Responsive Scrollable Menu

भारत टैक्सी ने मुंबई में शुरू कीं सेवाएं, शहरी परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में भारत टैक्सी के ड्राइवर ऑनबोर्डिंग अभियान का उद्घाटन किया। यह कदम शहरी परिवहन को मजबूत करने और ड्राइवरों की आजीविका सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों ऑटो-रिक्शा और कैब ड्राइवरों, परिवहन यूनियन प्रतिनिधियों और सहकारी संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया।

गोयल ने कहा कि सहकारी और तकनीक-आधारित मॉडल भारत के बदलते परिवहन तंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि भारत टैक्सी ड्राइवरों को भागीदार के रूप में जोड़ती है और उन्हें डिजिटल टूल्स के जरिए पारदर्शिता, बेहतर कमाई और सम्मानजनक काम का अवसर देती है।

मंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे मॉडल भविष्य के शहरी परिवहन की दिशा तय करेंगे।

सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच बढ़ाना, पारदर्शिता सुधारना और ड्राइवरों के लिए बेहतर कमाई के अवसर पैदा करना है।

यह ऑनबोर्डिंग अभियान बड़े शहरों में ड्राइवर-केंद्रित मोबिलिटी सिस्टम को मजबूत करने की व्यापक योजना का हिस्सा है।

सरल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया, बेहतर संचालन और राइड की लगातार मांग सुनिश्चित करके यह पहल ड्राइवरों और यात्रियों के लिए एक स्थायी और समावेशी सिस्टम बनाने का प्रयास करती है।

मुंबई अब दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों की सूची में शामिल हो गया है, जहां संगठित मोबिलिटी नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है।

भारत टैक्सी के सीओओ विवेक पांडे ने कहा कि मुंबई एक बड़ा और संभावनाओं से भरा बाजार है और यहां के ड्राइवर यूनियनों का समर्थन कंपनी के विस्तार के लिए काफी उत्साहजनक है।

हाल के आंकड़ों के अनुसार, प्लेटफॉर्म से 5.17 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़े हैं, 50 लाख से अधिक ग्राहक हैं और हर महीने लगभग 10 लाख राइड्स पूरी की जा रही हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, यह विस्तार अमित शाह के उस विजन के अनुरूप है, जिसमें अगले तीन सालों में भारत टैक्सी को देश के सभी प्रमुख शहरों तक पहुंचाना शामिल है, और इस दिशा में मुंबई एक अहम कदम है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

US Iran War: आज इस्लामाबाद पहुंचेंगे ईरान के विदेश मंत्री! अमेरिका के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर की उम्मीद

US Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मध्यस्था को लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आज एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचने वाला है. सूत्रों के मुताबिक अमेरिका के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर की उम्मीद जताई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक छोटे वार्ता दल के साथ पाकिस्तान की राजधानी पहुंच सकते हैं. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की एक लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीम पहले ही राजधानी इस्लामाबाद में है. यह सूचना ऐसे समय पर आई है, जब हाल ही में ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता से पूरी तरह से इनकाार कर दिया था. 22 अप्रैल को दोनों देशों के बीच 14 दिनों से चल रहा सीजफायर खत्म हो चुका है. मगर ईरान दूसरे दौर की बातचीत को लेकर तैयार नहीं था. इसके कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सीजफायर को आगे बढ़ाने का ऐलान किया था. 

Continue reading on the app

  Sports

पति की रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी पर अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं, कोहली ने भी दी पूरी अटेंशन

Anushka sharma reaction on virat kohli fifty: गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने 81 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए. कोहली ने 30 गेंदों में अर्धशतक ठोका. उनका अर्धशतक पूरा होते ही अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया. स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का खुशी से झूमती नजर आईं. Fri, 24 Apr 2026 22:40:15 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ट्रंप के पास 7 दिन का वक्त बाकी | #trump #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T17:40:19+00:00

News Ki Pathshala: Iran से सेना वापस बुलाएंगे Trump ? #shorts #sushantsinha #iranvsamerica #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T17:33:13+00:00

Mamata Banerjee Viral Video: 'दिल्ली की यमुना कैसी..' ममता बनर्जी ने क्या कहकर चौंकाया ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T17:35:35+00:00

PM Modi vs TMC: 4 मई को मोदी खोलेंगे TMC के गुंडों की फाइल! #pmmodi #tmcvsbjp #bengalpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T17:34:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers