Responsive Scrollable Menu

आशा भोसले को पोती जनाई भोसले ने दी श्रद्धांजलि:लिखा- यह आखिरी राज जिसे हम साथ साझा कर रहे, इससे पहले कि आप विदा हो जाएं

सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। जनाई ने एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी दादी के साथ बिताए उन पलों को याद किया, जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। उन्होंने इस मौके को एक 'आखिरी राज' बताया है जिसे वे अपनी दादी के विदा होने से पहले उनके साथ साझा कर रही हैं। जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपनी दादी आशा भोंसले की तस्वीर के सामने नमन करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में जनाई ने लिखा, "यह वह आखिरी राज है जिसे हम साथ में साझा कर रहे हैं, इससे पहले कि आप आखिरकार विदा हो जाएं।" दादी और पोती का गहरा रिश्ता जनाई और आशा भोंसले का रिश्ता हमेशा से बहुत गहरा रहा है। जनाई अक्सर अपनी दादी के साथ बिताए पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वे एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त भी माने जाते थे। आशा भोंसले ने खुद कई मौकों पर कहा है कि जनाई उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं और वे अपनी पोती में अपनी छवि देखती हैं। अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खो दिया इससे पहले जनाई ने अपनी दादी के निधन पर लिखा था- आज सुबह जब मेरी आंख खुली, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी साथी, अपनी सबसे अच्छी दोस्त, उस इंसान को खो दिया है जिसने मेरी पूरी दुनिया को पूरा किया… और वही पहली शख्स थीं जिन्होंने मुझे जन्म के समय अपनी गोद में लिया था। अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पियूं? जब मैं घर लौटूं तो हर दिन मेरा इंतजार कौन करेगा? और मैं अपने बेमतलब के मजाक किसके साथ शेयर करूंगी… आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को हुआ आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था। सोमवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार में आमिर खान, विक्की कौशल, अनु मलिक, शान समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

Continue reading on the app

Paytm पेमेंट बैंक को लगा बड़ा झटका, RBI ने कैंसिल किया लाइसेंस, ये रही वजह

RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया है. RBI का कहना है कि बैंक का कामकाज ग्राहकों और जनता के हित में नहीं था और उसने लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया. इससे पहले भी RBI ने 2022 में बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था और बाद में जमा, क्रेडिट और वॉलेट टॉप-अप पर पाबंदी लगाई थी.

Continue reading on the app

  Sports

केन्या के एथलीट ने बदला मैराथन का इतिहास, 2 घंटे से कम समय में जीती रेस, पहली बार हुआ ऐसा

Sabastian Sawe: केन्या के एथलीट सेबेस्टियन सावे ने लंदन मैराथन 2026 का खिताब अपने नाम किया. उन्होंने नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ बाजी मारी. सेबेस्टियन सावे ने 1 घंटा 59 मिनट 30 सेकंड का शानदार समय निकालकर मैराथन दौड़ जीती. Sun, 26 Apr 2026 19:28:12 +0530

  Videos
See all

Israel Lebanon War: साउथ लेबनान पर भीषण अटैक! Israel Lebanon War | Attack | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:07:45+00:00

Halla Bol Full Show: Donald Trump के बगल से फिर निकली 'मौत' | Washington | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:02:37+00:00

Raghav Chadha News | BJP में शामिल सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग पर Sanjay Singh ने लिखा पत्र #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:05:40+00:00

Lawrence Bishnoi Gang News : 'लॉरेंस ऑफ पंजाब'...अंडरवर्ल्ड में क्यों मच गया कोहराम? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:05:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers