Responsive Scrollable Menu

डरना नहीं है, भागना नहीं है! Amit Shah छात्र प्रदर्शन पर संसद में देंगे जवाब, सरकार का विपक्ष को संदेश

सोमवार को केंद्र सरकार ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने का एक संभावित रास्ता सुझाया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष की चिंताओं का जवाब देने के लिए तैयार हैं, जिसमें 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा भी शामिल है। हालांकि, रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया कि अगर वे चाहते हैं कि गृह मंत्री जवाब दें, तो उन्हें संसद का कामकाज चलने देना चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: झारखंड छात्रों के विरोध पर Congress मौन, BJP ने Rahul Gandhi की चुप्पी पर घेरा


अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी पर चर्चा और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर गृह मंत्री शाह के जवाब की मांग को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद जब अपराह्न दो बजे शुरू हुई तो रीजीजू ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पहले दिन से यह मांग कर रहे थे कि गृह मंत्री अमित शाह को (छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर) जवाब देना चाहिए। 

रीजीजू ने कहा कि मैं सरकार की ओर से स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के मामले को लेकर चर्चा के लिए तैयार है और पूरा जवाब देने के लिए तैयार है। गृह मंत्री अमित शाह विस्तार से जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस और विपक्ष से अनुरोध है कि उन्हें गृह मंत्री के जवाब के समय डरना नहीं है, भागना नहीं है। उन्हें पूरा जवाब सुनना पड़ेगा। रीजीजू ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में भी यह बात कही गई है कि सरकार विस्तार से चर्चा और जवाब देने को तैयार है।
 

इसे भी पढ़ें: Suvendu Adhikari का बड़ा तोहफा: Emergency में जेल जाने वालों को West Bengal में अब ₹10,000 मासिक पेंशन


इस दौरान विपक्ष के सदस्य सदन में नारेबाजी करते रहे। मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़ा है। यह और अन्य मुद्दों को लेकर दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई है। शाह के सदन में नहीं आने के विपक्ष के आरोपों पर सरकार की ओर से पिछले दिनों कहा गया था कि गृह मंत्री अमित शाह पूरे दिन संसद में रहते हैं। पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने आसन के समीप आकर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों से कहा कि वे गृह मंत्री शाह के जवाब की मांग कर रहे थे और अब जब संसदीय कार्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि गृह मंत्री सदन में चर्चा का जवाब देने को तैयार हैं तो सदन की कार्यवाही चलने देनी चाहिए। 
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

नई डुकाटी मॉन्स्टर V2 भारत में लॉन्च:सुपरबाइक में 111hp पावर वाला 890cc का नया V-ट्विन इंजन, ₹13.99 लाख शुरुआती कीमत

डुकाटी इंडिया ने भारत में अपनी पॉपुलर बाइक मॉन्स्टर और मॉन्स्टर+ का नया 'V2' मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई मॉन्स्टर V2 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख रखी है, जो पुराने मॉडल से करीब ₹15,000 ज्यादा है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 890cc V-ट्विन इंजन और नया मोनोकोक चेसिस है, जिसकी वजह से बाइक का वजन पहले से 5kg कम हो गया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी है।

Continue reading on the app

  Sports

चेहरे पर टेंशन, माहौल गर्म....प्रैक्टिस सेशन में शुभमन गिल और गौतम गंभीर के बीच क्या हुआ?

Gautam Gambhir Shubman Gill: 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की एक तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है. गिल और गंभीर के बीच किसी मुद्दे पर सीरियस बातचीत हो रही है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि आखिर दोनों किस टॉपिक पर चर्चा कर रहे होंगे. Tue, 11 Aug 2026 13:25:50 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan: 500 रू लेकर भागे थे, मां भगाई थी हमको | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T09:16:33+00:00

Flood News : आसमानी 'आफत' से सांसत में लोगों की जान, दिखा तबाही का मंजर | Chamoli Cloudburst #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T09:17:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers