UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी 25 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल 2 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जो अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, डिजीलॉकर और एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं
- अब “Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें
DigiLocker से ऐसे देखें रिजल्ट
- digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें
- मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें
- “Issued Documents” सेक्शन में जाएं
- “Uttarakhand Board” सर्च करें
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें
SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा।
UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित; कम नंबरों से हैं परेशान? 'पुनर्मूल्यांकन' से बढ़ सकते हैं आपके अंक
UK Board Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। अगर आपको कम नंबर मिले हैं, तो छात्रों के लिए रिवैल्युएशन और स्क्रूटनी का विकल्प है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan




















