Responsive Scrollable Menu

भारत को अपने टॉप 5 हथियार देगा दोस्त जापान, हमला हुआ तो मिट जाएगा चीन

जापान ने सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद से चली आ रही अपनी शांतिवादी नीति में ऐतिहासिक बदलाव कर डाला। उसने घातक हथियारों के निर्यात पर लगा बैन पूरी तरह से हटा दिया। प्रधानमंत्री सानेका ईची की कैबिनेट ने यह फैसला लिया कि अब जापान युद्धपोत, लड़ाकू ड्रोन, मिसाइलें, फाइटर जेट्स, हेलीकॉप्टर जो कुछ भी बनाएगा दुनिया को बेच सकेगा। यह बदलाव चीन और उत्तर कोरिया की बढ़ती आक्रमकता के कारण हुआ है। जैसा कि वहां बताया जा रहा है। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने कहा है कि तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में यह नई नीति जापान की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय शांति में अहम योगदान देगी। चीन चीख रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप जैसे देशों ने इसका स्वागत किया है। इतना ही नहीं इस बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 22 से 24 अप्रैल 2026 को टोक्यो में आठवीं आर्मी टू आर्मी स्टाफ टॉक्स हुई। 

इसे भी पढ़ें: Japan Earthquake: 7.5 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, Tsunami Alert के बीच रोकी गईं Bullet Trains

भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच गहरी चर्चा हुई। फोकस था रक्षा सहयोग को और मजबूत करना। इंटर ऑपरेटिबल बढ़ाना, द्विपक्षीय अभ्यास बढ़ाना और एसएमई एक्सचेंज। भारतीय दूतावास जापान ने एक्स पर लिखा कि भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच आठवीं आर्मी टू आर्मी स्टाफ टॉक्स यानी एएसटी 22 से 24 अप्रैल 2026 को टोक्यो में आयोजित की गई। इन चर्चाओं का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय अभ्यासों और एसएमई आदान-प्रदान को बढ़ाकर रक्षा सहयोग और इंटर ऑपरेटिबिलिटी को और मजबूत बनाना है। डेलीगेशन ने जापान में भारत की राजदूत नगमा एम मलिक और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के चीफ आर्म स्टाफ जनरल आरआई से भेंट की। तो वहीं भारतीय सेना ने भी अपना बयान जारी किया और कहा कि दोनों पक्ष प्री ओपन और इंक्लूसिव इंडोपेसिफिक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। इतना ही नहीं एमए के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि भारत जापान के तीन सिद्धांतों की समीक्षा का स्वागत करता है। रक्षा और सुरक्षा सहयोग हमारी विशेष रणनीति और वैश्विक साझेदारी का बहुत मजबूत स्तंभ है। 
जापान हमारा सच्चा मित्र देश है। वर्ल्ड वॉर टू में उसकी नौसेना दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेना थी। अमेरिका ने उसके कई एयरक्राफ्ट कैरियर तबाह कर दिए। लेकिन आज जापान फिर से आधुनिक और हाईटेक सैन्य ताकत बनकर उभरा और सबसे खास बात यह है कि वह भारत का भरोसेमंद दोस्त है। दोस्तों अब असली धमाका शुरू होता है। जापान ने हथियार निर्यात पर बैन हटा दिया। दोस्तों जापान ने हथियार निर्यात पर से बैन हटा दिया है। यह सच्चाई है। अगर भारत ने अब खरीदे जापान के ये टॉप पांच वेपंस तो और चीन पर हमला हुआ तो भारी तबाही होगी। पहला है ईजुमो क्लास हेलीकॉप्टर कैरियर। ये लगभग 248 मीटर लंबा विशाल युद्धपोथ है। इसका डिज़ाइन काफी हद तक अमेरिकी कैरियर्स जैसा दिखता है। ये एक साथ कई हेलीकॉप्टर ऑपरेट कर सकता है और अब इसे F35B फाइटर जेट्स के लिए भी मॉडिफाई किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: North Korea Cluster Bomb Test | किम जोंग उन ने दागीं ऐसी मिसाइलें जो आसमान से बरसाएंगी तबाही! थर्राए अमेरिका और जापान!

दूसरे नंबर पर सोरियो क्लास पडुब्बी। दुनिया की सबसे उन्नत स्टील डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन लगभग शून्य आवाज लंबे समय तक पानी के अंदर रहने की क्षमता और दोनों अगर सौर क्लास की टेक्नोलॉजी भारत को मिल गई तो हमारी पनडुबिया दुश्मन के लिए अज्ञात मौत बन जाएंगी। मलक्का स्टेट में छिपकर बैठ जाए तो चीन की पूरी सप्लाई लाइन कट जाएगी। तीसरे नंबर पर आता है कांगो क्लास मिसाइल डिस्ट्रॉयर। यह एगस कॉम्बैट सिस्टम से लैस है। वर्टिकल लॉन सिस्टम है। हवा, समुद्र और मिसाइल हमलों से बचाव में माहिर है।  चौथे नंबर पर अगर हथियार की बात करें तो चौथे नंबर पर आया एडवांस हेलीकॉप्टर और एिएशन सिस्टम। दरअसल ये नाइट विज़न बुलेट प्रूफ कॉकपिट हर मौसम में ऑपरेशन में सक्षम है। लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर यह हेलीकॉप्टर हमारे जवानों को सुपर पावर बना देगी। रात के अंधेरे में भी दुश्मन पर हमला हो सकेगा और पीएलए के लिए यह नाइट मेयर है। पांचवें नंबर पर है F35 स्टिल फाइटर जेट। बता दें यह फिफ्थ जनरेशन का सबसे एडवांस वर्जन है। F35 भी शॉर्ट टेक ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग कर सकता है। दोस्तों राफेल और तेजस के साथ F35 आ गया तो भारतीय वायुसेना आसमान की बादशाहत करेगी। स्टिल अटैक दुश्मन को कुछ पता भी नहीं चलेगा और हमारे वायुवीर दुश्मन पर भारी पड़ते दिखाई देंगे। यह हथियार जो मैंने आपको बताया यह सिर्फ मशीन नहीं भारत जापान दोषी का प्रतीक बनेंगे।  

Continue reading on the app

पाकिस्तानी गाने 'पसूरी' का रीमेक बनाकर खूब ट्रोल हुए थे अरिजीत सिंह, क्या सच में नेक काम के लिए उठाया था ये कदम?

Arijit Singh Sang Pakistani Song Remake: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गानों की दुनिया फैन है. उनके हर गाने ब्लॉकबस्टर हो जाते है. लेकिन 2026 में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया था. जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस हैरान रह गए. लेकिन क्या आपको पता है कि अपने एक गाने की वजह से सिंगर को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. एक्टर 25 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन (Arijit Singh Birthday) मना रहे हैं. ऐसे में जानते हैं, उनसे जुड़े इस किस्से के बारे में-

अरिजीत सिंह ने गाया था पाकिस्तानी गाना पसूरी

साल 2022 में आया पाकिस्तीन गाना पसूरी (Pasoori Nu) भारत में काफी वायरल हुआ था. जिसके बाद अरिजीत सिंह ने इसका रीमेक किया था. साल 2023 में आई कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए  पसूरी गानान अरिजीत सिंह ने रीमेक किया था. लेकिन इसके बाद सिंगर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लगा. लोगों का कहना था कि इतने बड़े सिंगर होकर अरिजीत पाकिस्तान के गाने रीमेक कर रहे हैं. हर तरफ से आलोचना मिलने के बाद अरिजीत का बयान भी खूब वायरल हुआ था.

नेक काम के लिए उठाया था कदम?

अरिजीत सिंह 'पसूरी नू' के लिए बड़ी ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद सिंगर के नाम से बने एक एक्स अकाउंट से कई ट्वीट्स सामने आए. जिसमें लिखा था कि अरिजीत सिंह ने रीमके इसलिए किया क्योंकि गाने के मेकर्स ने वादा किया था कि वो जरूरतमंद बच्चों के लिए चल रहे स्कूल को साल भर के लिए फंडिंग देंगे. इसलिए वो गाने के लिए 'थोड़ा गाली खा लेंगे.' लेकिन जिस पेज से पोस्ट किया गया था वो Fake था, क्योंकि अरिजीत को एक्स ऑफिशिल अकाउंट नहीं है. इसलिए इस खबरों की कोई सच्चाई नहीं थी कि सिंगर ने नेक काम के लिए ये गाना गाया था.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला शख्स गिरफ्तार, ऑनलाइन गेम खेलते वक्त की थी डिमांड

पसूरी सिंगर ने अरिजीत की तारीफ की थी

बता दें, पाकिस्तीन गाने पसूरी को अली सेठी और शे गिल ने अपनी आवाज दी थी. वहीं, पाक सिंगर ने अरिजीत की दिलकश आवाज की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था- 'अरिजीत सिंह नंबर 1 हैं. मैं अरिजीत के सॉन्ग सुनता हूं और खास तौर पर लाल इश्क, आयत, फिर ले आया दिल मैंने सुने हैं. मुझे लगता है कि ये कैसा हो सकता है कि एक मॉडर्न सिंगर इसे सेमी क्लासिकल अंदाज. में पेश कर रहा है. इसके अलावा बता दें कि, पसूरी नू सॉन्ग पाकिस्तान के कोक स्टूडियो के रूप में जारी किया गया था.

सिंगर अरिजीत सिंह का वर्कफ्रंट

सिंगर अरिजीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने जनवरी 2026 में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया था. हालांकि, वह पहले से तय प्रोजेक्ट पूरे करेंगे. उन्होंने बताया था कि वह प्लेबैक सिंगिंग की प्रक्रिया से "ऊब" गए हैं और अब कुछ अलग तरह का संगीत तलाशना चाहते हैं. वहीं, उन्होंने ये साफ कहा था कि वो सिंगिंग बंद नहीं कर रहे हैं, बस लाइव शो और कॉन्सर्ट जारी रखेंगे. इसके अलावा ये भी खबरें आई है कि अरिजीत अब फिल्म मेकिंग की ओर बढ़ रहे हैं औरनवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी को लॉन्च करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 'उसने अचानक मुझे पकड़ लिया....', इस एक्ट्रेस के साथ बीच सड़क पर हुई खौफनाक घटना, सुनाई आपबीती

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई के मैदान पर IPL 2026 मैच में बाउंस और पिच ने बदला खेल का रुख, कोच फ्लेमिंग ने दिया बयान

IPL 2026 मैच में पिच की अतिरिक्त बाउंस और नमी ने बल्लेबाजों को किया परेशान. टीमों को रन बनाना हुआ मुश्किल, गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. जानें कैसे पिच ने मैच का परिणाम प्रभावित किया. #IPL2026 #DubaiCricket #CricketNews Mon, 27 Apr 2026 17:48:00 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan On Bengal: बंगाल में क्यों आ गए 2 लाख भारतीय सेना के जवान ? #shorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:35:52+00:00

Pune में गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज...सैकड़ों गोभक्तों का विशाल आंदोलन | MH #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:46:48+00:00

Mathura में गौ सम्मान अभियान तेज...SDM को ज्ञापन सौंपा | Uttar Pradesh | Gau Mata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:42:18+00:00

Amit Shah vs Mamata Banerjee | BJP vs TMC: 4 मई से पहले मोदी विरोधियों में मची खलबली? Bengal Chunav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:36:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers