Delhi Capitals player struck on the face by the ball: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर आई है. दोपहर 3:30 बजे होने वाले मैच की तैयारियों के बीच एक भयानक हादसा हो गया, जिसने पूरी टीम को झकझोर कर रख दिया है. नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान एक तेज गेंद सीधे टीम के युवा खिलाड़ी के चेहरे पर जा लगी. प्रभाव इतना जोरदार था कि खिलाड़ी वहीं ढेर हो गया और मैदान पर खून फैल गया. तत्काल मेडिकल टीम को बुलाना पड़ा और खिलाड़ी को स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है. इस हादसे के बाद पूरी दिल्ली की टीम सदमे में है. Fri, 24 Apr 2026 21:38:47 +0530