Responsive Scrollable Menu

गजब! दुल्हन लेकर लौट रहा था दूल्हा, रास्ते में बॉयफ्रेंड ने रोक ली कार; कहा- अब मेरी साथ होगी विदाई

अंबेडकरनगर में शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की गाड़ी को कथित प्रेमी ने बीच रास्ते में रोक लिया. विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने पहुंचा और आखिरकार दोनों पक्षों की सहमति से शादी टूट गई.

Continue reading on the app

वैश्विक संकटों और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट ने बांग्लादेश पर बढ़ाया कर्ज का बोझ, 5 साल में चुकाने होंगे 26 अरब डॉलर

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कमजोर टैक्स बेस के अलावा वैश्विक और घरेलू कारणों की वजह से बांग्लादेश कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। हालात इस कदर खराब हो गए हैं कि 2026 से 2030 तक अगले पांच वित्तीय वर्षों में उसे बाहरी ऋण चुकाने के लिए लगभग 26 अरब डॉलर खर्च करने होंगे, जिससे देश पर भारी आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है।

इतना ही नहीं, 2030 तक बांग्लादेश का सालाना कर्ज भुगतान लगभग 5.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश पर कर्ज का बोझ “बहुत अधिक” है, क्योंकि पिछले 54 वर्षों में देश ने बाहरी ऋण चुकाने पर कुल लगभग 40 अरब डॉलर खर्च किए हैं। इस राशि के दो-तिहाई हिस्से के बराबर भुगतान तो अगले पांच वर्षों में ही करना होगा। जून तक बांग्लादेश का कुल बाहरी कर्ज लगभग 77 अरब डॉलर था, जो राष्ट्रीय आय का करीब 19 प्रतिशत है और यह अनुपात लगातार बढ़ रहा है।

वर्तमान में देश की ऋण-सेवा और सरकारी राजस्व का अनुपात 16.5 प्रतिशत है, जो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के 18 प्रतिशत के जोखिम स्तर से थोड़ा कम है, लेकिन स्थिति फिर भी चिंताजनक बताई गई है।

लेख में यह भी कहा गया है कि 2026 से 2035 के बीच 10 वित्तीय वर्षों में बांग्लादेश को कुल 51 अरब डॉलर का बाहरी कर्ज चुकाना होगा, जो अगले पांच वर्षों की तुलना में दोगुना है।

2021 से 2025 के बीच बांग्लादेश को हर महीने लगभग 2 अरब डॉलर रेमिटेंस प्राप्त हुआ था। इस आधार पर सबसे अधिक वार्षिक कर्ज भुगतान को लगभग तीन महीनों की रेमिटेंस आय से पूरा किया जा सकता है। यदि यही रुझान जारी रहा, तो देश को मौजूदा कर्ज से पूरी तरह मुक्त होने में 37 साल यानी 2063 तक का समय लग सकता है।

कर्ज बढ़ने के कारणों में वैश्विक और घरेलू दोनों कारक शामिल बताए गए हैं। वैश्विक कारणों में यूक्रेन युद्ध, कोविड-19 महामारी और मध्य पूर्व संघर्ष जैसे हालात शामिल हैं, जिनसे निर्यात, विदेशी निवेश और रेमिटेंस प्रभावित हुए हैं।

वहीं घरेलू कारणों में बड़े पैमाने पर विदेशी ऋण से चल रहे बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जैसे रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट (11 अरब डॉलर), कर्णफुली टनल, पद्मा रेल लिंक और शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का तीसरा टर्मिनल। इन परियोजनाओं में देरी से लागत बढ़ी और कर्ज का बोझ और भारी हो गया।

इसके अलावा, टैक्स बेस का पर्याप्त विस्तार न होना और अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं द्वारा ब्याज दरों, चुकौती अवधि और ग्रेस पीरियड में बदलाव भी देश की कर्ज चुकाने की क्षमता पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RR vs SRH: ईशान-अभिषेक के आगे राजस्थान ने घुटने टेके, SRH ने RR को 5 विकेट से रौंदा, वैभव का शतक गया बेकार

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसे SRH ने आसानी से 5 विकेट से मैच को जीत लिया। Sat, 25 Apr 2026 23:36:50 +0530

  Videos
See all

Swati Maliwal News : 'वो बिल्कुल खटारा गाड़ी में घूमते थे' #swatimaliwal #raghavchadha #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T20:41:17+00:00

Viral News: हाईवे पर नोटों की 'बारिश'! सड़क पर नोट लूटने के लिए मची लूट, देखें Viral Video. Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:00:07+00:00

BJP Join करते ही Raghav Chaddha का AAP पर वार | #raghavchadha #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T20:45:00+00:00

Cyber Crime Alert: सावधान! अपराधियों का नया गैंग और साइबर ठगी का खौफनाक खेल! Top news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T20:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers