पाकिस्तानी गाने 'पसूरी' का रीमेक बनाकर खूब ट्रोल हुए थे अरिजीत सिंह, क्या सच में नेक काम के लिए उठाया था ये कदम?
Arijit Singh Sang Pakistani Song Remake: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गानों की दुनिया फैन है. उनके हर गाने ब्लॉकबस्टर हो जाते है. लेकिन 2026 में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया था. जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस हैरान रह गए. लेकिन क्या आपको पता है कि अपने एक गाने की वजह से सिंगर को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. एक्टर 25 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन (Arijit Singh Birthday) मना रहे हैं. ऐसे में जानते हैं, उनसे जुड़े इस किस्से के बारे में-
अरिजीत सिंह ने गाया था पाकिस्तानी गाना पसूरी
साल 2022 में आया पाकिस्तीन गाना पसूरी (Pasoori Nu) भारत में काफी वायरल हुआ था. जिसके बाद अरिजीत सिंह ने इसका रीमेक किया था. साल 2023 में आई कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए पसूरी गानान अरिजीत सिंह ने रीमेक किया था. लेकिन इसके बाद सिंगर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लगा. लोगों का कहना था कि इतने बड़े सिंगर होकर अरिजीत पाकिस्तान के गाने रीमेक कर रहे हैं. हर तरफ से आलोचना मिलने के बाद अरिजीत का बयान भी खूब वायरल हुआ था.
नेक काम के लिए उठाया था कदम?
अरिजीत सिंह 'पसूरी नू' के लिए बड़ी ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद सिंगर के नाम से बने एक एक्स अकाउंट से कई ट्वीट्स सामने आए. जिसमें लिखा था कि अरिजीत सिंह ने रीमके इसलिए किया क्योंकि गाने के मेकर्स ने वादा किया था कि वो जरूरतमंद बच्चों के लिए चल रहे स्कूल को साल भर के लिए फंडिंग देंगे. इसलिए वो गाने के लिए 'थोड़ा गाली खा लेंगे.' लेकिन जिस पेज से पोस्ट किया गया था वो Fake था, क्योंकि अरिजीत को एक्स ऑफिशिल अकाउंट नहीं है. इसलिए इस खबरों की कोई सच्चाई नहीं थी कि सिंगर ने नेक काम के लिए ये गाना गाया था.
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला शख्स गिरफ्तार, ऑनलाइन गेम खेलते वक्त की थी डिमांड
पसूरी सिंगर ने अरिजीत की तारीफ की थी
बता दें, पाकिस्तीन गाने पसूरी को अली सेठी और शे गिल ने अपनी आवाज दी थी. वहीं, पाक सिंगर ने अरिजीत की दिलकश आवाज की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था- 'अरिजीत सिंह नंबर 1 हैं. मैं अरिजीत के सॉन्ग सुनता हूं और खास तौर पर लाल इश्क, आयत, फिर ले आया दिल मैंने सुने हैं. मुझे लगता है कि ये कैसा हो सकता है कि एक मॉडर्न सिंगर इसे सेमी क्लासिकल अंदाज. में पेश कर रहा है. इसके अलावा बता दें कि, पसूरी नू सॉन्ग पाकिस्तान के कोक स्टूडियो के रूप में जारी किया गया था.
सिंगर अरिजीत सिंह का वर्कफ्रंट
सिंगर अरिजीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने जनवरी 2026 में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया था. हालांकि, वह पहले से तय प्रोजेक्ट पूरे करेंगे. उन्होंने बताया था कि वह प्लेबैक सिंगिंग की प्रक्रिया से "ऊब" गए हैं और अब कुछ अलग तरह का संगीत तलाशना चाहते हैं. वहीं, उन्होंने ये साफ कहा था कि वो सिंगिंग बंद नहीं कर रहे हैं, बस लाइव शो और कॉन्सर्ट जारी रखेंगे. इसके अलावा ये भी खबरें आई है कि अरिजीत अब फिल्म मेकिंग की ओर बढ़ रहे हैं औरनवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी को लॉन्च करेंगे.
ये भी पढ़ें- 'उसने अचानक मुझे पकड़ लिया....', इस एक्ट्रेस के साथ बीच सड़क पर हुई खौफनाक घटना, सुनाई आपबीती
वैश्विक एआई दौड़ के बीच गूगल एन्थ्रोपिक में 40 अरब डॉलर तक का करेगा निवेश
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दौड़ में बड़ा दांव खेलते हुए एआई कंपनी एन्थ्रोपिक में 40 अरब डॉलर तक निवेश करने की योजना बनाई है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियां एडवांस एआई मॉडल और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से निवेश कर रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्तावित निवेश में शुरुआती तौर पर 10 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा, जो एन्थ्रोपिक के 380 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर आधारित होगा। इसके बाद बाकी 30 अरब डॉलर का निवेश कंपनी के प्रदर्शन से जुड़े लक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा।
यह निवेश दोनों कंपनियों के बीच पहले से चल रही साझेदारी को और मजबूत करता है। इस साझेदारी के तहत गूगल, एन्थ्रोपिक को क्लॉड इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराता है और उसके एआई मॉडल, खासकर क्लॉड सीरीज तक पहुंच देता है।
इसके अलावा, एन्थ्रोपिक, गूगल के कस्टम टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट्स (टीपीयू) का इस्तेमाल करता है, जो पारंपरिक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (जीपीयू) का एक विकल्प हैं।
एआई टूल्स की बढ़ती मांग के कारण कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए एन्थ्रोपिक ने हाल ही में गूगल और ब्रॉडकॉम के साथ मिलकर 5 गीगावाट कंप्यूट क्षमता हासिल की है और इसे आगे और बढ़ाने की योजना है।
दिलचस्प बात यह है कि साझेदारी के बावजूद दोनों कंपनियां एआई बाजार में एक-दूसरे की प्रतिस्पर्धी भी हैं। गूगल के जेमिनी मॉडल, एन्थ्रोपिक के एआई मॉडल्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
गूगल ने 2023 में पहली बार एन्थ्रोपिक में 300 मिलियन डॉलर का निवेश किया था, जिससे उसे लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली थी। बाद में यह निवेश 3 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया और डील से पहले उसकी हिस्सेदारी करीब 14 प्रतिशत बताई जा रही थी।
एन्थ्रोपिक की स्थापना 2021 में ओपन एआई के पूर्व शोधकर्ताओं ने की थी, और इसके क्लॉड मॉडल्स को तेजी से लोकप्रियता मिली है। कंपनी की सालाना आय 30 अरब डॉलर के पार पहुंच चुकी है।
इससे पहले अमेजन भी एन्थ्रोपिक में 5 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है और 20 अरब डॉलर तक के अतिरिक्त निवेश की प्रतिबद्धता जता चुका है।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















