Responsive Scrollable Menu

राघव चड्ढा सहित 7 AAP सांसदों ने पार्टी छोड़ी, संजय सिंह ने बताया BJP का ऑपरेशन लोटस, कहा- पंजाब माफी नहीं करेगा

राज्य सभा में डिप्टी लीडर पद से हटाये गए राघव चड्डा पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं, आज उन्होंने अचानक एक और बड़ा ऐलान कर देश का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, राघव ने आम आदमी पार्टी से खुद को अलग कर लिया इतना ही नहीं उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्हें हटाकर डिप्टी लीडर बनाये गए अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित कुल 7 राज्यसभा सांसदों के आप छोड़कर भाजपा में विलय का ऐलान कर दिया, राघव ने कहा हम दो तिहाई राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में विलय हो रहे हैं

राघव चड्ढा ने जिस पार्टी को उन्होंने ‘अपने खून-पसीने से सींचा था’, वह अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। यहाँ हम अपना करियर बनाने नहीं आये थे देश बनाने आये थे, राघव बोले जिस पार्टी को मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है, पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं।

राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक की प्रेस कांफ्रेंस के बाद संजय सिंह ने प्रेस बुलाई और भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली, उनके निशाने पर एक बार फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह थे संजय सिंह ने कहा भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का घटिया खेल और भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षड्यंत्र  बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है।

पंजाब सरकार के कामों को रोकने का षड्यंत्र है 

संजय सिंह बोले पंजाब की सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली देती है, बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है, गरीब  महिलाओं को दलित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है, पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम करती है। ऐसी सरकार को भाजपा ने अमित शाह और मोदी ने रोकने और तोड़ने का काम किया है। 

राघव चड्ढा को AAP ने सबकुछ दिया 

संजय सिंह ने कहा भाजपा ने पंजाब को धोखा दिया है और आज AAP राज्य सभा के 7 सांसद अलग तोड़कर भाजपा में शामिल किये हैं। पंजाब के साथ गद्दारी करने वाले इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी। संजय सिंह ने कहा राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया विधायक बनाया, सांसद बनाया लेकिन वे भाजपा में चले गए, उसकी गोदी में बैठ गए, संदीप पाठक को पंजाब की जनता के प्यार और आशीर्वाद से राज्यसभा में जाने का मौका मिला। 

इन सातों लोगों ने गद्दारी की है धोखा दिया है 

संजय सिंह बोले अशोक मित्तल, राजेन्द्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह सभी को पंजाब की जनता ने अपने आशीर्वाद और प्यार से जमीन से उठाकर राज्यसभा में पहुँचाने का काम किया लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है, पीठ में छुरा घोपा है पंजाब के साथ गद्दारी की है जनता माफ़ नहीं करेगी। 

Continue reading on the app

Brij Bhushan Sharan Singh Big Announcement: 6 बजते ही Brij Bhushan Sharan Singh का बड़ा ऐलान!

Brij Bhushan Sharan Singh Big Announcement: 6 बजते ही Brij Bhushan Sharan Singh का बड़ा ऐलान! #BrijBhushanSharan Singh #BreakingNews #PoliticsNews #UPPolitics #WrestlersProtest #BigAnnouncement #Kaiserganj #LatestUpdate #HindiNews #TrendingPolitics news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP             https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                   https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

Rinku Singh की Super Over में तूफानी पारी, दिवंगत पिता को समर्पित की KKR की यादगार जीत

आईपीएल 2026 में रविवार का मुकाबला रोमांच और भावनाओं से भरा रहा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को सुपर ओवर में जीत दिलाई हैं। इस जीत के पीछे सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक गहरी व्यक्तिगत भावना भी जुड़ी हुई थी, जिसने इस पारी को और खास बना दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह की इस बेहतरीन पारी पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने कहा कि वह बेहद खुश हैं और यह पारी उनके पिता के लिए समर्पित थी। उन्होंने बताया कि रिंकू ने यह मैच अपने पिता खंचंद सिंह की याद में खेला, जिनका इसी साल निधन हो गया था। बता दें कि खंचंद सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और 57 वर्ष की उम्र में उनका देहांत हुआ था।

गौरतलब है कि इस व्यक्तिगत दुख के बावजूद रिंकू सिंह ने मैदान पर असाधारण प्रदर्शन किया। जब कोलकाता की टीम 93 रन पर 7 विकेट खोकर मुश्किल में थी, तब उन्होंने पारी को संभालते हुए नाबाद 83 रन बनाए। उनकी इस पारी में धैर्य और आक्रामकता दोनों देखने को मिली, खासकर अंतिम ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर टीम का स्कोर 155 तक पहुंचाया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी इस लक्ष्य की बराबरी कर ली, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। यहां सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम को आउट कर मैच का रुख पलट दिया।

फील्डिंग में भी रिंकू सिंह ने कमाल दिखाया और रोवमैन पॉवेल के साथ मिलकर एक शानदार कैच लिया। इसके अलावा उन्होंने कुल पांच कैच पकड़कर मैच में अपनी उपयोगिता साबित की।

सुपर ओवर में जीत के लिए सिर्फ दो रन चाहिए थे और रिंकू सिंह ने विजयी चौका लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
Mon, 27 Apr 2026 19:41:23 +0530

  Videos
See all

UP News: Hardoi में School Principal ने Parents से की बदसलूकी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:30:43+00:00

Mumbai में Huma Qureshi की outing viral | #entertainment #bollywood #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:32:02+00:00

Iran America War: होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला | Hormuz New Deal | Trump | Khamenei | IRGC |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:33:52+00:00

West Bengal Elections 2026 | पहले चरण ने बदला बंगाल का राजनीतिक माहौल | Mamata Banerjee | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:31:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers