Responsive Scrollable Menu

पश्चिम बंगाल PDS राशन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, Kolkata समेत कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित पीडीएस घोटाला मामले में धन शोधन की जांच के तहत शनिवार को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता, बर्धमान और हाबरा में निरंजन चंद्र साहा समेत आपूर्तिकर्ताओं और निर्यातकों के लगभग नौ परिसरों पर तलाशी अभियान जारी है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में पहले भी छापेमारी की थी। राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था।

धन शोधन का यह मामला अक्टूबर 2020 में बसीरहाट पुलिस द्वारा घोजाडांगा स्थित सीमा शुल्क उपायुक्त (भूमि सीमा शुल्क स्टेशन) की शिकायत पर दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए निर्धारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गेहूं की बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई है। गेहूं को आपूर्तिकर्ताओं, लाइसेंस प्राप्त वितरकों, डीलर और बिचौलियों की मिलीभगत से अवैध माध्यमों से कम कीमत पर खरीदा गया। ईडी का दावा है कि आपूर्ति श्रृंखला से बड़ी मात्रा में गेहूं को अवैध रूप से निकालकर कई स्थानों पर जमा किया गया था।

अनाज को मूल रूप से कहां से प्राप्त किया गया, इसकी जानकारी छिपाने के लिए आरोपियों ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य सरकार के चिह्नों वाले मूल बोरे हटा दिए या उलट दिए और उन्हें फिर से भर दिया और इस तरह पहचान संबंधी चिह्नों को छिपाकर पीडीएस के गेहूं को खुले बाजार में बेचने या निर्यात करने के लिए वैध भंडार के रूप में पेश किया गया। इस मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योति प्रिय मलिक और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Continue reading on the app

SSC GD Constable Admit Card 2026 for 25487 Post

SSC Constable GD Admit Card 2026 for 25487 Post Post Update Date: 25-04-2026 Short Description : SSC GD Constable Admit Card 2026 – SSC GD Constable Admit Card 2026 : Staff Selection Commission (SSC) is going to release the Constable GD Recruitment 2026 Admit Card very soon. Rojgar Result® will give you the fastest update ...

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं नेली कोर्डा शेवरोन, जो चैंपियनशिप जीतकर बनीं दुनिया की नंबर एक महिला गोल्फर

Who is Nelly Korda Women Golfer: नेली कोर्डा ने 26 अप्रैल को शेवरॉन चैंपियनशिप में अपने करियर का तीसरा मेजर खिताब जीतकर महिला गोल्फ विश्व रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया. ह्यूस्टन, टेक्सास में आयोजित इस साल के पहले मेजर टूर्नामेंट में ओलंपिक चैंपियन ने चारों राउंड में बढ़त बनाए रखी और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की यिन रुओनिंग और थाईलैंड की पैटी तवातानाकिट को पांच स्ट्रोक से हराकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया. Mon, 27 Apr 2026 14:24:33 +0530

  Videos
See all

Maharashtra में टैक्सी ड्राइवरों को बड़ी राहत, मराठी सीखने के लिए 6 महीने का समय मिला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:33:57+00:00

West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल के हुगली में अमित शाह का बड़ा रोड शो, समर्थकों में भारी उत्साह #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:31:59+00:00

Breaking News: ममता के बंगाल में... योगी की बड़ी हुंकार | CM Yogi vs Mamata Banerjee | BJP vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:36:30+00:00

Major Gaurav Arya | क्या टूट रहा है सीजफायर? | #viralnews #viralvideo #shortsfeed #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:33:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers