क्रेडिट कार्ड के बिना क्रेडिट स्कोर में कैसे सुधार करें? यहां बताए गए हैं आसान टिप्स
क्रेडिट कार्ड के बिना भी अपना क्रेडिट स्कोर बनाया और बेहतर किया जा सकता है। समय पर लोन EMI चुकाना, जिम्मेदारी से क्रेडिट का इस्तेमाल करना और अपनी क्रेडिट रिपोर्ट नियमित रूप से चेक करना हेल्दी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में मदद कर सकता है।
Love And War: रणबीर-आलिया-विक्की की फिल्म के लिए 300 करोड़ की डील; राइट्स खरीदने को 3 बड़ी कंपनियां आमने-सामने!
Love And War Distribution Rights: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्साइटमेंट है। अब फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन बड़ी कंपनियां इसके राइट्स हासिल करने की रेस में हैं और करीब 300 करोड़ रुपये की डील पर बातचीत चल रही है।
3 कंपनियां रेस में
रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और पेन मरुधर ‘लव एंड वॉर’ के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल करना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों की ओर से करीब 300 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। हालांकि, डील को लेकर अभी आखरी फैसला होना बाकी है। फिल्म की रिलीज में अभी करीब पांच महीने का वक्त है, लेकिन इसके बिजनेस को लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है।
रिलीज से पहले 200 करोड़ का कारोबार?
‘लव एंड वॉर’ ने रिलीज से पहले ही नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के जरिए बड़ी रकम जुटा ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स ने करीब 130 करोड़ रुपये की डील की है। वहीं, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स से करीब 70 से 80 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है। अगर ये आंकड़े सही हैं, तो फिल्म रिलीज से पहले ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।
भंसाली के साथ फिर रणबीर-आलिया
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ नजर आएंगे। रणबीर ने भंसाली के साथ ‘सांवरिया’, जबकि आलिया ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम किया था। रणबीर और आलिया की जोड़ी इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी दर्शकों को देखने को मिली थी। वहीं, विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, वह रणबीर के साथ ‘संजू’ और आलिया के साथ ‘राजी’ में काम कर चुके हैं।
कई बार टली फिल्म की रिलीज
‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट पहले भी कई बार बदली जा चुकी है। फिल्म को पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज किया जाना था। इसके बाद इसकी रिलीज 20 मार्च 2026 के लिए तय हुई। अब फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
