Responsive Scrollable Menu

'ना मैंने चुम्मा लिया, ना दिया...', कुमार सानू ने उदित नारायण के Kiss विवाद पर कही ऐसी बात

Kumar Sanu Dig at Udit Narayan: 90 के दशक में बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करने वाले कई ऐसे सिंगर्स रहे हैं, जिनकी आवाज आज भी लोगों के बीच उतनी ही पॉपुलर है. कुमार सानू और उदित नारायण भी इसी दौर के दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपनी आवाज से हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए. दोनों सिंगर्स ने एक समय पर इंडस्ट्री में जबरदस्त पॉपुलेरिटी हासिल की थी और कई फिल्मों के गानों को लेकर उनके बीच अनजाने में ही सही लेकिन मुकाबले की स्थिति बनी रहती थी.

हालांकि, वक्त के साथ ये मुकाबला दोस्ती में बदल गया. आज दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त माने जाते हैं. इसी बीच कुमार सानू ने एक हालिया बातचीत के दौरान उदित नारायण के साथ अपनी दोस्ती और पुराने दौर के कॉम्पिटिशन पर बात की. इस दौरान उन्होंने उदित के उस वायरल वीडियो का भी मजाकिया अंदाज में जिक्र किया जिसने 2025 में सोशल मीडिया पर खूब विवाद खड़ा किया था. 

कुमार सानू ने उदित नारायण को लेकर कही ये बात

‘द लल्लनटॉप’ के साथ बातचीत में कुमार सानू से उनकी पॉपुलेरिटी और फैन फॉलोइंग को लेकर सवाल किया गया. इसी बातचीत के दौरान उनसे फैंस के साथ मिलने वाले प्यार को लेकर भी बात हुई. इस सवाल के जवाब में कुमार सानू ने अचानक उदित नारायण के वायरल किसिंग वीडियो की तरफ इशारा करते हुए मजाक किया. कुमार सानू ने कहा, “नहीं, मुझे कोई चुम्मा-वुम्मा नहीं आया और न मैंने किसी को दिया. न मैंने चुम्मा दिया, न लिया. मैंने वो सब नहीं किया.” 

कुमार सानू के इस बयान को सुनकर इंटरव्यू का माहौल भी मजाकिया हो गया. उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा उदित नारायण के उस वायरल वीडियो की तरफ साफ माना गया जिसमें सिंगर फीमेल फैंस के साथ किस करते हुए नजर आए थे. उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है. फैंस इसे कुमार सानू का दोस्ताना अंदाज में किया गया मजाक मान रहे हैं.

90 के दशक में दोनों के बीच था कॉम्पिटिशन

कुमार सानू और उदित नारायण दोनों ही 90 के दशक के सबसे पॉपुलर प्लेबैक सिंगर्स में शामिल रहे हैं. उस दौर में दोनों की आवाज अलग-अलग तरह के गानों के लिए काफी पसंद की जाती थी. कुमार सानू की आवाज खासतौर पर रोमांटिक गानों के लिए मशहूर हुई. वहीं उदित नारायण ने भी रोमांटिक, इमोशनल और मेलोडियस गानों के जरिए अपनी खास पहचान बनाई. एक समय ऐसा भी था जब दोनों सिंगर्स के बीच गानों को लेकर मुकाबले की चर्चा होती थी. एक ही दौर में दोनों लगातार हिट गाने दे रहे थे. ऐसे में म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के बीच भी अक्सर ये तुलना होती थी कि दोनों में से किसकी आवाज ज्यादा बेहतर है. हालांकि, कुमार सानू के मुताबिक उस दौर का कॉम्पिटिशन अब काफी पीछे छूट चुका है.

‘अब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं’

बातचीत के दौरान कुमार सानू ने उदित नारायण के साथ अपनी दोस्ती पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले गानों को लेकर कॉम्पिटिशन हुआ करता था, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदल गईं. कुमार सानू ने कहा कि अब दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है. आज दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते हैं और पुराने दौर की कम्पटीशन को पीछे छोड़ चुके हैं.

2025 में वायरल हुआ था उदित नारायण का वीडियो

दरअसल, साल 2025 में उदित नारायण का एक लाइव कॉन्सर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में उदित स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे थे. इसी दौरान कुछ फीमेल फैंस उनके साथ सेल्फी लेने और मिलने के लिए स्टेज के पास पहुंचीं. वायरल वीडियो में उदित कुछ फीमेल फैंस को किस करते हुए नजर आए थे. इनमें से एक वीडियो ने सबसे ज्यादा विवाद खड़ा किया. इस वीडियो में एक महिला फैन उदित नारायण के गाल पर किस करने के लिए उनके करीब आती है. इसी दौरान उदित अपना चेहरा उसकी तरफ घुमा देते हैं और दोनों के होंठ एक-दूसरे से टच हो जाते हैं.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उदित नारायण की जमकर आलोचना की. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि स्टेज पर फैंस के साथ इस तरह का व्यवहार सही था या नहीं. वीडियो के वायरल होने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि उदित नारायण को इस पर सफाई तक देनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: ‘भारतीय होना गलत कैसे माना जा सकता है’, धुरंधर और रॉकेट्री को प्रोपेगेंडा बताने वालों से आर. माधवन का सवाल

Continue reading on the app

हिमाचल में आज रात भारी बारिश:कांगड़ा-सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विज्ञानी बोले- नदी-नालों से दूर रहे, 12-13 को राहत, 14 से फिर हेवी रेन

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। मौसम विज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया कि आज रात से मानसून की गतिविधियां तेजी होगी। इसके चलते 10 और 11 अगस्त को राज्य के अधिकांश भागों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी के अनुसार- 10 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊना, बिलासपुर, मंडी और शिमला में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात में भी धर्मशाला में 61.1 मिमी, अर्की में 55.0 मिमी, शिमला 40.8 मिमी, जोगेंद्रनगर 37.0 मिमी बारिश हुई। आज सुबह से भी राज्य के कई भागों में बूंदाबांदी व हल्की बरिश जारी है। सरकार और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील संदीप शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील सड़कों पर दूर रहे। इस दौरान राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन जरूर करें। 11 अगस्त को तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट संदीप शर्मा ने बताया कि कल यानी 11 अगस्त को कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ऊना, बिलासपुर, चंबा, शिमला और सोलन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। कल देर रात तक मानसून काफी सक्रिय रहने की संभावना है। 12-13 अगस्त को थोड़ी राहत, फिर 14 से 16 तक फिर सक्रिय होगा मानसून मौसम विज्ञानी के मुताबिक- 12 और 13 अगस्त को मानसून की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है। इस दौरान मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि चंबा, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सोलन में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 14 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। इससे 14 से 16 अगस्त के बीच मानसून की तीव्रता दोबारा बढ़ सकती है और इस दौरान प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मानसून सीजन में सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश राज्य में इस मानसून सीजन (1 जून से 9 जुलाई) के दौरान अब तक सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। सात जिलों में सामान्य से कम, जबकि पांच जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अगस्त की बात करें तो सामान्य से 21 प्रतिशत कम बादल बरसे है। अगस्त में 130.9 मिमी सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 120.9 मिमी बादल बरसे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू टेस्ट में ही बल्लेबाजों के लिए काल बन गया था ये भारतीय दिग्गज, झटके थे 16 विकेट, विरोधियों में छा गया था सन्नाटा

क्रिकेट के खेल में हर खिलाड़ी की ये चाहत होती है कि उसका डेब्यू यादगार हो. ऐसा ही एक भारतीय क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी हुए थे, जिन्होंने अपने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में कोहराम मचा दिया था. नरेंद्र हिरवानी ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच के दोनों पारियों को मिलाकर कुल 16 विकेट अपने नाम किए थे, जो आज भी एक रिकॉर्ड है. Wed, 12 Aug 2026 05:46:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: बलूचों ने दे दिया Pakistan को बहुत बड़ा झटका! Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:00:30+00:00

News Ki Pathshala | Jharkhand Protest पर Rahul Gandhi चुप क्यों? ये है असली वजह? | Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:07:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers