कौन हैं JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते? जानें पहले भी किन विवादों से रहा है नाता
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी के बाद आयोग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. CID ने उन्हें 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से सवाल उठा रहे हैं.
इन विवादों से जुड़ चुका नाम?
14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम सामने आने के बाद कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे. आरोपों में OMR शीट से छेड़छाड़, कुछ परीक्षा केंद्रों पर कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाने और परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में अनियमितता जैसे मुद्दे शामिल रहे.
विवाद बढ़ने के बाद CID ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान JPSC मुख्यालय समेत कई स्थानों पर छापेमारी की गई और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई.
कौन हैं एल. खियांग्ते?
एल. खियांग्ते यानी लाल बियाकतुलुआंगा खियांग्ते देश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं. वह मिजोरम के आदिवासी समुदाय से आते हैं. उन्होंने इतिहास विषय से स्नातक की पढ़ाई की और वर्ष 1987 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास की.
वर्ष 1988 बैच के IAS अधिकारी के रूप में उन्होंने बिहार-झारखंड कैडर में करीब 36 वर्षों तक प्रशासनिक सेवाएं दीं. अपने लंबे करियर में उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के महानिदेशक सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं.
मुख्य सचिव से JPSC चेयरमैन तक का सफर
सेवानिवृत्ति से पहले खियांग्ते झारखंड के मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुके थे. फरवरी 2025 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
हालांकि, उनके कार्यकाल में JPSC की कई भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद सामने आए. खासतौर पर 14वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के आरोपों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए.
परीक्षा विवाद के बीच दिया इस्तीफा
परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध बढ़ने के बीच एल. खियांग्ते ने जुलाई 2026 में JPSC अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा ऐसे समय आया, जब अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और परिणाम को लेकर आंदोलन कर रहे थे.
इसके बाद CID की जांच और तेज हुई. जांच के दायरे में आयोग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और परीक्षा प्रक्रिया में शामिल बाहरी एजेंसियों की भूमिका भी आई.
कई भर्ती परीक्षाओं पर पड़ा असर
जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के बाद आयोग की कुछ अन्य भर्ती परीक्षाओं को भी स्थगित या रद्द करना पड़ा. इससे अभ्यर्थियों की चिंताएं और बढ़ गईं. परीक्षा प्रक्रिया में शामिल आउटसोर्स एजेंसियों और कुछ अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ी.
CID ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित गड़बड़ियों का दायरा कितना बड़ा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही.
गिरफ्तारी से बढ़ी राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल
पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी ने JPSC परीक्षा विवाद को नया मोड़ दे दिया है. रांची में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लगातार निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
अब जांच का अहम सवाल यही है कि 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताएं किस स्तर तक पहुंची थीं और क्या आयोग के शीर्ष स्तर तक इसकी जानकारी या भूमिका थी. CID की आगे की जांच और अदालत में पेश होने वाले साक्ष्य ही इस पूरे मामले की तस्वीर को स्पष्ट करेंगे.
यह भी पढ़ें -
'ना मैंने चुम्मा लिया, ना दिया...', कुमार सानू ने उदित नारायण के Kiss विवाद पर कही ऐसी बात
Kumar Sanu Dig at Udit Narayan: 90 के दशक में बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करने वाले कई ऐसे सिंगर्स रहे हैं, जिनकी आवाज आज भी लोगों के बीच उतनी ही पॉपुलर है. कुमार सानू और उदित नारायण भी इसी दौर के दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपनी आवाज से हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए. दोनों सिंगर्स ने एक समय पर इंडस्ट्री में जबरदस्त पॉपुलेरिटी हासिल की थी और कई फिल्मों के गानों को लेकर उनके बीच अनजाने में ही सही लेकिन मुकाबले की स्थिति बनी रहती थी.
हालांकि, वक्त के साथ ये मुकाबला दोस्ती में बदल गया. आज दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त माने जाते हैं. इसी बीच कुमार सानू ने एक हालिया बातचीत के दौरान उदित नारायण के साथ अपनी दोस्ती और पुराने दौर के कॉम्पिटिशन पर बात की. इस दौरान उन्होंने उदित के उस वायरल वीडियो का भी मजाकिया अंदाज में जिक्र किया जिसने 2025 में सोशल मीडिया पर खूब विवाद खड़ा किया था.
कुमार सानू ने उदित नारायण को लेकर कही ये बात
‘द लल्लनटॉप’ के साथ बातचीत में कुमार सानू से उनकी पॉपुलेरिटी और फैन फॉलोइंग को लेकर सवाल किया गया. इसी बातचीत के दौरान उनसे फैंस के साथ मिलने वाले प्यार को लेकर भी बात हुई. इस सवाल के जवाब में कुमार सानू ने अचानक उदित नारायण के वायरल किसिंग वीडियो की तरफ इशारा करते हुए मजाक किया. कुमार सानू ने कहा, “नहीं, मुझे कोई चुम्मा-वुम्मा नहीं आया और न मैंने किसी को दिया. न मैंने चुम्मा दिया, न लिया. मैंने वो सब नहीं किया.”
कुमार सानू के इस बयान को सुनकर इंटरव्यू का माहौल भी मजाकिया हो गया. उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा उदित नारायण के उस वायरल वीडियो की तरफ साफ माना गया जिसमें सिंगर फीमेल फैंस के साथ किस करते हुए नजर आए थे. उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है. फैंस इसे कुमार सानू का दोस्ताना अंदाज में किया गया मजाक मान रहे हैं.
90 के दशक में दोनों के बीच था कॉम्पिटिशन
कुमार सानू और उदित नारायण दोनों ही 90 के दशक के सबसे पॉपुलर प्लेबैक सिंगर्स में शामिल रहे हैं. उस दौर में दोनों की आवाज अलग-अलग तरह के गानों के लिए काफी पसंद की जाती थी. कुमार सानू की आवाज खासतौर पर रोमांटिक गानों के लिए मशहूर हुई. वहीं उदित नारायण ने भी रोमांटिक, इमोशनल और मेलोडियस गानों के जरिए अपनी खास पहचान बनाई. एक समय ऐसा भी था जब दोनों सिंगर्स के बीच गानों को लेकर मुकाबले की चर्चा होती थी. एक ही दौर में दोनों लगातार हिट गाने दे रहे थे. ऐसे में म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के बीच भी अक्सर ये तुलना होती थी कि दोनों में से किसकी आवाज ज्यादा बेहतर है. हालांकि, कुमार सानू के मुताबिक उस दौर का कॉम्पिटिशन अब काफी पीछे छूट चुका है.
‘अब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं’
बातचीत के दौरान कुमार सानू ने उदित नारायण के साथ अपनी दोस्ती पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले गानों को लेकर कॉम्पिटिशन हुआ करता था, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदल गईं. कुमार सानू ने कहा कि अब दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है. आज दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते हैं और पुराने दौर की कम्पटीशन को पीछे छोड़ चुके हैं.
2025 में वायरल हुआ था उदित नारायण का वीडियो
दरअसल, साल 2025 में उदित नारायण का एक लाइव कॉन्सर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में उदित स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे थे. इसी दौरान कुछ फीमेल फैंस उनके साथ सेल्फी लेने और मिलने के लिए स्टेज के पास पहुंचीं. वायरल वीडियो में उदित कुछ फीमेल फैंस को किस करते हुए नजर आए थे. इनमें से एक वीडियो ने सबसे ज्यादा विवाद खड़ा किया. इस वीडियो में एक महिला फैन उदित नारायण के गाल पर किस करने के लिए उनके करीब आती है. इसी दौरान उदित अपना चेहरा उसकी तरफ घुमा देते हैं और दोनों के होंठ एक-दूसरे से टच हो जाते हैं.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उदित नारायण की जमकर आलोचना की. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि स्टेज पर फैंस के साथ इस तरह का व्यवहार सही था या नहीं. वीडियो के वायरल होने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि उदित नारायण को इस पर सफाई तक देनी पड़ी.
ये भी पढ़ें: ‘भारतीय होना गलत कैसे माना जा सकता है’, धुरंधर और रॉकेट्री को प्रोपेगेंडा बताने वालों से आर. माधवन का सवाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








