Responsive Scrollable Menu

राजा वड़िंग का दावा: AAP में बड़ी टूट? ‘आज 7 गए, कल 50 विधायक भी जा सकते हैं’

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के सात सांसदों का भाजपा में जाना पंजाब में किसी के लिए भी कोई बड़ा फर्क नहीं डालेगा, क्योंकि ये सभी सांसद बिना जड़ों वाले हैं और इनका राज्य में कोई मजबूत आधार नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप के पास कोई ठोस विचारधारा नहीं है और इसके विधायकों तथा सांसदों में भी कोई वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं है। इसलिए आज इनका भाजपा में जाना हैरानी की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ 7 सांसद हैं, कल को 50 विधायक भी आप छोड़ सकते हैं। आप ने राज्यसभा और विधानसभा की टिकटें किस तरह बांटी हैं, यह सबको पता है।

उन्होंने राज्यसभा के सदस्यों के बारे में विशेष तौर पर बात करते हुए, कहा कि ये टिकटें बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों को दी गई थीं, जिन्होंने आप की अलग-अलग तरीकों से मदद की थी। आज जब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं, तो आप को हैरान नहीं होना चाहिए, क्योंकि वे कभी भी आप की विचारधारा से जुड़े नहीं थे और केवल अपने कारोबारी हितों के लिए पार्टी में आए थे।

इस संबंध में, अशोक मित्तल का हवाला देते हुए, जिन पर हाल ही में ईडी की छापेमारी हुई थी, वड़िंग ने कहा कि आजकल यह आम बात हो गई है कि लोग जांच से बचने के लिए भाजपा में शामिल हो जाते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर कोई जानता है कि कैसे बड़े कारोबारी, जिनका पंजाब से कोई लेना-देना नहीं था, उन्हें आप द्वारा राज्यसभा भेजा गया, जबकि पार्टी के कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स को नजरअंदाज किया गया।

कांग्रेस और आप की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि जहां आप ने पैसे वालों को प्राथमिकता दी, जो आखिरकार उसे छोड़ गए, वहीं कांग्रेस ने हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवसर दिया है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से हाल ही में की गई नामांकन का जिक्र किया, जहां हिमाचल में पार्टी ने एक जिला अध्यक्ष को और हरियाणा में एक ट्रेड यूनियन नेता को टिकट देकर जिताया था।

Continue reading on the app

Wankhede में Tilak Varma और Jamie Overton के बीच तीखी बहस, MI vs CSK मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा

वानखेड़े मैदान पर खेले गए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में माहौल गरम होता दिखा। मैच के दौरान चेन्नई के हरफनमौला खिलाड़ी जेमी ओवरटन और मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा के बीच मैदान पर तीखी बहस हो गई। मौजूद जानकारी के अनुसार यह घटना मुंबई की पारी के दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई, जब तिलक वर्मा ने गेंद को हल्के से खेलकर रन लेने की कोशिश की थी।

गौरतलब है कि इस दौरान तिलक वर्मा ने दो रन लेने का इशारा किया, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने मना कर दिया और उन्हें एक रन पर ही रुकना पड़ा। इसी बीच जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख सूर्यकुमार यादव भी इसमें शामिल हो गए और उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी।

मौजूद जानकारी के अनुसार विवाद की वजह यह थी कि जब जेमी ओवरटन गेंद लेने आए तो वह तिलक वर्मा के रास्ते में आ गए, जिससे बल्लेबाज को देखने में दिक्कत हुई और वह नाराज हो गए। मैदान पर मौजूद अंपायरों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए खिलाड़ियों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया।

हालांकि मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच सब कुछ सामान्य नजर आया। परंपरागत हाथ मिलाने के दौरान तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन ने एक-दूसरे को गले लगाकर विवाद खत्म कर दिया, जिससे खेल भावना की मिसाल भी देखने को मिली।

अगर मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। कप्तान संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें उन्होंने कई चौके और छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने निर्धारित ओवरों में 207 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम 104 रन पर सिमट गई। चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें अकील होसेन ने चार विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। गौर करने वाली बात यह है कि इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में ऊपर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस को नीचे खिसकना पड़ा है।

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli: विराट कोहली Live मैच में बन गए ‘अंपायर’, 328 रन ठोक बनकर बने नंबर 1

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 34वें मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 44 गेंदों में 81 रन बनाए. अपनी शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली अंपायर भी बन गए जानिए क्या है मामला? Fri, 24 Apr 2026 23:50:24 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 25 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मिथुन राशि । GEMINI । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:30:40+00:00

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | बिगड़ने वाला है मौसम, कहीं 'लू' तो कहीं 'बारिश' का अलर्ट! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:35:01+00:00

News Ki Pathshala | Raghav Chadha Vs Arvind Kejriwal | APP: राघव की चाल, केजरीवाल की रणनीति हिली! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:31:49+00:00

AAJTAK 2 । 25 APRIL 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:30:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers