Salman Khan duplicate: इंटरनेट पर छाया '90's वाला सलमान खान', जानें कौन है ये स्टारकिड; Video Viral
Sufyan Nadiadwal: बॉलीवुड में स्टारकिड्स को लेकर चर्चाएं चलती रहती हैं। इसी बीच इंडस्ट्री का एक और चमकता स्टारकिड लाइमलाइट में आया है। हाल ही में एक स्टारकिड का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में वह फिट टी-शर्ट, लूज पैंट्स और टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। उनका लुक देख लोग उनकी तुलना सीधे सुपरस्टार सलमान खान से कर रहे हैं। ये स्टारकिड है फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुबहान नाडियाडवाला।
लुक देखकर चौंके लोग
हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में सुबहान ब्लू टी-शर्ट, पेंडेंट और ईयररिंग्स में नजर आए। उनका स्टाइल और चेहरे की बनावट देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए। कई लोगों ने उन्हें “यंग सलमान खान” तक कह दिया।
'लोग बोले- ये तो सलमान खान लग रहा है'
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि वह सलमान खान के “सीक्रेट बेटे” लगते हैं, तो कुछ ने कहा कि वह खुद सलमान से भी ज्यादा उनके जैसे दिखते हैं।
कई लोगों ने उन्हें 90 के दशक वाले सलमान खान की याद दिलाने वाला बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना विजय वर्मा और टॉम हॉलैंड से भी की।
जल्द करेंगे बॉलीवुड डेब्यू
खबरों के मुताबिक, सुबहान नाडियाडवाला जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम ऐसी दीवानगी बताया जा रहा है, जिसका निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं।
यह फिल्म एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसकी कहानी उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा खूबसूरत लोकेशन्स जैसे मनाली में किया जाएगा।
चुकंदर-पालक सब खा रहे फिर भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन? डॉक्टर ने बताया आयरन की कमी वाले पेशेंट्स किन चीजों पर दें ध्यान
Hemoglobin Increase Diet: शरीर में खून की कमी होने पर आयरन रिच डाइट मददगार साबित होता है. लेकिन फिर भी लोगों में खून की कमी की समस्या दूर नहीं होता है. डॉक्टर कीर्ति शर्मा ने इसके पीछे के कारणों को बताते हुए हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए क्या और कैसे खाना चाहिए ये भी समझाया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18















.jpg)






