनुसार, चार्जाशीट में इंटरनेशनल नारकोटिक्स नेटवर्क, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, सप्लाई चेन और फाइनेंशियल रूट की डिटेल्स शामिल होंगी. जब 2022 यह केस सामने आया था. उस दौरान एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके भाई, नोरा फतेही और इंफ्लुएंसर ओरहान अवतरमानी उर्फ ओर्री का नाम सामने आया था. हालांकि, ताजा जांच में सामने आया है कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिसके बाद श्रद्धा कपूर समेत इन सेलेब्स के नाम हटा दिए हैं.
जानिए पूरा मामला?
गौरतलब है कि करीब चार साल पहले 2022 में मुंबई की एक एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया था. इस जांच में दुबई से चल रहे हैंडलर्स और हवाला कारोबारियों का पर्दाफाश हुआ था. वहीं, 2024 की शुरुआत में सांगली जिले में मेफेड्रोन बनाने वाली एक बड़ी यूनिट पर भी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा था. उस दौरान टीम ने करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स जब्त किए गए. इस दौरान कई सेलेब्स के नाम सामने आए थे और उनसे कई घंटो तक पूछताछ की गई थी.
ये भी पढ़ें: कौन है ये लड़का? जिसे Salman Khan का बेटा बता रहे लोग, बोले- 'यंग सलमान जैसा लग रहा'
श्रद्धा कपूर का पुराना वीडियो वायरल
इसी बीच सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने आशिकी 2 की री-रिलीज को लेकर इच्छाई जताई थी. वहीं, अब फैंस भी मेकर्स से इसे री-रिलीज करने की मांग कर रहे हैं. उस दौरान श्रद्धा कपूर ने कहा था कि उन्हें लगता है ये बहुत ही ब्रिलियंट आइडिया है. वह प्रोड्यूसर्स को ये जरूर सजेस्ट करेंगी, क्योंकि वह खुद भी इसे दोबारा बड़े पर्दे पर देखना चाहती हैं. दिलचस्प बात यह है कि आइकॉनिक आशिकी 2 फिल्म अभी किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है और फैंस इस मूवी को बड़े पर्दे पर दोबारा देखना चाहते हैं. हालांकि मेकर्स ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान दिया है. बहरहाल अब देखना होगा कि इस फिल्म को थिएटर में री-रिलीज किया जाएगा या ये ओटीटी पर आएगी.
During an AMA one fans ask #ShraddhaKapoor to re-release the #aashiqui2 and here's her response ????
— Vaibhav ✶ (@shraddhasfanboy) November 23, 2025
She also said about her leg injury that she will recover soon. pic.twitter.com/vKmmDxbTfI
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट जानिए
श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाई पाई थी. श्रद्धा को असली पहचान 2013 में आशिकी 2 फिल्म से मिली थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया. जिसमें एक विलेन (2014), स्त्री (2018), छिछोरे (2019), तू झूठी मैं मक्कार (2023) और स्त्री 2 समेत कई फिल्में शामिल हैं. वहीं, श्रद्धा की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो स्त्री 3 (Stree 3 ) को लेकर चर्चा में हैं जो इसी साल 13 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.
ये भी पढ़ें: जेल में आया था संजय दत्त को खलनायक रिटर्न्स का आइडिया, जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation

















