Responsive Scrollable Menu

ब्यूटी क्वीन दिखने के लिए ट्राई करें ये 5 Summer Makeup Looks, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Summer Makeup Looks: गर्मी का मौसम आ चुका है और इस भीषण गर्मी में आप सूरज से भी तेज चमकना चाहती हैं? लेकिन ये होगा कैसे? न्यू समर फ्रेंडली मेकअप ट्रेंड्स को अपनाकर. यहां हम आपको कुछ ऐसे मेकअप लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको इस तपती गर्मी में भी ब्राइट एंड फ्रेश मेकअप लुक देंगे. इन ट्रेंडी मेकअप हैक्स को अपनाने से पसीने की वजह से आपका मेकअप खराब नहीं होगा. तो आइए जानते हैं कि इस समर फ्रेंडली मेकअप लुक के लिए आपको कौन-कौन से मेकअप प्रोडक्ट की जरूरत पड़ सकती है और इसे कैसे क्रिएट करना है.

1. नेचुरल मेकअप लुक

अगर आप लाइट समर मेकअप करना चाहती हैं जो इन दिनों ट्रेंडी भी है तो नेचुरल मेकअप लुक क्रिएट करें. इसके लिए सबसे पहले प्राइमर लें और चेहरे पर दिख रहे ओपन पोर्स को ब्लर करें. नेचुरल फिनिश के लिए फाउंडेशन स्किप कर दें. अब फेसलिफ्टिंग टेक्निक की मदद से कंसीलर लगाएं और बेस को फेस पाउडर की मदद से लॉक कर दें. थोड़ा कलर ऐड करने के लिए गालों पर न्यूड कलर का ब्लश लगाएं. सिंपल समर मेकअप को एक शाइनी एंड फ्रेश टच देने के लिए थोड़ा-सा हाइलाइटर भी इस्तेमाल करें. चेहरे के हाई प्वॉइंट्स जैसे कि चिकबोन्स, नोज ब्रिज, क्यूपिड बो पर हाइलाइटर लगाएं. आई मेकअप हल्का रखते हुए आंखों में थोड़ा काजल लगाएं और आईलिड्स के आसपास न्यूड आईशैडो यूज करें. अब बस अपने इस लाइट समर मेकअप को कंप्लीट करने के लिए अपने पसंद की कोई सी भी न्यूज लिपस्टिक अप्लाई करें. 

ये भी पढ़ें- Castor Oil For Eyebrows: कैस्टर ऑयल में ये 5 चीजें मिलाकर लगाएं, काली-घनी होंगी भौंहें

2. पॉप अप Summer Makeup Looks

कलरफुल पॉप-अप लुक के लिए समर सीजन बेहद शानदार मौका होता है. हो भी क्यों न! क्योंकि इस मौसम में पेस्टल, ब्राइट, डार्क बोल्ड से लेकर न्यूड शेड्स सभी शाइन करते हैं. पॉप-अप लुक के लिए बेस मेकअप करें. इसके बाद अपनी स्किन टोन से मैचिंग फाउंडेशन लगाएं. अब रोज कलर का ब्लश और हाइलाइटर लगाएं. इसके बाद आंखों पर फोकस करें. ट्रेंडी विंग्ड आईलाइनर लगाएं. कलरफुल आईशैडो अप्लाई कर लैशेज को वाटरप्रूफ मस्कारा की मदद से लिफ्ट करें और आंखों को थोड़ा वॉल्यूम दें. इससे आपकी आंखें प्लेफुल दिखेंगी. अंत में, अपनी पाउट को फ्यूशिया कलर की लिपस्टिक से ब्राइटफुल बनाएं. 

3. शिमर शाइन लुक

ड्रिमी शिमर शाइन लुक के लिए यह बहुत अच्छा मौसम है. ये लुक आपको ऑल-ग्लैम लुक के बावजूद एलिगेंट दिखने में मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले बेस तैयार करें, फिर ढेर सारा हाइलाइटर लगाएं. अब चेहरे पर थोड़ा शिमर अप्लाई करें और आंखों पर ग्लिटरी आईशैडो शेड्स लगाएं. इससे आपको बिल्कुल बॉलीवुड दीवा लुक मिलेगा. आंखों को डिफाइन्ड बनाने के लिए काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल करें. अपर लैशेज और लोवर लैशेज पर मस्कारा लगाकर आंखों को अच्छी वॉल्यूम भी दें. पूरे लुक को कंप्लीट टच देने के लिए अंत में शाइनी लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाएं. 

4. मोनोक्रोम Summer Makeup Looks

मोनोक्रोम लुक फैशन वर्ल्ड में हर तरफ छाए हुए है. यह लुक सभी तरह के मूड के साथ जाता है. इस लुक को क्रिएट करने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका बेस अच्छे से तैयार है या नहीं. इसके बाद कोरल ब्लश चेहरे और आईलिड्स दोनों जगहों पर अप्लाई करें. गाल और आंखों पर हाईलाइटर लगाएं. आईब्रो शेपर की मदद से भौहों को अच्छी शेप दें और काजल लगाकर आंखों को थोड़ा फुलर दिखाएं. अब मस्कारा की मदद से लैशेज को अच्छी वॉल्यूम दें. बस हो गया आपका मोनोक्रोम लुक तैयार. केवल अंत में एक अच्छा-सा कोरल लिपस्टिक लगा लें. 

6. रेड ग्लैम लुक

इवनिंग पार्टी हो या डेट नाइट पर जाना हो. रेड ग्लैम लुक से शानदार ऑप्शन कुछ हो ही नहीं सकता. पार्टी नाइट में गॉर्जियस दिखने के लिए आप इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं. इस लुक को क्रिएट करने के लिए बेस, ब्लश और हाइलाइटर से शुरुआत करें. आंखों पर डीप या डार्क आईशैडो शेड्स लगाएं. जैसे कि ब्लैक या ब्राउन आईशैडो. इससे स्मोकी आई बनाने की कोशिश करें. अब आईब्रो पेंसिल की मदद से स्लिम एंगल्ड भौंहें बनाएं. आईलैशेज को अपलिफ्ट करने के लिए डीप मस्कारा अप्लाई करें. आखिर में समर मेकअप लुक को ग्लैम बनाने के लिए ब्राइट रेड लिपस्टिक अप्लाई करें. 

ये भी पढ़ें- Summer Makeup Tips: गर्मियों में मेकअप नहीं टिकता? इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो, मिलेगा लॉन्ग-लास्टिंग लुक

Continue reading on the app

राजस्थान को मिली विकास की रफ्तार, 150 करोड़ रुपए में चौड़ी सड़कें और हाई-लेवल ब्रिज का तोहफा

Rajasthan News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शनिवा को सांगोद क्षेत्र के दौरे पर जाएंगे. आज वे शाम 4 बजे गायत्री चौराहा स्थित पराना मेला ग्राउंड में आयोजित समारोह में 150 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास करने वाले हैं. देहात अध्यक्ष मुरारी मेहता व नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी का कहना है कि समारोह में सांगोद को 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर का नया मॉडर्न जिला चिकित्सालय काशीपुरी में मिलने वाला है. आमली कंदाफल में कालीसिंध नदी पर 70 करोडड रुपए की लागत से तैयार उच्चस्तरीय पुलिया एवं 45 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला कुराड़-ढोटी-कन्दाफल-मण्डपा-श्यामपुरा-सांगोद सड़क का चौड़ीकरण कार्य होने वाल है.

तैयारियों का जायजा

आज होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर शुक्रवार को दिनभर बीजेपी पदाधिकारी समारोह स्थल पर स्टेज, पंडाल और अन्य तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. बीजेपी देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर समेत प्रधान जयवीर सिंह, उपप्रधान ओम अडूसा, जिला कोषाध्यक्षश, मंत्री, महामंत्री, उपाध्यक्ष तथा अन्य लोगों ने भी तैयारियों का जायजा लिया.

ये भी पढ़ें- FICCI और राजस्थान फाउंडेशन का दिल्ली में कार्यक्रम, कई देशों की भागीदारी, CM भजनलाल ने क्या कहा?

लोकसभाध्यक्ष 26 को आएंगे रामगंजमंडी

बता दें कि लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला 26 अप्रैल, रविवार को रामगंजमंडी जाने वाले हैं. इस दौरान वे जुल्मी लखारिया के मध्य निर्मित होने वाले ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे. साथ ही कई अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करने वाले हैं. वे सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले हैं.

लखारिया में ओम बिरला का दौरा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 26 अप्रैल, रविवार को प्रस्तावित लखारिया दौरे पर रहेंगे, जिसको लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक शुक्रवार को हुई थी. सुकेत मंडल महामंत्री राकेश वर्मा ने बताया कि मंडल अध्यक्ष शांतिबाई के नेतृत्व में लखारिया चौराहा पर भाजपा सुकेत मंडल की बैठक हुई.

जनसभा को करेंगे संबोधित

बैठक में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. 26 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर सुकेत मंडल के दौरा करेंगे. जहां लखारिया से जुल्मी के बीच बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया जाएगा और रामगंजमंडी विधानसभा में कई विकास कार्यों की सौगात देते हुए विभिन्न कार्यों का उद्घाटन होगा. इसके बाद लखारिया चौराहा पर आयोजित जनसभा की गई है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Solar Energy Yojana: राजस्थान बना सौर ऊर्जा का सुपरपावर, 4000 मेगावाट उत्पादन क्षमता का रिकॉर्ड पार

Continue reading on the app

  Sports

DC vs RCB: दिल्ली ताश की पत्तों की तरह बिखरी, RCB को दिया 76 रनों का लक्ष्य, भुवनेश्वर-हेजलवुड ने बरपाया कहर

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है, जहां DC ताश की पत्तों की तरह बिखर गई। DC ने RCB को 76 रन का लक्ष्य दिया। Mon, 27 Apr 2026 21:14:02 +0530

  Videos
See all

Bengal Election 2026: TMC कार्यकर्ताओं पर बलात्कार के गंभीर आरोप | Bengal politics | Mamata | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T16:05:00+00:00

West Bengal Election: CM योगी का ऐलान, ‘TMC मुक्तो बांग्ला’!| CM Yogi | Mamta| Mahabahas Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T16:15:11+00:00

Jaipur में BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का ग्रैंड वेलकम, OTS से BJP Headquarters तक मेगा Roadshow | Raj #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T16:08:09+00:00

Bengal Election 2026: रोहित सिंह ने TMC को किया एक्सपोज़! #bengalelection #tmc #may4witharnab #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T16:05:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers