Responsive Scrollable Menu

चीन का 11वां अंतरिक्ष दिवस : चंद्र खनिजों से लेकर नए अंतरिक्ष मिशनों तक कई बड़ी घोषणाएं

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन शुक्रवार को अपना 11वां अंतरिक्ष दिवस मना रहा है, जो देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी है। इस अवसर पर दक्षिण पश्चिम चीन के सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतु शहर में मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने इस मौके पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। छांगअ-5 चंद्र नमूनों के विश्लेषण से दो नए खनिजों, मैग्नीशियम छांगअसाइट और सेरियम छांगअसाइट की पुष्टि की गई। चीन के मंगल मिशन के थ्येनवन-3 के लिए पांच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परियोजनाओं का चयन किया गया, जिनमें उच्च वैज्ञानिक मूल्य और प्रौद्योगिकीय परिपक्वता है। साथ ही शीहे-2 सौर मिशन के लिए वैश्विक सहयोग के अवसरों की घोषणा भी की गई। इसके अलावा, व्यावसायिक अंतरिक्ष मानक प्रणाली का पहला संस्करण (1.0) भी जारी किया गया।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के प्रशासक शान चोंगदे ने बताया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के दौरान चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष, चंद्र अन्वेषण, ग्रहीय अन्वेषण और राष्ट्रीय उपग्रह इंटरनेट जैसी प्रमुख परियोजनाओं को और तेजी से आगे बढ़ाएगा। उनके अनुसार चीन भारी-भरकम प्रक्षेपण रॉकेट, पुन: प्रयोज्य रॉकेट और नई पीढ़ी के राष्ट्रीय अंतरिक्ष बुनियादी ढांचे जैसी परियोजनाओं पर भी तेजी से काम शुरू करेंगे।

शान ने आगे कहा कि चीन चंद्र और ग्रहीय अन्वेषण, क्षुद्रग्रह रक्षा, ओं-ऑर्बिट सर्विस और अंतरिक्ष मलबे प्रबंधन के क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को गहरा करेगा। साथ ही चीन अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण और वैश्विक अंतरिक्ष शासन में सक्रिय भागीदारी पर भी जोर देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

12वीं में फेल होने का गम न सह पाई राधा, कमरे में लगाई फांसी; रिजल्ट आने के कुछ ही घंटों बाद दे दी जान

उत्तर प्रदेश के जालौन में 12वीं में फेल होने के बाद एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

फ्रेंच ओपन टाइटल डिफेंड नहीं कर पाएंगे कार्लोस अल्काराज, अचानक क्यों नाम लिया वापस

Carlos Alcaraz withdraws from french open: टेनिस जगत के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने कलाई की चोट के कारण अगले महीने होने वाले फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है. स्पेन के इस खिलाड़ी को पिछले हफ्ते बार्सिलोना ओपन के पहले दौर के मैच के दौरान कलाई में चोट लगी थी. Fri, 24 Apr 2026 23:34:05 +0530

  Videos
See all

Samrat Chaudhary Floor Test : बपौती से बाहर निकलिए-सम्राट चौधरी #samratchaudhary #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T19:47:44+00:00

How US President Donald Trump could punish Nato allies | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T20:00:21+00:00

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड! दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T20:00:29+00:00

Pakistan News: होर्मुज खुलवाने चले, इस्लामाबाद को तो देंख 'मुनीरे'! Asim Munir | US Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T19:52:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers