आज शेयर बाजार में कमजोरी का माहौल जरूर दिखाई दिया, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच हिंदुस्तान जिंक के तिमाही नतीजे सामने आने के बाद कंपनी की चर्चा तेज हो गई है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार दबाव में कारोबार करता दिखाई दिया। निफ्टी 50 में गिरावट दर्ज की गई, वहीं सेंसेक्स भी कमजोर रुख में नजर आया। हालांकि बाजार की इस कमजोरी के बीच हिंदुस्तान जिंक ने अपने चौथी तिमाही के नतीजों में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है।
गौरतलब है कि हिंदुस्तान जिंक की आय चौथी तिमाही में 13,544 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 49 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। कंपनी की आय में यह बढ़ोतरी जिंक और चांदी की ऊंची कीमतों, बेहतर बिक्री और सहायक उत्पादों से हुई कमाई की वजह से दर्ज की गई है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, कंपनी का परिचालन लाभ 7,747 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई हैं। कंपनी का लाभ अनुपात भी मजबूत बना रहा, जिससे यह साफ हुआ कि लागत नियंत्रण और बेहतर उत्पादन का फायदा कंपनी को मिला है।
बता दें कि कंपनी का शुद्ध लाभ 5,033 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 68 प्रतिशत अधिक रहा हैं। यह कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड तिमाही मानी जा रही है, जिसने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है।
उत्पादन के मोर्चे पर भी कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, तिमाही के दौरान खनन धातु उत्पादन 315 किलो टन और शुद्ध धातु उत्पादन 282 किलो टन रहा हैं। वहीं चांदी का उत्पादन 176 टन तक पहुंचा, जिससे कंपनी की कमाई में अहम योगदान मिला है।
गौरतलब है कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल आय 40,844 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक हैं। पूरे साल का शुद्ध लाभ 13,832 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जिसमें 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान जिंक के पास 468.6 मिलियन टन खनिज भंडार मौजूद हैं, जिससे आने वाले 25 वर्षों से अधिक समय तक उत्पादन की संभावना बनी हुई हैं। कंपनी भारत में जिंक उत्पादन में मजबूत स्थिति रखती है और दुनिया के बड़े चांदी उत्पादकों में भी शामिल मानी जाती है।
Continue reading on the app