Responsive Scrollable Menu

हिमाचल में आज रात भारी बारिश:कांगड़ा-सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विज्ञानी बोले- नदी-नालों से दूर रहे, 12-13 को राहत, 14 से फिर हेवी रेन

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। मौसम विज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया कि आज रात से मानसून की गतिविधियां तेजी होगी। इसके चलते 10 और 11 अगस्त को राज्य के अधिकांश भागों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी के अनुसार- 10 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊना, बिलासपुर, मंडी और शिमला में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात में भी धर्मशाला में 61.1 मिमी, अर्की में 55.0 मिमी, शिमला 40.8 मिमी, जोगेंद्रनगर 37.0 मिमी बारिश हुई। आज सुबह से भी राज्य के कई भागों में बूंदाबांदी व हल्की बरिश जारी है। सरकार और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील संदीप शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील सड़कों पर दूर रहे। इस दौरान राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन जरूर करें। 11 अगस्त को तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट संदीप शर्मा ने बताया कि कल यानी 11 अगस्त को कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ऊना, बिलासपुर, चंबा, शिमला और सोलन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। कल देर रात तक मानसून काफी सक्रिय रहने की संभावना है। 12-13 अगस्त को थोड़ी राहत, फिर 14 से 16 तक फिर सक्रिय होगा मानसून मौसम विज्ञानी के मुताबिक- 12 और 13 अगस्त को मानसून की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है। इस दौरान मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि चंबा, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सोलन में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 14 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। इससे 14 से 16 अगस्त के बीच मानसून की तीव्रता दोबारा बढ़ सकती है और इस दौरान प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मानसून सीजन में सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश राज्य में इस मानसून सीजन (1 जून से 9 जुलाई) के दौरान अब तक सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। सात जिलों में सामान्य से कम, जबकि पांच जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अगस्त की बात करें तो सामान्य से 21 प्रतिशत कम बादल बरसे है। अगस्त में 130.9 मिमी सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 120.9 मिमी बादल बरसे हैं।

Continue reading on the app

रैगिंग से परेशान होकर डॉक्टर ने किया सुसाइड:चार सीनियर डॉक्टर छह महीने के लिए सस्पेंड, गुजरात के सूरत की घटना

गुजरात में सूरत के न्यू सिविल हॉस्पिटल में माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के फर्स्ट ईयर रेजिडेंट डॉक्टर हर्ष पंड्या ने रविवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में खुलासा हुआ है कि उन्होंने रैगिंग से परेशान होकर यह कदम उठाया। जांच में चार सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की पहचान हुई है, जो काफी समय से उनकी रैगिंग और वर्बली एब्यूज कर रहे थे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चारों आरोपियों को को छह महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है।साथ ही उन्हें हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद इनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी और तीन फैकल्टी सदस्यों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हॉस्टल के कमरे में किया था सुसाइड रविवार सुबह हॉस्टल के रूम नंबर 1004 का दरवाजा अंदर से बंद था। हर्ष पंड्या से संपर्क नहीं हो पाने पर उनके साथी डॉक्टर कमरे के बाहर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा न खुले पर सिक्योरिटी स्टाफ को खबर दी गई। स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा और जाकर देखा तो हर्ष पंड्या पंखे से लटके मिले। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी, एंटी रैगिंग स्क्वाड और कॉलेज काउंसिल ने जांच की। जांच में सेकेंड ईयर के चार रेजिडेंट डॉक्टरों पर जूनियर डॉक्टरों की रैगिंग और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप सामने आए। कुछ पीड़ितों ने बताया कि आरोपी डॉ. निराली वसावे, डॉ. अनुज महेश्वरी, डॉ. दीक्षिताबेन गेवरिया और डॉ. हिनाबेन भूत उन्हें कमरों में बंद कर कई-कई घंटों तक टॉर्चर करते थे। चार आरोपी डॉक्टरों में से तीन फीमेल हैं, जो उन्हें गालियां देते हुए कहती थीं कि हम तुम्हारे मालिक हैं, तुम हमारे नौकर हो। जूनियर छात्रों को घंटों तक बांधकर रखती थीं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं।

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल के निशाने पर WTC का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय, गॉल टेस्ट में सुनहरा मौका

shubman gill runs in wtc: शुभमन गिल अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैच खेलकर 2843 रन बना चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर गिल 157 रन बनाने में कामयाब हो गए तो उन्होंने WTC में 3000 रन पूरे हो जाएंगे. गिल इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक कोई भी भारतीय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ये उपलब्धि नाम नहीं कर पाया है. Wed, 12 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | FCRA Bill 2026 | PM Modi | Ranchi Protest | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T01:13:46+00:00

Weather Update : मूसलाधार बारिश से हाहाकार, सड़कें बनीं दरिया | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T01:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers