Responsive Scrollable Menu

चीन की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में स्थिर और सकारात्मक बढ़त जारी

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने गुरुवार सुबह राजधानी पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें कृषि एवं ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही में चीन की कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था ने सकारात्मक विकास की गति बनाए रखी है। साथ ही, ग्रामीण पुनरुद्धार की प्रक्रिया को भी ठोस और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, चीन में खाद्यान्न और तिलहन उत्पादन की बुनियाद मजबूत बनी हुई है। सर्दियों में गेहूं की फसल सामान्य स्थिति में पहुंच चुकी है, जबकि रेपसीड का रकबा स्थिर रहने के साथ उसकी फसल भी अच्छी बताई गई है। वसंत ऋतु की बुवाई का कार्य सुचारू रूप से जारी है और अब तक कुल बुवाई का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पूरा किया जा चुका है।

‘रसोई की टोकरी’ से जुड़े उत्पादों की आपूर्ति भी पर्याप्त बनी हुई है। पहली तिमाही में सूअर, गोवंश, भेड़ और मुर्गी के मांस का कुल उत्पादन 2 करोड़ 66 लाख 20 हजार टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.8 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि में दूध उत्पादन 92 लाख 20 हजार टन दर्ज किया गया, जिसमें 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मत्स्य उत्पादन 1 करोड़ 54 लाख 71 हजार टन रहा, जो 4.3 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है। इसके अलावा, सब्जियों और फलों की आपूर्ति भी स्थिर बनी हुई है।

गरीबी उन्मूलन के लिए नियमित और लक्षित सहायता कार्यक्रमों की शुरुआत भी सकारात्मक रही है। औद्योगिक और रोजगार सहायता योजनाएं लगातार जारी हैं। पहली तिमाही में ऋण सहायता के तहत 10 अरब 13 करोड़ युआन वितरित किए गए, जिससे सहायता प्राप्त परिवारों के रोजगार की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

औद्योगिक क्षेत्र में भी कृषि से जुड़ी गतिविधियों में अच्छी प्रगति दर्ज की गई है। निर्धारित सीमा से अधिक कृषि-खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के मूल्यवर्धन में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कृषि उत्पादों की ऑनलाइन खुदरा बिक्री में तेजी आई है और ग्रामीण उद्योगों का विकास भी संतोषजनक रहा है। इसी के साथ, ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय में 5.4 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि दर्ज की गई है।

निवेश के मोर्चे पर भी मजबूत संकेत मिले हैं। पहली तिमाही में देश के प्राथमिक क्षेत्र में स्थिर पूंजी निवेश 15.9 प्रतिशत बढ़ा है। उच्च मानक कृषि भूमि निर्माण और सुविधा कृषि के आधुनिकीकरण जैसी परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। कृषि निवेश का दायरा लगातार विस्तृत हो रहा है। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री 3.1 प्रतिशत बढ़ी है, जिससे ग्रामीण उपभोग के दायरे का विस्तार हुआ है और उपभोग क्षमता को नई गति मिली है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Delhi Murder Case: ऑनलाइन गेम ही नहीं बल्कि आरोपी राहुल इस गंदी लत का भी है शिकार, पूछताछ में एक और खुलासा

Delhi Murder Case:  दिल्ली में 3 दिन पहले हुई आईआरएस ऑफिसर की बेटी के हत्याकांड में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. पूछताछ में आरोपी राहुल मीणा को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी सेक्सोहलिक मानसिकता से ग्रस्त है, जिसे यौन विकृति भी कहा जाता है. आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसे ऑनलाइन गेमिंग और सेक्स दोनों की लत थी. पुलिस के मुताबिक ज्यादातर समय राहुल अश्लील और पोर्न वीडियो देखता था. वह ऑनलाइन गेमिंग से कमाए गए पैसे कॉल गर्ल्स पर खर्च करता था.

वहीं मामले में अब तक पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद नहीं हो पाया है. हत्याकांड के बाद आरोपी जिस चोरी के फोन का इस्तेमाल कर रहा था, उसे राहुल मीना ने कहीं ठिकाने लगा दिया है. पुलिस अब राहुल की निशानदेही पर उस फोन की तलाश में जुटी हुई है. इसके अलावा राहुल ने अपना खुद का फोन भी बेच दिया था, जिसकी बरामदगी के लिए राजस्थान में पुलिस की टीमें काम कर रही हैं. पुलिस का मानना है कि राहुल का फोन उसकी सेक्सोहलिक लत से जुड़े कई अहम राज खोल सकता है, जो जांच के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे

 

Continue reading on the app

  Sports

DC vs PBKS: करुण नायर नहीं, गलती दिल्ली कैपिटल्स की है… कैच छोड़ने के पीछे की अश्विन ने बताई सच्चाई

Ashwin on Karun Nair catch drop: अश्विन ने करुण नायर को कमाल का फील्डर बताते हुए उनका बचाव किया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस अय्यर का दो कैच छोड़ने को लेकर करुण नायर पर सवाल उठे थे. लेकिन, अश्विन ने अब उनके कैच ड्रॉप के पीछे की कहानी बताई है. Sun, 26 Apr 2026 14:21:57 +0530

  Videos
See all

Gujarat News: Gandhinagar पहुंचे Jay Shah ने कुछ इस तरह किया मतदान! #latestnews #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:40:00+00:00

PM Modi Latest Speech: बंगाल मंच से पीएम मोदी ने जनता से साधा संवाद..BJP की जीत का किया दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:47:34+00:00

Madhya Pradesh में किसानों के लिए बड़ा तोहफा... सिर्फ 5 रुपए में बिजली कनेक्शन | CM Mohan Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:47:12+00:00

Ravi Kishan on TMC : '4 मई के बाद 4 गुना ज्यादा मछली खाओ' #ravikishan #westbengalnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:39:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers