Arijit Singh Birthday: Superstar Arijit Singh का 39वां जन्मदिन, जानें Reality Show में मिली हार से किंग बनने का सफर
जन्म और परिवार
रियलिटी शो नहीं जीत पाए
करियर के पीक पर संन्यास
'अचानक उनके करीब आया और...', कियारा आडवाणी के साथ एक शख्स ने की थी ऐसी हरकत, बॉडीगार्ड ने किया खुलासा
When Fan Tried To Hug Kiara Advani: बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं. इसी बीच सिद्धार्थ और कियारा से जुड़ा एक पुराना किस्सा हाल ही में फिर सामने आया है, जब उनके बॉडीगार्ड जीशान कुरेशी ने एक इंटरव्यू में उस घटना का जिक्र किया, जिसने उस समय काफी विवाद खड़ा कर दिया था. जी हां, एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड जीशान कुरेशी ने हाल ही में उस इंसिडेंट के बारे में बात की जब एक फैन ने कियारा आडवाणी को गले लगाने की कोशिश की थी. इसकेे बाद काफी बवाल हुआ था.
प्रेग्नेंसी के दौरान हुआ था किस्सा
स्क्रीन से बातचीत में जीशान कुरेशी ने बताया कि ये घटना उस समय की है जब कियारा आडवाणी करीब 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं और एक ब्रांड शूट के सिलसिले में बाहर गई हुई थीं. शूटिंग के दौरान जब कियारा अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकल रही थीं, तभी वहां मौजूद एक शख्स जो कथित तौर पर रिलायंस की कोऑपरेट टीम से जुड़ा था, अचानक उनके करीब आया और उन्हें गले लगाने की कोशिश करने लगा.
काफी बढ़ गया था मामला
जीशान कुरेशी ने बताया कि इस अनएक्सपेक्टेड हरकत को देखकर उन्होंने तुरंत इंटरफेरेंस किया और उस व्यक्ति को कियारा से दूर किया. इसके बाद मौके पर काफी बहस और तनाव की स्थिति बन गई. मामला इतना बढ़ गया कि आकाश अंबानी के मैनेजर को स्थिति संभालने के लिए फोन करना पड़ा.
'वो सूट पहने हुए था'
जीशान ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि वो व्यक्ति बेहद प्रोफेशनल और अच्छे कपड़ों में था, जिससे पहली नजर में उस पर शक करना मुश्किल था. उन्होंने कहा, “वो सूट पहने हुए था, हमें लगा कि वो एक सभ्य इंसान होगा. लेकिन इस तरह के वेल-ड्रेस्ड लोग भी ऐसी हरकत कर सकते हैं. कई बार फैंस अपने पसंदीदा सितारों को सामने देखकर खुद पर काबू नहीं रख पाते.”
सिद्धार्थ मल्होत्रा थे चिंतित
जीशान ने आगे बताया कि कियारा की सुरक्षा को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी चिंतित थे. उन्होंने खास तौर पर रिक्वेस्ट की थी कि शूटिंग के दौरान जीशान खुद कियारा के साथ रहें, जबकि वहां पहले से ही सिक्योरिटी मौजूद थी. सिद्धार्थ को लगता था कि प्रेग्नेंसी के दौरान कियारा को ज्यादा सुरक्षा और ध्यान की जरूरत है.
रिश्ते से शादी और फिर पैरेंटहुड तक का सफर
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. दोनों की मुलाकात 2021 में फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर हुई थी. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदली और फरवरी 2023 में उन्होंने जैसलमेर में एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी कर ली. शादी के बाद 2025 में इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम सरायाह रखा गया. मां बनने के बाद अब कियारा एक बार फिर अपने काम पर लौट आई हैं और प्रोफेशनल लाइफ को भी बैलेंस्ड कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: Raghav Chadha से रहीसी में 150 गुना अमीर हैं पत्नी Parineeti Chopra, जानें एक्ट्रेस के पति की नेटवर्थ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation

















