जुलाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय को कर सकते हैं संबोधित
कैनबरा, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा सकते हैं। यह यात्रा उनके व्यापक क्षेत्रीय दौरे का हिस्सा होगी, जिसमें वे पहले इंडोनेशिया और फिर न्यूजीलैंड भी जाएंगे। स्थानीय मीडिया ने सरकारी और कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले इंडोनेशिया जाएंगे, इसके बाद 7 और 8 जुलाई को न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। इसके बाद उनके 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की संभावना है। यह दौरा ऐसे समय में प्रस्तावित है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक, आर्थिक और प्रवासी भारतीयों से जुड़े रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं।
‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सिडनी और मेलबर्न दोनों शहरों में कार्यक्रम होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ का कार्यालय सिडनी में आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित करने के पक्ष में है, ताकि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती दी जा सके।
हालांकि, भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम मेलबर्न में आयोजित किए जाने की संभावना ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आयोजन के लिए मेलबर्न के दो बड़े इनडोर स्थलों का निरीक्षण भी किया जा चुका है, जिनकी क्षमता क्रमशः लगभग 14,000 और 35,000 से अधिक लोगों की है। ये दोनों स्थान जुलाई में मेलबर्न के ठंडे मौसम को देखते हुए उपयुक्त माने जा रहे हैं, क्योंकि इनमें छत और पर्याप्त इनडोर सुविधाएं उपलब्ध हैं।
प्रधानमंत्री के इस संभावित दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कारोबारी और सामुदायिक संगठनों में भी उत्साह देखा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया-भारत व्यापार परिषद, जो इस साल अपनी 40वीं वर्षगांठ मना रही है, प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिश में है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फ़ोरम भी एक उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी के लिए प्रयासरत है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इनमें से किसी एक संगठन को ही आधिकारिक कार्यक्रम की मेजबानी का मौका मिल सकता है और इसको लेकर बातचीत जारी है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले मई 2023 में सिडनी गए थे, जहां उन्होंने ‘क्वाड लीडर्स समिट’ में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक की, ऑस्ट्रेलियाई उद्योग जगत के नेताओं से मुलाकात की और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया था।
इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर भी सहमति बनी थी, जिनमें माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप अरेंजमेंट (एमएमपीए) और ग्रीन हाइड्रोजन टास्कफोर्स के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस शामिल थे। साथ ही, ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने और बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलियाई वाणिज्य दूतावास शुरू करने की घोषणा भी की गई थी।
ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के विदेश मामलों के पत्रकार स्टीफन ज़ीज़िक ने भी इस संभावित दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर यह यात्रा तय होती है, तो यह ऑस्ट्रेलिया आने वाले वैश्विक नेताओं की एक मजबूत श्रृंखला का हिस्सा होगी।
कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई दिशा देने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सामुदायिक संबंधों को और मजबूती प्रदान कर सकता है।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया को "दूधिया बदन" बुलाने पर मांगी माफी, बोले- 'मैं पैर छूने को तैयार हूं'
Annu Kapoor Apologised to Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनु कपूर एक बार फिर अपने एक पुराने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. कुछ महीनों पहले दिए गए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिस पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद खड़ा हो गया था. ऐसे में अब हाल ही में दिए गए एक नए इंटरव्यू में अनु कपूर ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है और अपने शब्दों को लेकर सफाई भी दी है. उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं.
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, उस पॉडकास्ट के दौरान अनु कपूर ने तमन्ना भाटिया का नाम सुनते ही उनके लिए 'दूधिया बदन' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. उनके इस बयान को कई लोगों ने आपत्तिजनक और असंवेदनशील माना. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और कई यूजर्स ने उन्हें अपमानजनक शब्दों तक कह दिए.
अनु कपूर ने मानी गलती
अपने ताजा इंटरव्यू में अनु कपूर ने स्वीकार किया कि उनकी मंशा गलत नहीं थी, लेकिन उन्होंने जिस तरह के शब्दों का चयन किया, वह सही नहीं था. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का एहसास है कि उनके शब्दों से लोगों को ठेस पहुंची होगी. उन्होंने कहा, “अगर यही बात अंग्रेजी में कही जाती तो शायद इतना विवाद नहीं होता. लेकिन हिंदी में जब हम कुछ कहते हैं तो उसका असर अलग होता है. अपनी भाषा में अपशब्द ज्यादा चुभते हैं, जबकि अंग्रेजी में वही बात कहने पर लोग उतना बुरा नहीं मानते.”
भाषा और अभिव्यक्ति पर दिया तर्क
अनु कपूर ने अपने बयान को स्पष्ट करते हुए आगे कहा, “अगर मैं ‘दूधिया बदन’ की जगह ‘मिल्की बॉडी’ कह देता, तो शायद इतनी बड़ी समस्या खड़ी नहीं होती. लोगों की प्रतिक्रिया अलग होती. यह भाषा के इस्तेमाल का फर्क है.” उन्होंने ये भी कहा कि तमन्ना भाटिया की उम्र लगभग 20-30 साल के आसपास होगी, जो उनके बच्चों की उम्र के बराबर है. उनका इरादा किसी भी तरह से अपमानजनक टिप्पणी करने का नहीं था, लेकिन शब्दों की वजह से बात का अर्थ बदल गया.
क्या तमन्ना से मांगेंगे माफी?
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस बयान के लिए तमन्ना भाटिया से माफी मांगेंगे, तो अनु कपूर ने बिना झिझक कहा कि उन्हें अपनी गलती स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा, “अगर कभी जरूरत पड़ी तो मैं माफी मांगने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. अगर तमन्ना मुझसे पूछेंगी कि क्या मैंने ये शब्द कहे थे, तो मैं साफ तौर पर कहूंगा हां, मैंने कहे थे. और अगर उन्हें मेरी बातों से ठेस पहुंची है, तो मैं उनके पैर छूकर भी माफी मांग सकता हूं.”
'उन्होंने कई गलतियां कीं'
वहीं इंटरव्यू के दौरान अन्नू कपूर ने ओम पुरी को एक बेमिसाल अभिनेता बताया. उन्होंने कहा कि अभिनय की दुनिया में ओम पुरी जैसा कोई दूसरा कलाकार नहीं हुआ. हालांकि, उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि एक इंसान के रूप में ओम पुरी ने गंभीर गलतियां कीं, जिनका असर उनके परिवार, खासकर उनकी बहन सीमा पर पड़ा.
ओम पुरी का पत्रकार के साथ अफेयर
अन्नू कपूर ने बताया कि जब उनकी बहन सीमा अपने जीवन के बेहद नाजुक दौर से गुजर रही थीं, तब उन्हें धोखे का सामना करना पड़ा. शादी के कुछ समय बाद ही, जब सीमा गर्भवती थीं तब ओम पुरी का एक पत्रकार नंदिता पुरी के साथ संबंध बन गया. ये बात जब सीमा को पता चली, तो वो उनके लिए एक गहरा आघात था. इस घटना ने उनके वैवाहिक जीवन को पूरी तरह से हिला कर रख दिया.
ये भी पढ़ें: 'भैया, मेरे अकाउंट में तो नहीं आया...', धुरंधर के 'जमील जमाली' ने 1 करोड़ बोनस मिलने पर तोड़ी चुप्पी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation














.jpg)








