US Iran War: आज इस्लामाबाद पहुंचेंगे ईरान के विदेश मंत्री! अमेरिका के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर की उम्मीद
US Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मध्यस्था को लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आज एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचने वाला है. सूत्रों के मुताबिक अमेरिका के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर की उम्मीद जताई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक छोटे वार्ता दल के साथ पाकिस्तान की राजधानी पहुंच सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की एक लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीम पहले ही राजधानी इस्लामाबाद में है. यह सूचना ऐसे समय पर आई है, जब हाल ही में ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता से पूरी तरह से इनकाार कर दिया था. 22 अप्रैल को दोनों देशों के बीच 14 दिनों से चल रहा सीजफायर खत्म हो चुका है. मगर ईरान दूसरे दौर की बातचीत को लेकर तैयार नहीं था. इसके कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सीजफायर को आगे बढ़ाने का ऐलान किया था.
एक ही दिन में 2 क्रिकेटर्स ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा दोनों का प्रदर्शन
Samit Patel and Suzie Bates Retirement : आज के दिन यानी 24 अप्रैल को 1 नहीं बल्कि 2 खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है. आज इंग्लैंड के भारतीय मूल के क्रिकेटर समित पेटल और न्यूजीलैंड की स्टार महिला क्रिकेटर सूजी बेस्ट्स संन्यास का ऐलान कर दिया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान कर क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. इन दोनों के अचानक लिए गए संन्यास के फैसले से इन फैंस काफी हैरान है.
समित पटेल ने किया संन्यास का ऐलान
ऑलराउंडर समित पटेल ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने का ऐलान करते हुए संन्यास की घोषणा कर दी है. समित पटेल ने कहा कि, 'मैं अपने घरेलू करियर को अलविदा कह रहा हूं लेकिन मैं क्रिकेट से कभी दूर नहीं जाऊंगा. मैं कोचिंग, मेंटरिंग और कमेंट्री के क्षेत्र में अपने अगले कदम उठाने के लिए उत्सुक हूं'. उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के द्वारा टी-20 ब्लास्ट से बैन कर दिया था. इसके बाद उनका ये फैसला आया है. इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर भी पोस्ट किया है.
What a journey it has been. Thank you to everyone that has supported me along the way. Hopefully I have entertained you all. Thank you @TrentBridge @DerbyshireCCC and how can I forget my little loan spell @GlamCricket. Cricket was never a job for me it was my passion. ????????????????
— Samit Patel ???? (@Samitpatel21) April 24, 2026
समित पटेल का क्रिकेट करियर
समित ने 2008 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया और अपना आखिरी मैच साल 2015 में खेला था. उन्होंने 8 साल तक इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला. उन्होंने 6 टेस्ट मैच में 151 रन बनाए और 7 विकेट भी हासिल किए. समित ने 36 वनडे मैच में 482 रन बनाने और 24 विकेट हासिल किए. वो इंग्लैंड के लिए 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं. उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 189 रन दर्ज है, जबकि वो 7 विकेट भी चटकाए. उन्होंने 41 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया.
सूजी बेट्स ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
न्यूजीलैंड की स्टार महिला क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सूजी बेट्स ने आज एक वीडियो जारी कर अपने 20 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करने का फैसला किया है. उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है, अब वो अधिकारिक तौर पर अपने करियर का अंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद करेंगी.
Suzie Bates' illustrious career in frames ⌛️????
— ICC (@ICC) April 24, 2026
More ???? https://t.co/99Hr0GXBgA pic.twitter.com/D8MnKT8pnk
उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि, 'मेरे लिए यह फैसला लेना कभी आसान नहीं था. अपने देश के लिए 20 साल तक खेलना सम्मान की बात थी और मैंने कभी इस खेल को छोड़ने के बारे में नहीं सोचा था. मुझे लगता है कि अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय आ चुका है'.
सूजी बेट्स का क्रिकेट करियर
सूजी बेट्स ने न्यूजीलैंड के लिए 181 वनडे मैचों की 172 पारियों में 13 शतक और 37 अर्धशतकों के साथ 5964 रन बनाए हैं. उनके नाम वनडे में 690 चौके और 20 छक्के भी दर्ज हैं. वो टीम के लिए 181 टी20 मैचों की 175 पारियों में 1 शतक और 28 अर्धशतक के साथ 4717 रन बना चुकी हैं. अब उन्होंने 38 साल की उम्र में 10681 रन बनाने के बाद अब उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का प्लान बनाया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिनके बीच कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें : 'वो सबको मरता है, उसे अगली सीरीज खिलाओ..' वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का बयान, जानिए क्या कहा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















