Paytm Payments Bank पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंकिंग लाइसेंस को रद्द किया
RBI Cancels Banking Licence: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Paytm पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया हे. RBI का कहना है कि बैंक का कारोबार डिपॉजिटर्स के हित में नहीं था. बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की विफल रहा.
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, ये आदेश 24 अप्रैल 2026 को कारोबार बंद होने के बाद से प्रभावी हो गया है. RBI ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 की धारा 22(4) के तहत यह कार्रवाई की है. RBI ने अपने बयान में कहा कि बैंक के प्रबंधन का सामान्य चरित्र डिपॉजिटर्स और सार्वजनिक हित को लेकर नुकसानदायक है. इसके साथ ही बैंक के संचालन में गंभीर अनियमितताएं मौजूद हैं. ये कार्रवाई Paytm पेमेंट्स बैंक के लिए बड़े झटकी की तरह है. इससे बैंक के ग्राहकों के बीच चिंता बढ़ गई है.
नेपाल: भारतीय सहायता से इलाम अस्पताल में इमरजेंसी ब्लॉक का निर्माण शुरू
काठमांडू, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्वी क्षेत्र में स्थित इलाम नगरपालिका के इलाम अस्पताल में भारतीय सरकार की वित्तीय सहायता से इमरजेंसी ब्लॉक के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है।
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास की काउंसलर गीतांजलि ब्रैंडन और नगरपालिका के मेयर केदार थापा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से इस परियोजना का शिलान्यास किया। यह जानकारी नेपाल में भारतीय दूतावास द्वारा जारी बयान में दी गई।
दूतावास के अनुसार, इस इमरजेंसी ब्लॉक के निर्माण के लिए भारत सरकार द्वारा लगभग 9.4 करोड़ नेपाली रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर मेयर थापा और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने नेपाल में विकास कार्यों के लिए भारत के निरंतर सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस नई आपातकालीन सुविधा के बनने से इलाम नगरपालिका और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
यह परियोजना हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत क्रियान्वित की जा रही है, जिसका कार्यान्वयन स्थानीय नगरपालिका द्वारा किया जाएगा।
भारतीय दूतावास ने कहा कि पड़ोसी देशों के रूप में नेपाल और भारत के बीच कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग है। हाई-इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट परियोजनाओं के माध्यम से भारत, नेपाल के विकास प्रयासों को मजबूत करने में लगातार सहयोग दे रहा है, खासकर स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक सेवाओं जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में।
बताया गया कि 27 मार्च को बालेंद्र शाह के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद भारतीय सहायता से दो स्वास्थ्य ढांचा परियोजनाओं, एक स्कूल भवन और एक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का शिलान्यास किया जा चुका है। इसके अलावा, हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत सात स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं।
हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट कार्यक्रम भारत-नेपाल विकास साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है, जो जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को बढ़ावा देता है। यह पहल वर्ष 2003 में शुरू की गई थी, जिसे पहले स्मॉल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के नाम से जाना जाता था।
जनवरी 2024 में हुए एक नए समझौते के तहत भारत की वित्तीय सहायता की सीमा को प्रति परियोजना 50 लाख नेपाली रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ नेपाली रुपये कर दिया गया है, जिससे इस कार्यक्रम को और मजबूती मिली है।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















