Responsive Scrollable Menu

ओरल सेक्स से बढ़ रहा है कैंसर का खतरा! नए शोध में हुआ खुलासा, तंबाकू से भी ज्यादा खतरनाक

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें दावा किया गया कि ओरल इंटिमेसी यानी किसिंग की वजह से कैंसर के मामलों में काफी बढ़त हुई है. इसकी वजह से कैंसर के मामले तंबाकू से भी अधिक देखने को मिल रहे हैं.

Continue reading on the app

IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ किस भारतीय खिलाड़ी ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच, टॉप 10 में कई दिग्गज शामिल

IND vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. भारत और श्रीलंका के बीच 15-19 अगस्त तक गाले के गाले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम मुकाबला सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में भारत के स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, मानव  सुथार, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज पर नजरें रहेंगी. भारत ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में शानदार जीत दर्ज और बेहतरीन फील्डिंग करते हुए कई अद्भुत कैच पकड़े. 

इस सीरीज में टीम इंडिया का फील्डिंग पर भी नजर रहेगी. भारतीय क्रिकेट टीम से पूर्व फील्डिंग टी दिलीप की विदाई और नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष के आने के बाद अब नजरें भारतीय खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं कि वो इस सीरीज में किस तरह से फील्डिंग करते हैं. इस सीरीज से पहले आज हम आपको उन 10 भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने श्रीलंका के टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा कैच पकड़े हैं. 

1 - मोहम्मद अजहरुद्दीन 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और तूफानी बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा कैच पकड़े हैं. अजहरुद्दीन ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए कुल 17 टेस्ट मैचों में 27 कैच पकड़े हैं. इस लिस्ट में अजहरुद्दीन नंबर 1 पर मौजूद हैं.

2 - अजिंक्य रहाणे

भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. वो भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने करियर में श्रीलंका के खिलाफ खेले 9 टेस्ट मुकाबलों में कुल 23 कैच पकड़े हैं. रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 9 टेस्ट मैचों में 424 रन बनाए हैं. 

3 - राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 20 मुकाबलों में कुल 16 कैच पकड़े. 

4 - अनिल कुंबले

 टीम इंडिया के दिग्गज लेग स्पिनर और पूर्व कोच अनिल कुंबले भी भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. अनिल कुंबले ने भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ 18 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 13 कैच पकड़े हैं.

5 - केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भारत और श्रीलंका टेस्ट मैचों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 7 मुकाबलों में कुल 12 कैच पकड़े हैं. 

6 - सचिन तेंदुलकर

भारत के दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस लिस्ट में शुमार हैं. सचिन भारत की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठवें स्थान पर मौजूद हैं. सचिन ने 25 मैचों में कुल 12 कैच पकड़े हैं.

7 - वीवीएस लक्ष्मण

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी इस लिस्ट में मौजूद हैं. वीवीएस लक्ष्मण भारत श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में 7वें स्थान पर बने हुए हैं. उन्होंने 13 मुकाबलों में 11 विकेट हासिल किए हैं. 

8 - विराट कोहली

भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर विराट कोहली भी इस सूची में मौजूद हैं. भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले इंडियन क्रिकेटर्स की लिस्ट में विराट नंबर 8 पर मौजूद हैं. कोहली ने 11 मैचों कुल 10 कैच पकड़े हैं. 

9 - राजेश चौहान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान भारत और श्रीलंका के बीच खेलने गए टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय क्रिकेटर्स में शुमार हैं. भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में राजेश चौहान 9वें स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक 10 मैचों में 9 कैच पकड़े हैं. 

10 - रोहित शर्मा 

 इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान और दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वालों की सूची में 10वें स्थान पर मौजूद हैं. वो भारत के 10वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लिए हैं. रोहित शर्मा ने 7 मैचों में कुल 8 कैच पकड़े हैं. 

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप 10 भारतीय खिलाड़ी

क्रम खिलाड़ी मैच कैच
1 मोहम्मद अजहरुद्दीन 17 27
2 अजिंक्य रहाणे 9 23
3 राहुल द्रविड़ 20 16
4 अनिल कुंबले 18 13
5 केएल राहुल 7 12
6 सचिन तेंदुलकर 25 12
7 वीवीएस लक्ष्मण 13 11
8 विराट कोहली 11 10
9 राजेश चौहान 10 9
10 रोहित शर्मा 7 8

इन टॉप 10 खिलाड़ियों में से सिर्फ 1 ही एक्टिव प्लेयर है, जो भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली हैं. ऐसे में केएल राहुल के पास और ज्यादा से ज्यादा कैच लेकर टॉप स्थान की ओर आगे बढ़ने का मौका होगा. राहुल के पास अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का आराम से मौका होगा.

ये भी पढ़ें : IND vs SL : भारत और श्रीलंका का टेस्ट क्रिकेट में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने जीते कितने मैच?

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या को किसी हाल में नहीं छोड़ेगी MI! नई रिपोर्ट ने सबको चौंकाया, KKR-CSK के साथ क्या खिचड़ी पक रही

hardik pandya trade latest news: मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पंड्या का सफर जारी रहेगा या वह किसी नई टीम की जर्सी में नजर आएंगे, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है. नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक को ट्रेड करेगी या नहीं, इस पर ही अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. Mon, 10 Aug 2026 20:37:19 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया बल प्रयोग | #jharkhandprotest #studentprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T15:17:00+00:00

Rahul Gandhi on Jharkhand Protest: राहुल गांधी ने झारखंड प्रदर्शन पर क्या कहा ? । Ranchi । Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T15:16:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers