Responsive Scrollable Menu

आज सिर्फ 6 रन बनाते ही विराट कोहली से ऑरेन्ज कैप छीन लेगा ये 24 साल का बल्लेबाज, नाम जानते हैं क्या आप...

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और लगभग हर मुकाबले में ही ऑरेन्ज कैप का दावेदार बदल रहा है. RCB VS GT मैच में विराट कोहली ने 81 रनों की तूफानी पारी खेली और सबको पीछे छोड़ते हुए वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली. मगर, आज 25 अप्रैल की रात को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच खेला जाने वाला है, जिसमें हिस्सा लेने वाला एक खिलाड़ी 6 रन बनाते ही विराट कोहली से ऑरेन्ज कैप छीन लेंगे.

विराट कोहली के पास है फिलहाल ऑरेन्ज कैप

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 बॉल में 81 रनों की पारी खेली. रन मशीन विराट कोहली ने इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्कों लगाए. विराट का स्ट्राइक रेट 184.09 का रहा था. इस 81 रनों पारी की मदद से विराट कोहली IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और एक बार फरि उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल कर ली है.

विरहाट कोहली ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 54.67 के औसत और 163.18 की स्ट्राइक रेट से 328 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 36 चौके और 12 छक्के निकले हैं.

सिर्फ 6 रन बनाते ही ऑरेन्ज कैप छीन लेगा 24 साल का बल्लेबाज

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन बनाकर विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप छीनी थी. ऐसे में अब RR VS SRH मैच में यदि अभिषेक 6 रन बना लेते हैं, तो वह विराट कोहली को पीछे छोड़कर एक बार फिर ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर सकते हैं.

अभिषेक ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 53.83 के औसत और 215.33 की स्ट्राइक रेट से 323 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 25 छक्के और 27 चौके लगाए.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने के लिए RCB को जीतने होंगे और कितने मैच? आसानी से टॉप-2 में कर सकती है क्वालीफाई

Continue reading on the app

ब्यूटी क्वीन दिखने के लिए ट्राई करें ये 5 Summer Makeup Looks, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Summer Makeup Looks: गर्मी का मौसम आ चुका है और इस भीषण गर्मी में आप सूरज से भी तेज चमकना चाहती हैं? लेकिन ये होगा कैसे? न्यू समर फ्रेंडली मेकअप ट्रेंड्स को अपनाकर. यहां हम आपको कुछ ऐसे मेकअप लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको इस तपती गर्मी में भी ब्राइट एंड फ्रेश मेकअप लुक देंगे. इन ट्रेंडी मेकअप हैक्स को अपनाने से पसीने की वजह से आपका मेकअप खराब नहीं होगा. तो आइए जानते हैं कि इस समर फ्रेंडली मेकअप लुक के लिए आपको कौन-कौन से मेकअप प्रोडक्ट की जरूरत पड़ सकती है और इसे कैसे क्रिएट करना है.

1. नेचुरल मेकअप लुक

अगर आप लाइट समर मेकअप करना चाहती हैं जो इन दिनों ट्रेंडी भी है तो नेचुरल मेकअप लुक क्रिएट करें. इसके लिए सबसे पहले प्राइमर लें और चेहरे पर दिख रहे ओपन पोर्स को ब्लर करें. नेचुरल फिनिश के लिए फाउंडेशन स्किप कर दें. अब फेसलिफ्टिंग टेक्निक की मदद से कंसीलर लगाएं और बेस को फेस पाउडर की मदद से लॉक कर दें. थोड़ा कलर ऐड करने के लिए गालों पर न्यूड कलर का ब्लश लगाएं. सिंपल समर मेकअप को एक शाइनी एंड फ्रेश टच देने के लिए थोड़ा-सा हाइलाइटर भी इस्तेमाल करें. चेहरे के हाई प्वॉइंट्स जैसे कि चिकबोन्स, नोज ब्रिज, क्यूपिड बो पर हाइलाइटर लगाएं. आई मेकअप हल्का रखते हुए आंखों में थोड़ा काजल लगाएं और आईलिड्स के आसपास न्यूड आईशैडो यूज करें. अब बस अपने इस लाइट समर मेकअप को कंप्लीट करने के लिए अपने पसंद की कोई सी भी न्यूज लिपस्टिक अप्लाई करें. 

ये भी पढ़ें- Castor Oil For Eyebrows: कैस्टर ऑयल में ये 5 चीजें मिलाकर लगाएं, काली-घनी होंगी भौंहें

2. पॉप अप Summer Makeup Looks

कलरफुल पॉप-अप लुक के लिए समर सीजन बेहद शानदार मौका होता है. हो भी क्यों न! क्योंकि इस मौसम में पेस्टल, ब्राइट, डार्क बोल्ड से लेकर न्यूड शेड्स सभी शाइन करते हैं. पॉप-अप लुक के लिए बेस मेकअप करें. इसके बाद अपनी स्किन टोन से मैचिंग फाउंडेशन लगाएं. अब रोज कलर का ब्लश और हाइलाइटर लगाएं. इसके बाद आंखों पर फोकस करें. ट्रेंडी विंग्ड आईलाइनर लगाएं. कलरफुल आईशैडो अप्लाई कर लैशेज को वाटरप्रूफ मस्कारा की मदद से लिफ्ट करें और आंखों को थोड़ा वॉल्यूम दें. इससे आपकी आंखें प्लेफुल दिखेंगी. अंत में, अपनी पाउट को फ्यूशिया कलर की लिपस्टिक से ब्राइटफुल बनाएं. 

3. शिमर शाइन लुक

ड्रिमी शिमर शाइन लुक के लिए यह बहुत अच्छा मौसम है. ये लुक आपको ऑल-ग्लैम लुक के बावजूद एलिगेंट दिखने में मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले बेस तैयार करें, फिर ढेर सारा हाइलाइटर लगाएं. अब चेहरे पर थोड़ा शिमर अप्लाई करें और आंखों पर ग्लिटरी आईशैडो शेड्स लगाएं. इससे आपको बिल्कुल बॉलीवुड दीवा लुक मिलेगा. आंखों को डिफाइन्ड बनाने के लिए काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल करें. अपर लैशेज और लोवर लैशेज पर मस्कारा लगाकर आंखों को अच्छी वॉल्यूम भी दें. पूरे लुक को कंप्लीट टच देने के लिए अंत में शाइनी लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाएं. 

4. मोनोक्रोम Summer Makeup Looks

मोनोक्रोम लुक फैशन वर्ल्ड में हर तरफ छाए हुए है. यह लुक सभी तरह के मूड के साथ जाता है. इस लुक को क्रिएट करने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका बेस अच्छे से तैयार है या नहीं. इसके बाद कोरल ब्लश चेहरे और आईलिड्स दोनों जगहों पर अप्लाई करें. गाल और आंखों पर हाईलाइटर लगाएं. आईब्रो शेपर की मदद से भौहों को अच्छी शेप दें और काजल लगाकर आंखों को थोड़ा फुलर दिखाएं. अब मस्कारा की मदद से लैशेज को अच्छी वॉल्यूम दें. बस हो गया आपका मोनोक्रोम लुक तैयार. केवल अंत में एक अच्छा-सा कोरल लिपस्टिक लगा लें. 

6. रेड ग्लैम लुक

इवनिंग पार्टी हो या डेट नाइट पर जाना हो. रेड ग्लैम लुक से शानदार ऑप्शन कुछ हो ही नहीं सकता. पार्टी नाइट में गॉर्जियस दिखने के लिए आप इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं. इस लुक को क्रिएट करने के लिए बेस, ब्लश और हाइलाइटर से शुरुआत करें. आंखों पर डीप या डार्क आईशैडो शेड्स लगाएं. जैसे कि ब्लैक या ब्राउन आईशैडो. इससे स्मोकी आई बनाने की कोशिश करें. अब आईब्रो पेंसिल की मदद से स्लिम एंगल्ड भौंहें बनाएं. आईलैशेज को अपलिफ्ट करने के लिए डीप मस्कारा अप्लाई करें. आखिर में समर मेकअप लुक को ग्लैम बनाने के लिए ब्राइट रेड लिपस्टिक अप्लाई करें. 

ये भी पढ़ें- Summer Makeup Tips: गर्मियों में मेकअप नहीं टिकता? इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो, मिलेगा लॉन्ग-लास्टिंग लुक

Continue reading on the app

  Sports

DC vs RCB: 8 रन पर गिरा दिए 6 विकेट, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मिलकर दिल्ली कैपिटल्स को बर्बाद कर दिया

IPL 2026 LIVE: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मिलकर 27 अप्रैल की रात दिल्ली कैपिटल्स को मिलकर बर्बाद कर दिया. पावरप्ले के भीतर दोनों ही अनुभवी पेसर्स ने ऐसी कातिलाना गेंदबाजी की कि दिल्ली का कोई भी बैटर क्रीज पर टिक नहीं पाया. छह ओवर के भीतर दिल्ली छह विकेट खो चुकी थी जबकि स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 13 ही रन लग पाए थे. Mon, 27 Apr 2026 19:58:25 +0530

  Videos
See all

Mumbai में Huma Qureshi की outing viral | #entertainment #bollywood #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:32:02+00:00

West Bengal Elections 2026 | पहले चरण ने बदला बंगाल का राजनीतिक माहौल | Mamata Banerjee | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:31:41+00:00

UP News: Hardoi में School Principal ने Parents से की बदसलूकी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:30:43+00:00

Hardoi School Principal Viral Video: प्रिंसिपल ने अभिभावक को सरेआम धमकाया | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:41:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers