Responsive Scrollable Menu

शी चिनफिंग ने बेनिन और इराक के राष्ट्रपतियों को बधाई संदेश भेजा

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को अलग-अलग संदेश भेजकर रोमुआल्ड वाडाग्नी और निज़ार मुहम्मद सईद अमीदी को क्रमशः बेनिन गणराज्य और इराक गणराज्य के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।

राष्ट्रपति रोमुआल्ड वाडाग्नी को भेजे गए संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और बेनिन के बीच पारंपरिक मित्रता रही है। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास और गहरा हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर दृढ़ समर्थन दिया है। विभिन्न क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे दोनों देशों के लोगों के कल्याण में प्रभावी वृद्धि हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह चीन-बेनिन संबंधों के विकास को अत्यंत महत्व देते हैं और राष्ट्रपति वाडाग्नी के साथ मिलकर चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के परिणामों को लागू करने तथा चीन-बेनिन रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं।

वहीं, राष्ट्रपति निज़ार मुहम्मद सईद अमीदी को भेजे गए संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और इराक के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता है। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर निरंतर समर्थन दिया है। ऊर्जा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में सहयोग से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि वह चीन-इराक संबंधों के विकास को अत्यंत महत्व देते हैं और राष्ट्रपति अमीदी के साथ मिलकर चीन-इराक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, ताकि दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाकिस्तान के दो अंतरिक्ष यात्री चीन में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, पाकिस्तान के दो अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को चीन के अंतरिक्ष यात्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे, जहां वे चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण में भाग लेंगे।

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों के पहले बैच के चयन की प्रक्रिया अप्रैल की शुरुआत में पूरी हुई। इस प्रक्रिया के बाद पाकिस्तान के दो उम्मीदवारों- मुहम्मद जीशान अली और खुर्रम दाऊद का अंतिम रूप से चयन किया गया।

जानकारी के अनुसार, सभी प्रशिक्षण चरणों को पूरा करने और मूल्यांकन में सफल होने के बाद, इन दोनों में से एक को पेलोड विशेषज्ञ के रूप में अंतरिक्ष मिशन में शामिल किया जाएगा। वह चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश करने वाला पहला विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पति की रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी पर अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं, कोहली ने भी दी पूरी अटेंशन

Anushka sharma reaction on virat kohli fifty: गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने 81 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए. कोहली ने 30 गेंदों में अर्धशतक ठोका. उनका अर्धशतक पूरा होते ही अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया. स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का खुशी से झूमती नजर आईं. Fri, 24 Apr 2026 22:40:15 +0530

  Videos
See all

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड! दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T20:00:29+00:00

Pakistan News: होर्मुज खुलवाने चले, इस्लामाबाद को तो देंख 'मुनीरे'! Asim Munir | US Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T19:52:01+00:00

How US President Donald Trump could punish Nato allies | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T20:00:21+00:00

Bihar News : लालू यादव ने मुझे जेल में डाला-सम्राट #laluyadav #samratchaudhary #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T19:56:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers